Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुरुवार, 28 अगस्त 2025

प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कलाकारों ने नए अन्न का भोग लगाकर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की

सरायकेलाः प्राचीन शक्तिपीठ माता पाउड़ी पीठ और माता झुमकेश्वरी पीठ में गुरुवार को राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा सरकारी स्तर पर नुआखिया जंताल पूजा नए अन्न का भोग लगाकर परंपरागत तांत्रिक मतानुसार बलि पूजन विधि से की गई. पूजा में स्थानीय देउरी द्वारा विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र की प्रभारी निदेशक सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह एवं समन्वयक सुदीप कवि एवं अन्य कलाकारों ने भी पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और उन्नति की मंगलकामना की.ज्ञात हो कि सरायकेला में नुआ खिया जंताल पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, 

जिसे जिला प्रशासन द्वारा सरकारी खर्च पर आयोजित किया जाता है. इस वर्ष भी शक्ति स्वरूपा कुदरसाई मां पाउड़ी और देहूरीडीह स्थित मां झुमकेश्वरी पीठ में नुआ खिया जंताल पूजा संपन्न हुई. पूजा के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके में सरायकेला आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी अध्यक्ष भोला मोहंती एसएनऐ एवार्डी ब्रजेंद्र कुमार पटनायक, पूर्व निदेशक तपन पटनायक, गुरु तरुण कुमार भोल, मुखौटा निर्माता सुशांत महापात्र निवारण महतो पूर्ण चंद्र सरदार संतोष कर आशीष कुमार कर अतुल महतो सिद्धेश्वर दरोगा पंकज कुमार साहू आद्यापोदो साहू अविनाश कवि गजेंद्र कुमार मोहंती मिहिर लाल महतो पारस नाथ पाथाल गणेश कुमार मोहंती रंजन कुमार साहू मुन्नालाल महाराणा एवं काफी संख्या में छऊ कलाकार एवं अनुमंडल कर्मी उपस्थित थे।


झारखंड : Jamshedpur का अब तक का सबसे बड़ा जॉब स्कैम

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर और घाटशिला में एक बड़े जॉब स्कैम का खुलासा हुआ है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भोला बागान और घाटशिला इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने सैकड़ों युवक-युवतियों को बंधन जैसी स्थिति से रेस्क्यू किया।

सूत्रों के अनुसार, "ग्लेज़ इंडिया" और राधा इंटरप्राइजेज नामक फर्जी कंपनियां युवाओं को टाटा सहित प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देती थीं। इसके बदले उनसे ₹25,000 तक की मोटी रकम वसूली जाती थी। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से युवाओं को बुलाकर जमशेदपुर व घाटशिला में रखा गया और उन्हें मार्केटिंग का काम कराने पर मजबूर किया गया।



विरोध करने वालों को जंगलों में ले जाकर पिटाई की जाती थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कई युवक-युवतियां महीनों से बंधक जैसी स्थिति में काम कर रहे थे।

ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में घाटशिला से 180 लोग और गोविंदपुर के भोला बागान से 100 युवक रेस्क्यू किए गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि वहां 500 से 1000 युवतियां भी मौजूद थीं, लेकिन किसी कारणवश उन्हें रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

पुलिस का मानना है कि यह झारखंड का अब तक का सबसे बड़ा जॉब स्कैम है, जिसमें हजारों बेरोजगार युवक-युवतियों को ठगा गया और उनसे जबरन काम कराया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।












बुधवार, 27 अगस्त 2025

Bahragora: बहरागोड़ा होटल का चूल्हे से निकली चिंगारी को किया खाक, सारा सामान जला...........

बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI 

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मौदा पंचायत के चौरंगी में स्थित बृहस्पति होटल में मंगलवार की देर रात आग लग गई। घटना में होटल में रखे सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। जानकारी के मुताबिक, खाना बनाने वाले चूल्हे के पास रखी सूखी लकड़ियों में अचानक आग लग गई। देर रात होने के कारण होटल संचालक को शुरुआत में पता नहीं चल पाया।स्थानीय लोगों ने आग देख तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक होटल में रखा सामान जल चुका था।

27 अगस्त को रिलीज़ हुआ भक्ति एल्बम विश्व राजा मोरया

लोकप्रिय यू ट्यूब चैनल स्वर पंचम स्टूडियो पर 27 अगस्त को रिलीज़ होने जा रहा है भक्ति एल्बम विश्व राजा मोरया। निर्माता श्रेयस काले द्वारा निर्मित इस एल्बम के गीतों की रचना की है गीतकार सुनील काले ने तथा गीतों को स्वर दिया है बॉलीवुड सिंगर अमन त्रिखा और रेखा राव ने। गीतों की रिकॉर्डिंग मुंबई के अलका याग्निक स्टूडियो में हुई है। एडिटर जय प्रकाश मेहता हैं और पी आर ओ हैं शिवकुमार राजपूत। गीतों को संगीतबद्ध किया है तरुण मुहम्मद द्वारा निर्देशित सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म चिल्लर गैंग के म्यूजिक डॉयरेक्टर द्रोण रामनारायण ने। गीतों के बोल हैं गौरीशंकर के पुत्र गणेशा, रखना भक्तों पर कृपा हमेशा और वक्र तुण्ड महाकाय सुर्यकोटि समः प्रभा. इस बार के गणेश उत्सव में गणेश भक्तों के लिए पंचम स्टूडियो की तरफ से एक खास तोहफा होगा।







दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं रामदास सोरेन के प्रति श्रद्धांजलि_ दो मिनट तक शोक रखा गया। | बंगला लोक संगीत शिल्पी श्री सुब्रत विश्वास का गीत से श्रद्धा अर्पित किया गया।

 


झारखंड बांधव समिति, जो झारखंड में निवासरत बांग्ला भाषी समुदाय का एक सांस्कृतिक-सामाजिक संगठन है, झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति, आंदोलन की गौरवमयी परंपरा और यहाँ के लोगों—विशेषकर आदिवासी एवं मूलवासी समाज—के अधिकारों के प्रति गहरी श्रद्धा और समर्थन व्यक्त करता है। हम झारखंड की स्वतंत्रता संग्राम के नेतृत्वकर्ताओं(तिलका माझी, सिधू मुर्मू,कान्हु मुर्मू, फूलो झानो मुर्मू, धरती आबा बिरसा मुंडा, माकी मुंडा,सिंगी देई,सिंग राय - बिंद राय, रघुनाथ महतो, चांकु महतो ,चूनाराम महतो,शेख भिखारी) तथा अलग राज्य बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों तथा राज्य के निर्माताओं के प्रति गहन सम्मान अर्पित करते हैं। हमारा उद्देश्य झारखंड में रहने वाले बांग्ला भाषियों के स्वाधिकार और सम्मान की लड़ाई में समर्पित रहते हुए अन्य सभी समुदायों के बीच एकता और सद्भाव बनाए रखना तथा इस धरती की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को और अधिक समृद्ध करना है।


आज देश के विभिन्न हिस्सों में बांग्ला भाषी समुदाय एवं बंगाली जाति पर हमले किए जा रहे हैं तथा उनके संवैधानिक नागरिक अधिकार और मानवाधिकार छीनने की गहरी साजिश चल रही है। इस अमानवीय और घृणित षड्यंत्र के विरुद्ध सभी बांग्ला भाषियों को एक मंच पर आना होगा और अन्य मेहनतकश एवं लोकतंत्र-प्रेमी समुदायों को साथ लेकर इसका प्रतिरोध करना होगा।


इसी परिप्रेक्ष्य में हम आज झारखंड के अमर नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन को अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रदूत तथा भारत के प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध आदिवासी नेता रहे हैं। वे केवल आदिवासी और मूलवासियों के ही नहीं, बल्कि झारखंड में रहने वाले सभी समुदायों के साथ भ्रातृत्व का संबंध बनाए रखते थे।


उनका राजनीतिक उदय झारखंड के प्रतिष्ठित नेता बाबू विनोद बिहारी महतो और कॉमरेड ए.के. राय के साथ साझा मंच—झारखंड मुक्ति मोर्चा—के गठन से हुआ। इससे पहले भी झारखंड अलग राज्य का आंदोलन हुआ था, किंतु उसमें यहाँ बसे मेहनतकश बाहरी प्रांतों के लोगों को संगठित करने का प्रयास पूर्ण रूप से नहीं हो पाया था। लेकिन इन तीन महान नेताओं द्वारा प्रस्तुत सामाजिक इंजीनियरिंग—"मांझी + महतो + अल्पसंख्यक + मेहनतकश समाज" की एकता—लंबे दशकों तक चले झारखंड राज्य आंदोलन का सबसे सफल सूत्र सिद्ध हुआ।

Advertisement 





हम गर्व महसूस करते हैं कि कोल्हान की इस पावन धरती, जमशेदपुर से ही बांग्ला भाषी वीर शहीद निर्मल महतो,

रतिलाल महतो,सुनील महतो, असीम महतो ने अपने प्राणों की आहुति दी। यही नहीं, यहीं से बांग्ला माध्यम से शिक्षा ग्रहण किए पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा, श्री चंपाई सोरेन और स्वर्गीय सुधीर महतो (पूर्व उपमुख्यमंत्री),वर्तमान सांसद विद्युत वरन महतो,भूत पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा यहां तक दिवंगत राम दास सोरेन जी जैसे नेता जो बांग्ला भाषा में शिक्षा प्राप्त कर वे अपने जीवन में आगे बढ़े।इसका तात्पर्य यह नहीं है कि उनके अपनी मात्री भाषा में वे नहीं शिक्षा लिए यह उनकी मजबुरी रहा की संथाली,मुंडारी,

हो,कुड़ुक,कुड़माली,नागपुरी ,खोरठा,पंच परगनिया आदि जन जातीय एवं क्षेत्रीय भाषा का माध्यम में विद्यालयों में पढ़ाई वे नहीं कर पाए।अगर कर पाते तो वे और भी ज्यादा योगदान झारखंड को दे पाते अपने जीवन में।

हम मानते हैं कि गुरुजी ने

 जल, जंगल, जमीन और झारखंड की अस्मिता के सवालों पर आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने महाजनी शोषण और साहूकारी के विरुद्ध साहसिक लड़ाई लड़ी और झारखंड के स्वाधिकार के लिए अंतिम समय तक संघर्षरत रहे। उनका योगदान झारखंड के इतिहास में अमर रहेगा।

इसी प्रकार, हमारे प्रिय शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन का असामयिक निधन हमें अत्यंत व्यथित कर गया है। झारखंड की राजनीति और समाजनीति में उनकी भूमिका व योगदान अतुलनीय रहे। वे शिक्षा क्षेत्र के विकास और समाज के वंचित तबकों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे।

शिबू सोरेन और रामदास सोरेन—ये दोनों महान व्यक्तित्व झारखंड की अमूल्य धरोहर हैं। इनका निधन झारखंड की अपूरणीय क्षति है। इनके आदर्शों और संघर्ष पथ का अनुसरण करते हुए हम झारखंड की एकता, सद्भावना और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प पुनः व्यक्त करते हैं।

आज का इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से झामुमो के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय समिति सदस्य श्री मोहन कर्मकार,भूत पूर्व विधायक श्री कुणाल सारंगी, जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मल्लिक,कदमा गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार सरबजीत सिंह " सैनी ", शेख भिखारी फाउंडेशन के सचिव मुहम्मद फैयाज खान,डॉ.भीम 


मंगलवार, 26 अगस्त 2025

अन्नपूर्णा प्रांगण में आरडीएक्स गजानन बॉयज क्लब की गणेश पूजा का शुभारंभ सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया उद्घाटन, पूजा समिति ने की भव्य तैयारी

 

आदित्यपुर। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आरडीएक्स गजानन बॉयज क्लब की ओर से अन्नपूर्णा प्रांगण में भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया गया। उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम की सांसद श्रीमती जोबा माझी ने किया। इस मौके पर झामुमो जिला युवा अध्यक्ष भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने सांसद को गुलदस्ता भेंट कर मंच पर सम्मानित किया।

पूजा समिति के अध्यक्ष नयन कैबर्तो, उपाध्यक्ष विकास तिवारी एवं राजू महतो, सचिव सोमनाथ कंसारी, उप सचिव ओम महादेव व विकास कंसारी तथा कोषाध्यक्ष अमित प्रजापति के नेतृत्व में संपूर्ण तैयारी की गई थी।



समारोह में झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुशीला तांती, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि के.पी. सोरेन, संगठन सचिव गुरमीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनोहर कर्मकार, किसान मोर्चा सचिव सुभाष महतो, महिला सचिव बैजंती बारी, अनिता केराई, सोना मनी देवी, नेता छोटू राम, चुलबुली, कल्पना महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आदित्यपुर क्षेत्र के बस्तीवासियों ने भी श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा में भाग लिया।











समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में नागरिकों की समस्याएँ सुनी गईं

 


समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं विषय प्रस्तुत किए, जिस पर उपायुक्त के द्वारा प्राप्त शिकायतों के नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित किया गया.


आज जनता दरबार में मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए 


◆ सरायकेला अंचल अंतर्गत खाता संख्या 58 के 12 डिसमिल भूमि के म्यूटेशन संबंधी आवेदन को बिना किसी ठोस कारण निरस्त किए जाने तथा हल्का राजस्व कर्मचारी द्वारा नकारात्मक उत्तर दिए जाने.


▪️नगर पंचायत सरायकेला क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में लालबाबू डेयरी फार्म से श्री जगन्नाथ मंदिर तक निर्माणाधीन सड़क का गार्डवाल निर्माण करने.


▪️ग्राम बुरुडीह, कांड्रा, गम्हरिया में अबुआ आवास योजना के नाम पर पड़ोसी द्वारा भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने.


▪️प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत डेथ क्लेम को SBI सरायकेला शाखा द्वारा अस्वीकार करने, CBS पोर्टल पर आवश्यक स्पष्टीकरण पत्र अपलोड न करने तथा शाखा प्रबंधक द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने.


▪️थैलेसीमिया जागरूकता अभियान में प्रशासनिक आवश्यक सहयोग.


▪️झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना का लाभ बाधित हो जाने.


▪️निमडीह प्रखंड में आवास योजना हेतु आवेदन करने के उपरांत भी लाभ न मिलने आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. जनता दरबार में प्राप्त इन सभी प्रतिवेदनों को संबंधित विभागीय अभिलेख में संधारित किया गया.

Breaking