Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शनिवार, 18 अक्टूबर 2025

खरसावां: अशोका इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

खरसावां: खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस गतिविधि के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से कक्षा 2 तक दीया कलरिंग प्रतियोगिता, कक्षा 3 से 4 तक दीवार पर शिल्प कला की प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 10 तक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.


कार्यक्रम का संचालन गतिविधि प्रभारी तनुश्री विश्वकर्मा ने किया तथा कार्यक्रम का निरीक्षण विद्यालय के प्राचार्या सारिका कुमारी ने किया. गतिविधि में सभी छात्र छात्राओं ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया और गतिविधि में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शांति रानी, शोभा कुमारी, सरिता तिरिया, शबनम गोडसोरा, सुषमा बोदरा, सेजल कुमारी, नीलम बाउरी, तनुश्री विश्वकर्मा, जसविंदर कौर, उमेश महतो, अबरार कुरैशी, जीशान अली, कृष्ण चंद्र महतो, कल्पना कुमारी और प्रिय रंजन उपस्थित रहे.






सरायकेला की महिलाओं ने गढ़ी मिसाल — गोबर से बने दीयों से रोशन होगी इस बार दीपावली

सरायकेला-खरसावां जिले में दीपावली की रौशनी अब नए रूप में देखने को मिल रही है। मिट्टी के दीयों के साथ-साथ अब गोबर से बने दीयों का चलन भी बढ़ रहा है। और इस बदलाव के पीछे हैं 



आदित्यपुर की सीमा पांडेय, जो पिछले 15 सालों से गोबर और गोमूत्र से घरेलू उपयोग की वस्तुएं बना रही हैं। ये दीये सिर्फ रौशनी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक बन चुके हैं। 

दीपावली पर अब देसी दीयों की रौशनी से घर आंगन रोशन होंगे. लेकिन इस बार ये दीये मिट्टी से नहीं, गोबर से बने हैं। सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर में सीमा पांडेय और उनकी टीम बना रही हैं गोबर से दीये और इन दीयों की मांग सिर्फ झारखंड ही नहीं, बिहार तक जा पहुँची है।

सासाराम, गया, औरंगाबाद से हमें हज़ार से ज़्यादा दीयों का ऑर्डर मिला. हमने भेज भी दिया। साथ ही 

इन दीयों की कीमत पाँच रुपये से शुरू होकर 130 रुपये तक जाती है। और खास बात ये है कि इनके ज़रिए 50 से ज़्यादा महिलाओं को रोज़गार भी मिल रहा है।सीमा पांडेय न सिर्फ गोबर से दीये बनवा रही हैं, बल्कि गायों के संरक्षण की दिशा में भी अहम काम कर रही हैं। अब दूध न देने वाली गायों को लोग घर से नहीं निकालते, क्योंकि सीमा जी उनका गोबर भी खरीद लेती हैं।

सीमा पांडेय का ये प्रयास न केवल महिलाओं को रोजगार दे रहा है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को भी बढ़ावा दे रहा है। गोबर से बनी राखियों ने पहले ही रक्षाबंधन को नया आयाम दिया और अब दीये बनाकर महिलाएं रोशन कर रही हैं हजारों घरों को।

दीपावली की इस रौशनी में स्वदेशी का रंग और महिला सशक्तिकरण की चमक साफ नज़र आ रही है। सरायकेला-खरसावां की ये पहल पूरे देश के लिए एक मिसाल है।तो अगली बार दीपावली पर अगर आप दीया खरीदें, तो याद रखिएगा एक दीया किसी महिला के सपने को रौशनी दे सकता है।





चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिया उड़ाने वाले दो नक्सली गिरफ्तार


चाईबासा। जिले की पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। 9 और 10 अक्टूबर की रात राखामाटी क्षेत्र में पुलिया को नुकसान पहुंचाने की घटना में शामिल दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों नक्सली हाल ही में क्षेत्र में सक्रिय थे और पुलिया विस्फोट में उनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से नक्सलियों के नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिलेगी।

बिहार में सियासी भूचाल: जदयू प्रदेश सचिव बद्री भगत का इस्तीफा, 3,875 समर्थकों संग छोड़ी पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव की दस्तक से पहले सियासी पारा चढ़ गया है और इसी गरमाहट में जनता दल (यूनाइटेड) को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सचिव बद्री भगत ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर 3,875 समर्थकों के साथ इस्तीफा दे दिया। बद्री भगत का कहना है कि “मेहनत हमारी और टिकट उन लोगों को, जो साजिश के जरिये पार्टी में हावी हैं। अब बहुत हो गया!” यहां याद दिला दें कि बीते 3 अक्टूबर को भगत ने CM नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। दावा किया गया था कि करगहर विधानसभा सीट से उन्हें टिकट मिलेगा। कुछ दिन बाद अचानक टिकट काट दिया गया। इसी से नाराज होकर उन्होंने और उनके समर्थकों ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

बद्री भगत ने इल्जाम लगाया कि पार्टी में अब मेहनती कार्यकर्ताओं की जगह “साजिश रचने वालों” की चल रही है। उन्होंने कहा कि वो वर्षों से बूथ से लेकर ब्लॉक तक संगठन को मजबूत करने में लगे रहे, मगर टिकट बंटवारे में उनकी अनदेखी कर दी गई। इससे पहले भी जिले के कई वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह कुशवाहा और जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा टिकट से वंचित होने पर पार्टी छोड़ चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बार-बार के ऐसे इस्तीफे चुनावी समीकरण को बिगाड़ सकते हैं। अगर नाराज नेताओं को नहीं मनाया गया, तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को करगहर सहित कई सीटों पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

नीमडीह के बुरूडीह सबर टोला में आयुष विभाग द्वारा एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर किया जागरूक

आयुष विभाग की ओर से डॉ. पूनम कुमारी के नेतृत्व में नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बेड़ादा पंचायत के बुरूडीह सबर टोला में पीवीजीटी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) समुदाय के लिए एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और बुनियादी चिकित्सा सेवाएं सुलभ कराना था। शिविर में आयुष आरोग्य मंदिर बुरूडीह की प्रभारी डॉ. श्वेता सुषमा की देखरेख में ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस अवसर पर सभी महिलाओं और किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें स्वच्छता और माहवारी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।



डॉक्टर पूनम कुमारी ने बताया कि आयुष विभाग की ओर से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता है ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले सबर समुदाय एवं अन्य जनजातीय परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाएं और जागरूकता दोनों पहुंच सकें। ग्रामीणों ने शिविर आयोजन और पैड वितरण की इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।





शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

दीयों की रोशनी में जगमगाया श्रीनाथ विश्वविद्यालय: दीपोत्सव 2025 में झलकी उत्सव और लौ की चमक

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दीपोत्सव 2025 का आयोजन हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच भव्य रूप से किया गया। पूरे विश्वविद्यालय परिसर को दीपों की जगमग रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट और मनमोहक संगीत ने एक जश्न के रूप में बदल दिया। हर कोना उत्सव की ऊर्जा से सराबोर था मानो पूरा परिसर प्रकाश, उत्साह और उमंग का संगम बन गया हो।







यह आयोजन एनएसएस यूनिट, रोटरैक्ट क्लब, सांस्कृतिक समिति और आईक्यूएसी समिति के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया। इन समितियों के सामूहिक समन्वय ने इस उत्सव को न केवल रंगीन बल्कि शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक भी बना दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पारंपरिक और आधुनिक कला का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। रंगोली कला, रील मेकिंग, मिठाई निर्माण, इको-फ्रेंडली घर डिजाइन, तोरण निर्माण और हैम्पर मेकिंग प्रतियोगिताओं ने छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार क्षमता को मंच दिया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और परंपरा के समन्वय को भी इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खूबसूरती से दर्शाया।

दीपोत्सव की शाम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं, जिनमें नृत्य, गायन और नाटक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने पूरे वातावरण को रंगीन बना दिया। खाने के स्टॉल, खेल गतिविधियाँ और मस्तीभरे मेलजोल ने कार्यक्रम को एक छोटे मेले का रूप दे दिया, जहाँ हर कोई मुस्कुराहटों और यादों में डूबा नजर आया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर छात्रों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हैं, बल्कि सामूहिकता, सहयोग और उत्सव की भावना को भी प्रबल बनाते हैं। दीपोत्सव 2025 श्रीनाथ विश्वविद्यालय के लिए केवल एक पर्व नहीं रहा। यह सृजनशीलता, एकता और आनंद का जीवंत प्रतीक बन गया, जिसने छात्रों को परंपरा से जोड़ते हुए आधुनिकता की दिशा में प्रेरित किया।




नीमडीह के पुरियारा गांव में दिखा दुर्लभ कीटभक्षी जीव, वन विभाग ने सुरक्षित किया

चांडिल,सरायकेला -खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत पुरियारा गांव में विनोद के खेत अनोखा कीट भक्षी को देखा गया। उक्त बातें गांव में आग की तरह फैला गयी। इसके वन विभाग के कर्मचारी राणा को मालूम हुआ। 


इसके बाद चांडिल वन क्षेत्र शशि रंजन प्रकाश उक्त अनोखा कीट भक्षी को दलमा वन क्षेत्र पदाधिकारी दिनेश चंद्र को सौंपा। लोगों ने कहा की इस कीट को ब्रज कीट या, सुराज मुखी से गांव में जानना जाता है।यह कीट भक्षी बरसात में निकलता है। क्योंकी बिल पानी जमाव होने से बाहर निकल आते हैं। इसके पुर्व तेतलो गांव में भी निकला था ।

Bahragora: बहरागोड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.....

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जामसोला के पास भारत पेट्रोल पंप के नजदीक वाहन चेकिंग के दौरान पांच किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के पाठूरी बूढ़ामारा गांव निवासी पहलाद पुटी और आसना गांव निवासी रामचंद्र गिरी के रूप में की है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (OR11E8078) पर सफेद रंग की बोरी में अवैध गांजा लेकर बहरागोड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल के चिचिड़ा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जामसोला रोड पर वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों को रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में बोरी से पांच किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा, पुलिस ने दो एंड्रॉयड मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की।दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 16/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।इस सफल अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, बहरागोड़ा अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, सहायक उपनिरीक्षक ओम शरण, सुकांत झा, संजू लकड़ा, हवलदार कृष्णा साहू और अन्य जवान शामिल थे। क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सख्त कदमों से क्षेत्र में अपराध और नशे पर अंकुश लगेगा।

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वार्षिक खेलकूंद 2025-26 का आयोजन

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वार्षिक खेलकूंद (2025-26) श्रंखला के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बिस्टुपुर विश्वविद्यालय कैंपस के इंडोर स्टेडियम में, इंडोर गेम्स के तहत दिनांक 9 से17 अक्टूबर को बैडमिंटन सिंगल्स और डबल्स का आयोजन किया गया। आज दिनांक 17 अक्टूबर को बैडमिंटन सिंगल और डबल्स फाइनल मैच का आरम्भ स्पोर्ट्स एवम कल्चरल विभाग 


विभाग के चेयरमैन डॉ. सनातन दीप द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में बैडमिंटन सिंगल्स का परिणाम इस प्रकार है-प्रथम स्थान पर रीना कुमारी मुंडा (बी.ए. अर्थशास्त्र), द्वितीय स्थान पर डिंकी कुमारी (बी.ए. अर्थशास्त्र), एवं तृतीय स्थान पर वर्षा कुमारी (बी.कॉम ) रही. 

बैडमिंटन डबल्स का परिणाम इस प्रकार है-

प्रथम स्थान पर रीना कुमारी मुंडा एवं डिंकी कुमारी (बी.ए. अर्थशास्त्र); द्वितीय स्थान पर प्रियांशु सिंह (बी.ए. इतिहास) एवं ज़ेबा आसिफ (बी.ए. राजनीतिशास्त्र); एवं तृतीय स्थान पर कविता कुमारी महतो एवं पूर्णिमा प्रामाणिक (बी.कॉम ) रही.

इस प्रतियोगिता को संपन्न करने में खेल प्रशिक्षिका आर. तेजा, एवं बी.एड. के शारीरिक शिक्षक डॉ. प्रभात कुमार महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

सरायकेला: मनोज चौधरी ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को दी बधाई, कहा - यह जिले के लिए गौरव का पल है

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी में जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि आपने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से केंद्रीय जनजातीय कार्य.

मंत्रालय द्वारा संचालित "आदि कर्मयोगी अभियान" एवं "धरती आबा जन भागीदारी अभियान" का सफल क्रियान्वयन कर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर हम जिले वासियों को गौरवान्वित किया है उन्होंने उक्त अवसर पर उपायुक्त के व्यवहार, कार्य शैली और उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की

Breaking