शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025
Home »
Bahragora
» Bahragora: बहरागोड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.....
Bahragora: बहरागोड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.....
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जामसोला के पास भारत पेट्रोल पंप के नजदीक वाहन चेकिंग के दौरान पांच किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के पाठूरी बूढ़ामारा गांव निवासी पहलाद पुटी और आसना गांव निवासी रामचंद्र गिरी के रूप में की है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (OR11E8078) पर सफेद रंग की बोरी में अवैध गांजा लेकर बहरागोड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल के चिचिड़ा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जामसोला रोड पर वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों को रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी में बोरी से पांच किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा, पुलिस ने दो एंड्रॉयड मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की।दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 16/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।इस सफल अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, बहरागोड़ा अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, सहायक उपनिरीक्षक ओम शरण, सुकांत झा, संजू लकड़ा, हवलदार कृष्णा साहू और अन्य जवान शामिल थे। क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सख्त कदमों से क्षेत्र में अपराध और नशे पर अंकुश लगेगा।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें