इन मासूम बच्चों की आंखों में छिपे दर्द, इनके चेहरों पर पसरी मायूसी, और इस खामोशी के पीछे के अहसास को समझिये... इन बच्चों के पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं, तथा मां पिछले महीने से जेल में है।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंगलवार, 18 नवंबर 2025
सड़क सुरक्षा की मांग बनी अपराध: डेढ़ दर्जन गिरफ्तार, मासूमों पर टूटा कहर
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 19 वें सीनियर झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 19 वें सीनियर झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के अन्तर्गत आज खेले गए फ़ाइनल मैच में सरायकेला- खरसावां डी एस ए की टीम ने रतन हांसदा की तिकड़ी और विजय गोप के 2 गोलों की बदौलत सिंहभूम चाईबासा जिले की टीम को 7-0 से पराजित कर ग्रुप ए का चैंपियन बनी। आज मैच की शुरुआत से ही सरायकेला की टीम हावी रही। एसोसिएशन सरायकेला- खरसावां डी एस ए के सौजन्य से खरसावां अर्जुना स्टेडियम में आयोजित मैच के 13 वें मिनट में टीम के स्टार खिलाड़ी रतन हासदा ने डी एरिया के समीप मिले पास को बेहद ही खूबसूरती से गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई । मैच का दूसरा गोल विशाल महतो ने 32 वें, तीसरा गोल विजय महतो ने 45 वें मिनट किया।
पहले हाफ में 3-0 से आगे रहने के पश्चात दूसरे हाफ में भी सरायकेला की टीम ने गोलों की झड़ी लगा दी। मैच के 53 मिनट में विजय गोप ने 66 में मिनट में रतन हासदा और 75 में मिनट में गणेश ने गोल किया। अंतिम गोल मैच के अंतिम क्षणों में रतन हासदा ने दागकर अपनी टीम को 7-0 से बड़ी जीत दर्ज की। इसके पूर्व आज के मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, उच्च विद्यालय की प्राचार्य मंजू कुमारी, डी एस ए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सह सचिव नारायण देवगम, अर्जुन बानरा, सुकू सोरेन ने किया।
आज के मैच का संचालन तबरेज आलम, जाफर आलम, संग्राम बेसरा और छोटेराय टुडू ने किया। मैच कमिश्नर के रूप में बोकारो के रमेश महतो उपस्थित थे।
जमशेदपुर: केरला समाजम मॉडल स्कूल में पत्रकारों को किया सम्मानित, कार्यशाला का आयोजन
जमशेदपुर : केरला समाजम मॉडल स्कूल, गोलमुरी (KSMS) ने अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार दिवस के अवसर पर शहर के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन द्वारा पत्रकारों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।
विद्यालय की ओर से जारी सम्मान संदेश में कहा गया कि पत्रकारिता एक ऐसा दायित्वपूर्ण पेशा है, जिसमें सत्य की खोज के लिए साहस, धैर्य और ईमानदारी की आवश्यकता होती है। अनेक चुनौतियों और जोखिमों के बीच पत्रकार समाज को जानकारी, जागरूकता और दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल द्वारा कहा गया “आप समाज के बेआवाज़ लोगों की आवाज़ बनते हैं, सत्ता से सवाल करते हैं और लोकतंत्र को मजबूत करते हैं। हम आपकी प्रतिबद्धता और सत्यनिष्ठा को सलाम करते हैं।”
विद्यालय प्रबंधन ने वरिष्ठ पत्रकार सहित सभी पत्रकारों को अच्छे स्वास्थ्य, सुख और सुरक्षित कार्यशैली की शुभकामनाएँ दीं।
बहरागोड़ा:पुलिस की सराहना, मैत्री संगठन ने थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम का किया सम्मान......
श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा व बी.टेक 2025 बैच का भव्य फ्रेशर्स डे समारोह सम्पन्न
श्रीनाथ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा और बी.टेक 2025 बैच के नए छात्रों के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ एस एन सिंह, रजिस्ट्रार डॉ मौसुमी महतो, डीन प्रशासन श्री जे राजेश, हेड एचआर श्री रविकांत, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के प्रमुख श्री शशिकांत सिंह तथा सभी संकाय सदस्य संयुक्त रूप से शामिल रहे। यह दीप प्रज्वलन नए शैक्षणिक सत्र की शुभ शुरुआत का प्रतीक और साक्षी बना। अपने स्वागत संबोधन में माननीय कुलपति ने छात्रों को अनुशासन, रचनात्मकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के युग में भविष्य के नेताओं को तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नए छात्रों को विश्वविद्यालय की सभी शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने भी फ्रेशर्स के लिए अपना हार्दिक संदेश भेजा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यक्तिगत विकास और पेशेवर सफलता की नींव है, और विश्वविद्यालय छात्रों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों से अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने और विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध संसाधनों और शैक्षणिक वातावरण का पूर्ण लाभ उठाने की अपील की।
समारोह में नए छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत, नृत्य और रचनात्मक अभिव्यक्तियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इन प्रस्तुतियों के बीच अनुपम को मिस्टर फ्रेशर 2025, अंशु को मिस फ्रेशर 2025, करण को उनके आत्मविश्वासपूर्ण व्यक्तित्व के लिए मिस्टर हैंडसम हंक, और मौमिता को उनकी अभिव्यक्तिपूर्ण प्रस्तुति के लिए मिस ड्रामा क्वीन की उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसने नए छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया तथा उन्हें श्रीनाथ विश्वविद्यालय में अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
सराइकेला-खरसावाँ: महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरुकता अभियान
पुलिस अधीक्षक, सराइकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 18.11.25 को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति मे कुमार विजय प्रताप सिंह देव बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला में महिला अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट , महिला सुरक्षा, अफीम /गांजा की खेती की रोकथाम हेतु जानकारी , नशा मुक्ति , डायल -112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री न०-1930 की जानकारी, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओ के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में महिलाओ, छात्र-छात्राओं तथा अन्य को जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान मे उपस्थित सदस्य:
ASI नंदिता बिरुआ
आरक्षी कृपा भेंगरा
आरक्षी अंजली मुर्मू
चाईबासा होमगार्ड बहाली विवादों में, अनियमितता व भ्रष्टाचार के आरोप
चाईबासा: चाईबासा में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया अब विवादों में घिर गई है। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि बहाली में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई योग्य अभ्यर्थियों को चयन सूची से बाहर रखा गया है। आरोप है कि बहाली प्रक्रिया में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से पैसे के लेनदेन की भी आशंका है।
चांडिल में विवेकानंद केंद्र के नए भवन का राज्यपाल करेंगे लोकार्पण
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल स्थित विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प का नया भवन का लोकार्पित 19 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के महामहिम राज्यपाल उपस्थित रहे और उन्होंने फीता काटकर भवन का उद्घाटन करेंगे जिसके लिए विवेकानंद केंद्र सेवा एंब प्रशिक्षण प्रकल्प के सदस्य द्वारा तैयारी में जुटे है।जिसका जानकारी संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता द्वारा दिया गया।
सरायकेला: गौड़ सेवा संघ का केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर हेमसागर प्रधान को चयनित किए जाने पर लोगों ने दी शुभकामनाएं व बधाईयाँ
सरायकेला: गौड़ सेवा संघ का केंद्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर हेमसागर प्रधान को मनोनीत किए जाने पर राजनगर के सिजुलता में आयोजित बैठक में उपस्थित गौड़ समाज के लोगों ने शुभकामनाएं व बधाइयाँ दी।
यह सिलसिला थमा नहीं बल्कि उनके निवास क्षेत्र में पहुँचने पर महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं व बधाइयाँ दी। बता दें कि दिवंगत नीलसेन प्रधान के आकस्मिक निधन से गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। इस रिक्त पद पर हेमसागर प्रधान को चयनित किया गया। सबके सहयोग से समाज को नई दिशा देने का होगा प्रयास - हेमसागर प्रधान
सरायकेला : काशी साहू कॉलेज सरायकेला में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
17 नवंबर 2025 को काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में “परिवार एवं वरिष्ठ नागरिकों के रखरखाव और कल्याण अधिनियम, 2007” पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय सचिव महोदय सर श्रीमान तौसीफ मिराज के अगुवाई पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया:
*अधिनियम का उद्देश्य* – वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक सुरक्षा प्रदान करना, जिससे वे सम्मानित जीवन जी सकें।
*मुख्य प्रावधान* – बच्चे या कानूनी उत्तराधिकारी को भोजन, आवास, चिकित्सा आदि के रूप में रखरखाव देना अनिवार्य है। यदि वे इस कर्तव्य को पूरा नहीं करते तो ट्रिब्यूनल में शिकायत दर्ज की जा सकती है।
*ट्रिब्यूनल* – प्रत्येक जिले में स्थापित रखरखाव ट्रिब्यूनल 90 दिन के भीतर मामलों का निपटारा करता है।
*संपत्ति की पुनः प्राप्ति* – यदि कोई वरिष्ठ नागरिक अपनी संपत्ति इस शर्त पर दे देता है कि उसकी देखभाल की जाएगी और बाद में उसे छोड़ दिया जाता है, तो वह संपत्ति वापस ली जा सकती है।
*दुर्व्यवहार से सुरक्षा* – शारीरिक, मानसिक या आर्थिक हिंसा के शिकार वरिष्ठ नागरिकों को जेल या जुर्माना के माध्यम से दंडित किया जाता है।
*सहायता हेल्पलाइन* – किसी भी समस्या के लिए राष्ट्रीय कानूनी सहायता लाइन ले सकते हैं।
इस अवसर पर कॉलेज के माननीय प्राचार्य महोदय व सहायक आचार्य ,एवं कर्मचारीगण, छात्र‑छात्राओं, स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लेकर अधिनियम के बारे में प्रश्न‑उत्तर सत्र में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन सभी को इस सामाजिक कर्तव्य की याद दिलाते हुए किया गया।साथ ही कार्यक्रम में विधिक जागरूक पुस्तक वितरण समारोह आयोजित हुआ इस कार्यक्रम पर उपस्थित पारा लीगल वैलैन्टियर अधिकार मित्र कुमुद रंजन महतो , शुषमा उरांव और राज कुमार कैवर्त आदि उपस्थित हुए।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...















































