जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व जिप सदस्य सावित्री बानरा ने संयुक्त रूप से खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह पंचायत अंतर्गत पिताकलांग गांव में जलमीनार का शिलान्यास व दलाईकेला पंचायत के काशीडीह गांव में 700 फीट पीसीसी सड़क का उद्घाटन नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया. वहीं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने गांव के अन्य समस्याओं से भी अवगत हुए. उन्होंने ग्रामीणों के समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया.
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025
तेलाईडीह के पिताकलांग में जलमीनार का शिलान्यास, दलाईकेला के काशीडीह में 700 फीट पीसीसी सड़क का उद्घाटन
गोविंदपुर चौक के पास आरती फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया शुभारंभ
खरसावां सरायकेला मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर चौक के निकट Arti filling station, आरती फिलिंग स्टेशन, इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप स्थापित किया गया नए पेट्रोल पंप का पूरी विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया ।
आदित्यपुर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के 216 परिवारों को मालिकाना हक देने की मांग तेज, मनमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
आदित्यपुर: ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के 216 परिवारों को मालिकाना हक देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ चुकी है. इसी मुद्दे को लेकर आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 29 की दिवंगत पार्षद राजमणि देवी के पुत्र मनमोहन सिंह ने गुरुवार क़ो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा विभागीय मंत्री संदीप कुमार सोनू से मुलाकात की और किराया खरीद समझौता (Hire Purchase Agreement) के तहत अधिकार देने की मांग दोहराई.
मनमोहन सिंह ने बताया कि झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने वर्ष 1980 में आदित्यपुर में ईडब्ल्यूएस के 216 आवासों का आवंटन किया था. लगभग 45 वर्षों से परिवार यहां रह रहे हैं, लेकिन मालिकाना हक अब तक नहीं मिल सका है. इसके विपरीत, इसी क्षेत्र में स्थित एस-टाइप, आई-टाइप, आर-टाइप, ओल्ड एम-टाइप और जनता फ्लैट के लाभुकों को बोर्ड ने Hire Purchase Agreement के माध्यम से मालिकाना हक प्रदान कर दिया है, जिसकी योजना का ईडब्ल्यूएस परिवार भी लगातार इंतजार कर रहा है.
गुरुवार, 11 दिसंबर 2025
प्लैनेट पायोनियर्स क्लब का भव्य शुभारंभ नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी मे
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के प्लैनेट पायोनियर्स (Planet Pioneers) नामक नवगठित क्लब का शुभारंभ 11 दिसंबर 2025 को विश्वविद्यालय सभागार में बेहद गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री अमितावा घोष (प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता), माननीय कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणि, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण तथा उत्साहित विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कुलपति द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से हुआ। यह दीप प्रज्वलन ज्ञान, प्रगति और एक नई यात्रा के आरंभ का प्रतीक रहा।
इसके बाद मंच से प्लैनेट पायोनियर्स क्लब के उद्देश्यों, विज़न और कार्ययोजना पर प्रकाश डाला गया। क्लब का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता, वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवाचार, नेतृत्व क्षमताओं को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को सस्टेनेबिलिटी तथा वैज्ञानिक अन्वेषण से जुड़े कार्यों के लिए प्रेरित करना है। यह क्लब विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा जहाँ वे नवाचार परियोजनाओं, समूह सीखने और सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे। माननीय कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने अपने संबोधन में इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-नेतृत्व वाली गतिविधियाँ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और समग्र विकास को नई दिशा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को क्लब की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत झारखंडी लोक नृत्य ने कार्यक्रम में ऊर्जा और रंग भर दिए। इस प्रस्तुति ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अगले चरण में प्लैनेट पायोनियर्स क्लब का आधिकारिक ब्रोशर जारी किया गया, जिसमें क्लब की संरचना, उद्देश्य, वार्षिक योजनाएँ और प्रस्तावित गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया गया था। इसके उपरांत क्लब के कोर सदस्यों को बैज प्रदान किए गए, जिससे उनके कार्यकाल और दायित्वों की औपचारिक शुरुआत हुई।
मुख्य अतिथि श्री अमितावा घोष ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को “डर के बिना नवाचार करने” का संदेश दिया। उनके विचारों ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह को और भी रंगीन व ऊर्जावान बना दिया। उनकी रचनात्मकता, अनुशासन और टीमवर्क का प्रभाव सभी दर्शकों ने महसूस किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री अमितावा घोष को कुलपति द्वारा स्मृति चिन्ह एवं आभार स्वरूप उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया गया।
प्लैनेट पायोनियर्स क्लब का यह शुभारंभ विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह क्लब भविष्य में नवाचार, पर्यावरण-सुरक्षा और समाजहितकारी गतिविधियों का केंद्र बनकर उभरेगा। कार्यक्रम ने यह संदेश स्पष्ट किया कि नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी अपने विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि समग्र विकास और सकारात्मक परिवर्तन की राह पर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।
बहरागोड़ा:–गुहियापाल में बाबा सत्यनाथ महादेव मंदिर शताब्दी महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न...........
सरायकेला खरसावां: DLSA के द्वारा लीगल लिटरेसी क्लब का आयोजन
आज दिनांक 11.12.2025 दिन गुरुवार को माननीय झालसा के तत्वधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार , सरायकेला खरसावां के *सचिव महोदय तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार, चांडिल प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बनसा* में *लीगल लिटरेसी क्लब* के माध्यम से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जमशेदपुर: एंबुलेंस न पहुँचने से मरीज को पैदल खटिया में लादकर ले जाना पड़ा
जमशेदपुर: जहां लोग चांद पर जा चुके हैं वहीं आज भी जमशेदपुर से सटे ग्रामीण क्षेत्र के लोग खटिया पर बांस के सहारे इलाज के लिए अस्पताल जाने को मजबूर है। कुछ जगह ऐसी हैं जहाँ सड़क नहीं होने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती, जीस वजह से मरीज को खटिया और बांस में लटका कर कच्ची सड़क का सफर कर अस्पताल तक पहुँचाने के लिए काफ़ी मसक्क्त करना पड़ता है। जहां ताज़ा मामला जमशेदपुर के डुमरिया प्रखंड के पितामली गांव स्थित गाड़ियां तंगी टोला का हैं जहाँ लोग आज भी आदिम युग में जीने को विवश है,बीमार या गर्भवती महिला को खटिया में लाद कर लोगो को अस्पताल पहुंचाना पड़ता है, एक मामला इसी गांव का सामने आया जब एक महिला घर पर खाना बना रही थी तब अचानक से उसके शाल में आग लग जाती है, और देखते ही देखते महिला बुरी तरह जल जाती है, महिला का नाम धातकी जमुदा है. जब महिला को अस्पताल ले जाने की बारी आई तो ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा, जहां पहाड़ी जगह होने के कारण इस गांव में सड़क नहीं है ना ही इस गांव तक एंबुलेंस आ सकता है ऐसी स्थिति में गांव वालों ने बेहतर इलाज के लिए सबसे पहले उसे खटिया में डाला और बांस और कंधे के सहारे और लटकाकर 3 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचे, उसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया, इस मामले को लेकर जिले के उपायुक्त में संज्ञान लिया और कहा कि जल्द से जल्द उसे क्षेत्र में सड़क बनाई जाएगी और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।
शार्क टैंक इंडिया में पारुल गुलाटी का प्रदर्शन, Nish Hair का वैल्यूएशन 50 करोड़ तक
बॉलीवुड में अक्सर हम देखते हैं कि स्टार्स पहले अपने फिल्मी करियर को सेट करते हैं और फिर बिज़नेस में हाथ आजमाते हैं. लेकिन कुछ लोग दोनों राहों को एक साथ पकड़ लेते हैं. ऐसी ही एक कहानी है पारुल गुलाटी की. वह कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में नजर आ चुकी हैं. एक्टिंग के साथ उन्होंने अपने बिज़नेस का सपना भी पूरा करने के लिए मेहनत की और इतनी सिद्दत से काम किया कि आज उनकी कंपनी की वैल्यू 50 करोड़ रुपये की हो चुकी है।
एक्ट्रेस से बिजनेसवुमन बनने की शुरुआत
पारुल ने 2009 में टीवी शो यह प्यार न होगा कम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. धीरे-धीरे वह छोटे-बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने लगीं. लेकिन उनका दिल सिर्फ कैमरे पर नहीं, बल्कि अपने खुद के बिजनेस आइडिया में भी लगा हुआ था. एक्ट्रेस रहते हुए ही उन्होंने बिजनेस प्लान पर काम शुरू कर दिया. उनका लक्ष्य साफ था, भारत में हेयर एक्सटेंशन और हेयर प्रोडक्ट्स की इंडस्ट्री में एक नया और भरोसेमंद ब्रांड बनाना।
30,000 रुपये से Nish Hair का निर्माण
साल 2017 में पारुल ने सिर्फ 30,000 रुपये के पर्सनल इन्वेस्टमेंट से Nish Hair नाम से अपना ब्रांड शुरू किया. यह ब्रांड धीरे-धीरे ग्राहकों के लिए एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म बन गया, जहां हेयर एक्सटेंशन, विग, टॉपर और हेयर टूल्स जैसी सारी चीजें मिलती हैं. भारतीय मार्केट में इस तरह के प्रीमियम और कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स कम थे. पारुल ने इस कमी को पहचाना और ग्राहकों को क्वालिटी और भरोसा दोनों दिया।
शार्क टैंक में साबित किया हुनर
2023 में पारुल शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के फिनाले में आईं. उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी आने वाले साल में 5 करोड़ रुपये का प्रोडक्ट बेच सकती है. उनके आत्मविश्वास को देखकर शार्क अमित जैन ने 2% इक्विटी के लिए 1 करोड़ रुपये का ऑफर दिया. इस कदम ने Nish Hair को और मजबूती दी. आज कंपनी का वैल्यूएशन 50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और यह लगातार बढ़ रही है।
बिजनेस का आइडिया और प्रेरणा
पारुल ने बताया कि Nish Hair का आइडिया अचानक नहीं आया. वे Keeping Up With The Kardashians देखती थीं और एक एपिसोड में क्लोई कार्दशियन को हेयर एक्सटेंशन के बारे में बात करते सुनकर उन्हें यह विचार आया. तभी उन्होंने तय कर लिया कि उनका पहला बिजनेस हेयर एक्सटेंशन इंडस्ट्री में ही होगा.
भविष्य के बड़े सपने
आज पारुल सिर्फ करोड़ों की कंपनी चलाने से संतुष्ट नहीं हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने साफ कहा कि उनका लक्ष्य बिलियनेयर बनना है. उनका मानना है कि अगर मेहनत और सोच बड़ी है, तो मंजिल भी बड़ी होनी चाहिए।
जमशेदपुर: मानव अधिकार दिवस पर पत्रकार,पुलिस,अधिवक्ता हुए सम्मानित
जमशेदपुर में मानव अधिकार दिवस के मौके पर पत्रकार, पुलिस, अधिवक्ता को सम्मानित किया गया, साथ ही मानव दिवस पर विस्तार से चर्चा भी किया गया और सभी ने अपनी बातो को रखा। मेराकी और अनेशा संस्था के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे इंस्पेक्टर गुलाब रब्बानी, पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू,बरिष्ठ पत्रकार बिनोद केसरी, अधिवक्ता जाबेद जमाल, यस पाण्डेय समेत कई मुख्य लोग शामिल हुए। जानकारी देते हुए रीता पात्रों ने कहा कि आज मानव दिवस है और आज के दिन पत्रकार, पुलिस और अधिवक्ताओं को हमलोगो ने सम्मानित किया,और उनका हौसला अफजाई किया।
राँची: आज से झारखंड में रातें होंगी
राँची : इन दिनों झारखंड में सुकून भरी ठंड बनी हुई, दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर–नीचे रहता है। अगले 2–3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज से रातें थोड़ी और ठंडी होंगी। हवा में नमी कम, सुबह–शाम धुंध की स्थिति बने रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में 6.7°C तापमान के साथ डाल्टनगंज सबसे ठंडा रहा। आने वाले कुछ दिनों में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। रात के तापमान में 1–2 डिग्री और गिरावट संभव है। रांची, बोकारो, डाल्टनगंज व पठारी क्षेत्रों में सुबह–रात की ठंड और बढ़ेगी। ऊंचाई वाले इलाके जैसे रांची–बोकारो अधिक सिहरन महसूस कर रहे हैं।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...









































