राजनगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला -खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज जी के निर्देशानुसार पर राजनगर प्रखण्ड के बीजाडीह पंचायत अंतर्गत समारसाईं गांव में बाल -विवाह रोकने हेतु पी एल वी- झरना राउत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंगलवार, 23 दिसंबर 2025
राजनगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के द्वारा समारसाई गांव में बाल-विवाह रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन।
राजखरसावां मिशन ऑफ एलोहीम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मना क्रिसमस गैदरिंग व वार्षिक सम्मेलन
क्रिसमस गैदरिंग एवं वार्षिक सम्मेलन के शुभ अवसर पर उपस्थित हुए मानव अधिकार आयोग के झारखंड डायरेक्टर अनूप सिंहदेव राज खरसावां मिशन ऑफ एलोहीम इंग्लिश स्कूल मैं वार्षिक सम्मेलन एवं क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम से बनाया गया। वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन मानव अधिकार आयोग के झारखंड डायरेक्टर अनूप सिंह देव, बिशप फूल चंद महतो, जमशेदपुर से आए फादर पश्चिमी सिंहभूम से आए फादर ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन। इस दौरान झारखंड डायरेक्टर अनूप सिंह देव ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं द्वारा क्रिसमस गैदरिंग के शुभअवसर पर विद्यार्थियों का नित्य देख बहुत गर्व महसूस हो रहा है विद्यार्थी खेल हो शिक्षा हो एवं नित्य हो अपनी बेहतर प्रतिभा दिखा रहे हैं क्षेत्र के नाम रोशन हो रहा है। झारखंड डायरेक्टर अनूप सिंह देव ने कहा कि बीते 15 सालों से मिशन का एलोहीम विद्यालय के साथ एक घरेलू संबंध रूप में उपस्थित होने का मौका मिलता है।
चाईबासा पहुंची विधानसभा की पर्यावरण समिति, खनन और प्रदूषण पर सख्त निर्देश
चाईबासा....झारखण्ड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति पहुंची चाईबासा ... जिले के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, जिले में संचालित योजनाओ की विभाग वार की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग से जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति द्वारा सभी औद्योगिक इकाइयों में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट की अनिवार्य स्थापना, पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने तथा प्रदूषण नियंत्रण संबंधी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कारखाना परिसरों में पौधारोपण, चाहरदीवारी निर्माण तथा आंतरिक एवं संपर्क सड़कों पर नियमित जल छिड़काव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समिति द्वारा यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रदूषण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए तथा लंबित शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन कर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।
बैठक के दौरान समिति द्वारा श्रम अधीक्षक को श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी का अनिवार्य रूप से भुगतान सुनिश्चित कराने तथा श्रम कानूनों के अनुपालन की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। वहीं नियोजन पदाधिकारी को संबंधित अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत रोजगार का लाभ सुनिश्चित कराने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों से उत्पन्न बायो-मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक, सुरक्षित एवं मानक प्रक्रिया के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित करने तथा इस संबंध में नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त समिति द्वारा पेयजल, डीएमएफटी, भू-अर्जन, नगर निकाय सहित अन्य विभागों की भी क्रमवार समीक्षा की गई तथा सभी योजनाओं एवं कार्यों के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
चाईबासा पुलिस को मिली सफलता, महिला से बैग छिनतई वाले बदमाश को किया गिरफ्तार।
चाईबासा पुलिस ने महिला से बैग छिनतई के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. दो दिन पहले 20 दिसंबर को चाईबासा के टुंगरी क्षेत्र में एक महिला के पास से एक बैग की छिनतई हुई थी. जिसमे एक मोबाईल फोन, तीन हजार रूपये नगद राशि और जरूरी दस्तावेज बैग के अंदर थे.
घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय में मेगा रक्तदान शिविर, 103 यूनिट रक्त संग्रह
• सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानन्द ऑडिटोरियम मे माता स्वर्गीय श्रीमति सोना देवी जी के पावन स्मृति में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
• मेगा रक्तदान शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त संग्रह किया गया
• सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने भी रक्तदान कर सभी का उत्साहवर्धन किया
• सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में इस शिविर का आयोजन इंडियन रेडक्रास सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर तथा जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया
• आज 22 दिसम्बर 2025 को सोना देवी विश्वविद्यालय गौरव के साथ अपने स्थापना प्रपत्र के साथ दो वर्ष पूरा कर तीसरे वर्ष में कर रहा है प्रवेश.
• सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर मानव सेवा करने का लिया गया है संकल्प
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्यक्रमों का आयोजन
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के 138वी. जयंती जिसे राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है के अवसर पर विशिष्ट कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में गणित विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक नवाचार, तार्किक चिंतन और राष्ट्र निर्माण में गणित के महत्व पर प्रकाश डाला गया, साथ ही विद्यार्थियों को संवादात्मक शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से गणित में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस उत्सव के उपलक्ष्य में, विभिन्न विज्ञान विभागों के विद्यार्थियों ने विश्लेषणात्मक सोच, समस्या-समाधान कौशल और सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और संकेत खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई और इससे गणित और वैज्ञानिक विषयों में इसके अनुप्रयोगों के प्रति उनकी गहरी रुचि स्पष्ट रूप से झलकती है।
गणित तर्क और नवाचार की भाषा - कुलाधिपति मदनमोहन सिंह
सभा को संबोधित करते हुए, माननीय कुलपति मदन मोहन सिंह ने ज्ञान के सभी क्षेत्रों में गणित की मूलभूत भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा:
गणित तर्क और नवाचार की भाषा है। राष्ट्रीय गणित दिवस हमें याद दिलाता है कि प्रत्येक वैज्ञानिक उन्नति और तकनीकी प्रगति गणित की मजबूत समझ पर आधारित है। हमारे छात्रों को गणित को भय का विषय नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का साधन समझना चाहिए। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर हमेशा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। अभी बीते दिनों ही हमने विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय वार्षिक कला महोत्सव 'एक्सपोलर 2025' का आयोजन सफलतापूर्वक किया है। इस महोत्सव में विभिन्न संस्थानों के 6000 विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है।
मदनमोहन सिंह ने गणित विभाग द्वारा आयोजित इस बौद्धिक रूप से प्रेरक कार्यक्रम की सराहना की और विद्यार्थियों को अकादमिक और वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने में सहायक गणितीय सोच को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने अपने संबोधन में युवाओं में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय गणित दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा:
राष्ट्रीय गणित दिवस जिज्ञासा और तर्कसंगत चिंतन की भावना को समर्पित है। गणित बुद्धि को तेज करता है, अनुशासन का निर्माण करता है और छात्रों को जटिल वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। प्रश्नोत्तरी और शैक्षणिक खेलों जैसे कार्यक्रम सीखने को रुचिकर और सार्थक बनाते हैं।
उन्होंने अंतरविभागीय भागीदारी की सराहना की और आधुनिक शिक्षा में अंतर्विषयक अधिगम के महत्व पर बल दिया।
इस कार्यक्रम का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता घोषित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्वरूप कुईला के धन्यवादज्ञापन दिया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों, विश्वविद्यालय प्रशासन, विभिन्न संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस आयोजन की सफलता में योगदान दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक मोईज़ अशरफ, प्रशासनिक विभाग के अनुष्ठाता नाजिम खान,विधि विभाग के अधिष्ठाता प्रो. आचार्य ऋषि रंजन, आईटी विभाग के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. रंजन मिश्रा, शोध विभाग के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, कला एवं मानविकी विभाग के अधिष्ठाता एस. खान सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस समारोह ने वैज्ञानिक और गणितीय अधिगम को बढ़ावा देने और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया।
सोमवार, 22 दिसंबर 2025
बहरागोड़ा:-बरसोल थाना क्षेत्र मे सोमवार को रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो गांजा बरामद.............
भारत इमरान खान की अपील से घबराई सरकार, 1,300 सुरक्षाकर्मी तैनात
PM एक्स हैंडल के जरिए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का किया आह्वान
Pakistan पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संभावित विरोध प्रदर्शन और लियाकत बाग में जमात-ए-इस्लामी की सभा के मद्देनजर रावलपिंडी में 1,300 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। तोशाखाना II मामले में सजा का ऐलान किए जाने के बाद इमरान खान की ओर से एक्स हैंडल के जरिए लोगों से विरोध की गुजारिश की गई थी। शनिवार को ही फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की कोर्ट ने इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के जेल की सजा सुनाई थी। पीटीआई नेता-कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक इमरान को पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया है। पार्टी का तर्क है कि उनके लीडर को जानबूझकर फंसाया गया है।
पीटीआई के महासचिव सलमान अकरम राजा ने शनिवार को बताया कि इमरान खान ने अपने समर्थकों से सड़क पर आंदोलन की तैयारी करने को कहा है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने दो पुलिस अधीक्षक, सात उप पुलिस अधीक्षक, 29 इंस्पेक्टर और स्टेशन हाउस ऑफिसर, 92 अपर सबोर्डिनेट और 340 कांस्टेबल्स को तैनात किया है। इसके अलावा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने शहर भर में 32 पिकेट स्थापित किए हैं और एलीट फोर्स के कमांडो को भी शामिल किया गया है। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने इसकी जानकारी दी है। तोशाखाना मामले में फैसला आने के बाद इमरान खान ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है और फैसले को चुनौती देने का इरादा भी जाहिर किया
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई नेता और उनके वकील के बीच हुई बातचीत का ब्योरा एक्स पर शेयर किया गया, जिसके अनुसार, इमरान खान ने कहा, "मैंने (खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री) सोहेल अफरीदी को सड़क पर आंदोलन की तैयारी करने का संदेश भेजा है। पूरे देश को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला कोई हैरानी की बात नहीं थी; हालांकि, उन्होंने अपनी लीगल टीम से फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाने को कहा। तोशाखाना-II भ्रष्टाचार मामले में एक आधिकारिक दौरे (मई 2021) के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस ने इमरान खान को बहुमूल्य गिफ्ट दिया था। पाकिस्तान आर्काइव में जाने से बचाने के चक्कर में खान ने इसे मामूली कीमत का बताया था। जांच हुई तो उनकी बात झूठ निकली। मामला कोर्ट पहुंचा। Also Read - डिजिटल ग्रामीण विकास की शुरुआत: युक्तधारा पोर्टल से जीआईएस आधारित पंचायत प्लानिंग लागू उसी मामले में फैसला फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) की स्पेशल कोर्ट के जज सेंट्रल शाहरुख अरजुमंद ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में हुई सुनवाई के दौरान सुनाया, जहां इमरान खान कैद हैं। इस फैसले के तहत, इमरान खान को कुल 17 साल की जेल की सजा सुनाई गई, जिसमें पाकिस्तान दंड संहिता की कई धाराओं के तहत 10 साल की कड़ी कैद और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सात साल की सजा शामिल है। बुशरा बीबी को भी इन्हीं कानूनी प्रावधानों के तहत 17 साल की जेल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा, दोनों पर 16.4 मिलियन रुपये का जुर्माना लगाया गया है; जुर्माना न देने पर और जेल में रहने की मियाद बढ़ जाएगी
दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही का ए’क्सीडेंट, क्या हुआ हाल…
बॉलीवुड की ग्लैम क्वीन और ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही शनिवार को मुंबई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे नोरा को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां फर्स्ट एड के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई। रविवार सुबह नोरा ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये फैंस को राहत की खबर दी। वीडियो में उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट गंभीर था और टक्कर के दौरान उनका सिर कार की खिड़की से टकरा गया, लेकिन शुक्र है कि उन्हें सिर्फ मामूली सूजन और हल्की सिर की चोट आई है। नोरा ने साफ शब्दों में कहा कि वह सुरक्षित हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।
इस मौके पर एक्ट्रेस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह के नशे के खिलाफ हैं और इसे बढ़ावा नहीं देतीं। नोरा ने लोगों से अपील की कि नशे में ड्राइविंग न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि जानलेवा भी हो सकती है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि यह हादसा तब हुआ, जब नोरा सनबर्न फेस्टिवल में शामिल होने जा रही थीं। शुरुआती खबरों से फैंस जरूर घबरा गये थे, लेकिन अब नोरा के खुद सामने आकर सब ठीक होने की बात कहने से राहत की सांस ली जा रही है।
मा’रा गया एक और पति, दौलतमंद आशिक पर फिदा हो गई…
UP : प्यार, भरोसा और परिवार, सब कुछ था, लेकिन भीतर ही भीतर एक ऐसी आग जल रही थी, जिसने आखिरकार
एक आदमी की जान ले ली। आगरा की जूता कंपनी में इलेक्ट्रीशियन राजकुमार (45) की हत्या उसकी पत्नी और उसके दिव्यांग प्रेमी ने सोची-समझी साजिश के तहत कर दी। चार दिन पहले हुई इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने
पत्नी ज्योति, उसके दिव्यांग प्रेमी बॉबी और बॉबी के दोस्त संदीप सिंह को हिरासत में ले लिया है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। बीते 17 दिसंबर की सुबह लोधा क्षेत्र के गांव हैवतपुर में अकरावत बंबे के पास कच्चे रास्ते पर राजकुमार का शव मिला था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि सिर में गोली मारी गई, चेहरे और शरीर पर चाकू से कई वार किये गये,
चेहरा बिगाड़ने के लिये गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई, ताकि पहचान ही मिटा दी जाये। राजकुमार आगरा की लूथरा जूता कंपनी में इलेक्ट्रीशियन था। बीते मंगलवार दोपहर वह घर से यह कहकर निकला कि उसे कहीं से रुपये लेने जाना है।इसके बाद वह कभी वापस नहीं लौटा।
CCTV से खुला राज
पुलिस जांच में सामने आया कि दोपहर करीब 1.30 बजे राजकुमार आगरा से रोडवेज बस में सवार हुआ। करीब दो घंटे बाद अलीगढ़ के आगरा कट पर उतरा, वहां से एक कार में कुछ लोगों के साथ बैठा। CCTV में कार को सूतमिल की ओर जाते देखा गया। कुछ घंटे रुकने के बाद रात करीब 9.30 बजे वह कार घटनास्थल की ओर गई। सर्विलांस में
एक चौंकाने वाला सच सामने आया, दोपहर 1 बजे से देर रात 4 बजे तक पत्नी ज्योति ने एक ही नंबर पर 7 बार बात की, यहीं से पुलिस का शक सीधे घर की चौखट पर आकर ठहर गया।
पूछताछ में सामने आया कि ज्योति का परिवार पहले धनीपुर में बॉबी के घर किराये पर रहता था। उसी दौरान ज्योति और राजकुमार में प्रेम हुआ और शादी हो गई। दंपती की एक 11 साल की बेटी और दो साल का बेटा है। लेकिन शादी के बाद ज्योति की नजदीकियां आर्थिक रूप से मजबूत दिव्यांग बॉबी से बढ़ने लगीं। बॉबी शादीशुदा नहीं था और ज्योति से उसके प्रेम संबंध बन गये। जब राजकुमार को इन रिश्तों की भनक लगी, तो उसने विरोध किया। यहीं से हत्या की पटकथा लिखी गई। बॉबी ने अपने दोस्त संदीप और उसके दो रिश्तेदारों को डेढ़ लाख की सुपारी दी, वहीं, एक लाख रुपये एडवांस दे दिये। राजकुमार को रुपयों की जरूरत थी। ज्योति ने ही उसे बॉबी के पास भेजा, यह कहकर कि वह उसे किसी से लोन दिला देगा। साजिश के तहत राजकुमार को कार में बैठाकर इधर-उधर घुमाया गया। उसे खुब शराब पिलाई गई। फिर रात करीब 10 बजे उसकी गोली मारकर और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। चेहरा बिगाड़ने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में किसी वाहन के आने पर हत्यारे भाग निकले।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...

















































