महाराष्ट्र की राजनीति में बुधवार को बड़ा मोड़ आया, जब 20 साल बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर नजर आये। शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मिलकर BMC चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। शिवाजी पार्क में बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों भाइयों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की घोषणा की। उद्धव ठाकरे ने मराठी अस्मिता को केंद्र में रखते हुये भाजपा के नारे पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “अगर अब चूक गये, तो खत्म हो जाओगे। मराठी समाज अगर बंटा, तो नुकसान तय है।” साथ ही चेतावनी दी कि महाराष्ट्र या मुंबई पर बुरी नजर डालने वालों की सियासत खत्म कर देंगे।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
गुरुवार, 25 दिसंबर 2025
महाराष्ट्र: BMC चुनाव में बड़ा सियासी धमाका, 20 साल बाद साथ
भारत: स्टेशन बोर्ड पर लिखे इन तीन शब्दों का मतलब जानें
भारत में रेल सफर आम आदमी की जीवनरेखा है। सुबह की पहली ट्रेन से लेकर रात की आखिरी सीटी तक, हर दिन करोड़ों लोग पटरियों पर अपनी उम्मीदें रखकर सफर करते हैं। लेकिन इसी सफर में, स्टेशन के बोर्ड पर लिखे कुछ शब्द अक्सर यात्रियों को सोच में डाल देते हैं, जंक्शन, सेंट्रल, टर्मिनल…आखिर इन नामों का मतलब क्या है? हर स्टेशन के नाम के साथ इन्हें क्यों जोड़ा जाता है? रेलवे सूत्रों के मुताबिक, स्टेशन के नाम के साथ जुड़े ये शब्द उसकी परिचालन भूमिका और नेटवर्क में अहमियत बताते हैं। यानी स्टेशन सिर्फ जगह नहीं, एक जिम्मेदारी भी होता है।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन शब्दों का उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन की स्थिति, उसकी भूमिका और महत्व की साफ जानकारी देना है, ताकि सफर के दौरान कोई उलझन न हो, कोई भ्रम न रहे।
‘जंक्शन’—जहां रास्ते मिलते हैं
जंक्शन स्टेशन वह होता है, जहां दो या उससे अधिक रेलवे लाइनें आपस में मिलती हैं। ऐसे स्टेशनों से ट्रेनों के कई रूट निकलते हैं। यात्री एक ही स्टेशन से अलग-अलग दिशाओं में सफर कर सकते हैं। रांची जंक्शन, धनबाद जंक्शन, मथुरा जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, रेलवे व्यवस्था के ऐसे ही बड़े केंद्र हैं, जहां हर समय आवाजाही बनी रहती है।
‘सेंट्रल’—शहर का दिल
सेंट्रल स्टेशन किसी शहर का सबसे प्रमुख और व्यस्त स्टेशन होता है। आमतौर पर यही स्टेशन शहर का सबसे पुराना और प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्र होता है। लंबी दूरी और प्रमुख ट्रेनों का संचालन यहीं से होता है। मुंबई सेंट्रल और कानपुर सेंट्रल इस श्रेणी के सबसे चर्चित उदाहरण हैं।
‘टर्मिनल’—जहां सफर थमता है
टर्मिनल स्टेशन वह होता है, जहां किसी ट्रेन की यात्रा शुरू होती है या समाप्त। इन स्टेशनों के आगे रेलवे ट्रैक नहीं होता, ट्रेन वहीं आकर अपनी रफ्तार थाम लेती है। यहां सफर खत्म भी होता है और नई यात्रा की शुरुआत भी।
सरायकेला के आसपास के क्षेत्रों मे प्रभु ईसा मसीह की जन्मदिन बड़ी उत्साह के साथ मनाई
सरायकेला के आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को प्रभु ईसा मसीह की जन्मदिन बड़ी उत्साह के साथ मनाई गई। सरायकेला के ईएलएफ चर्च पास्टर सिलवानुश भुईंया के नेतृत्व में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए ।
बुधवार, 24 दिसंबर 2025
चांडिल में गोलीबारी की घटना, एक अपराधकर्मी को गोली लगने से हुई मौत
सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हारुडीह गांव में बुधवार को गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि घायल युवक की पहचान बिजय तिर्की के रूप में हुई है। जो कि कपाली का रहने वाला बताया जा रहा है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड था। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से जिले की पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही हमलावरों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
बहरागोड़ा:-सुशासन सप्ताह 'प्रशासन गांव की ओर' के तहत एक जन चौपाल का आयोजन.........
जमशेदपुर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू सेना का डीसी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार , निशंश हत्या हिंदू मंदिरों पर तोड़फोड़ लूट बलात्कार टारगेट करके हिंदुओं को मारना अभिलंब संपूर्ण सुरक्षा सहित रोक लगाने के साथ-साथ पूरे देश के साथ-साथ जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम में रह रहा है अवैध रूप से बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने के संबंध में आज हिंदू सेना जमशेदपुर महानगर के बैनर चले जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात उपायुक्त के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम एक मांग पत्र सोपा गया आज के इस कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू सेना जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष श्री अजीत कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह कर रहे थे| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हिंदू सेना के राष्ट्रीय नेता स झारखंड के प्रभारी श्री संजीव आचार्य मुख्य रूप से उपस्थित हुए, जबकि विशिष्ट रूप से उपस्थित हिंदू सेना कोल्हान के प्रभारी श्री विकास शर्मा , कोल्हान अध्यक्ष श्री डिंपल विश्वास एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ललन सिंह जी , जेपी आंदोलनकारी श्री सुरेश दत्त पांडे जी , समाजसेवी श्री आलोक रंजन, श्री राजेश कुमार सिंह, श्री राजेंद्र नायक, श्री राकेश सिंह, श्री दीपक गांगुली, श्री संजीव सिंह, श्री दिनेश त्रिपाठी श्री उमेश ठाकुर उपस्थित रहे | आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंदू सेना जमशेदपुर के पदाधिकारी श्री सुनील सिंह, श्री रिंटू सिंह, श्री आकाश आचार्य , श्री सुशांत कुमार , श्री ऋषभ सिंह , श्री प्रदीप भगत, श्री राजू भगत , श्री धानु सिंह , श्री माधव सिंह , श्री उमेश ठाकुर, श्री अजीत सिंह, श्री मोनू यादव, श्री आकाश कुमार तारा, सपन कुमार राय, विशाल सिंह, अजय सिंह, अभिषेक शर्मा, कन्हैया पांडे , अनूप सिंह, मुकेश सिंह , सोमनाथ बनर्जी, ऋषभ सिंह, अरविंद तिवारी, विकास रजक , सोनू सिंह, रंजीत कुमार सिंह, प्रणय महतो, हीरालाल भगत, राजेश ग्रुप, तपन प्रधान, चंदन कुमार दास, अजय माझी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे
बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया के आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन...........
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम सह वृहत कृषक गोष्ठी आयोजित...........
बहरागोड़ा: कोटशोल गांव की किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.................
बहरागोड़ाःओडिशा के युवक ने बहरागोड़ा में दी जान, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार.....................
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...


























