Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोमवार, 29 दिसंबर 2025

राष्ट्रपति के कार्यक्रम बना आदिवासियों के लिए गर्व का पल*

जमशेदपुर :ऑल चिकि लिपि भाषा के 100 साल पुरे होने पर शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भारत के महामहिम राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू के भाषण सुनने के बाद आदिवासी समाज के मुख्य लोगो ने कहा आज का दिन काफ़ी गर्व और खुशी का पल था। वहीं करंडीह दिसुम जाहेर स्थान परिसर में ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन और करंडीह दिशोंम जाहेर स्थान कमिटी के द्वारा संजूक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जहाँ देश के हर कोने से आदिवासी समाज के मुख्य लोग कार्यक्रम में शिरकत कियें...वहीं महामहिम राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू के अलावा झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,भी मजूद रहें। वहीं राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू ने अपने भाषण में कहा की समाज के उत्थान के लिए सभी लोगो का योगदान काफ़ी जरुरी हैं,साथ ही महामहिम ने संथाली भाषा में गाना भी गाई। पंडित रघुनाथ मुर्मू के बड़ा पोता चुनियन रघु मुर्मू और करंडीह जाहेर स्थान के अध्यक्ष सी.आर माझी, मुखिया संघ के अध्यक्ष कान्हू मुर्मू, लुघूबुरु घंटा के सुरेन्द्र टुडू ने कहा आज का दिन काफ़ी यादगार रहा, राष्ट्पति के भाषण सुनकर हमलोग काफ़ी ख़ुश हुए और समाज को आगे बढ़ाने के लिए काफ़ी कुछ कहा। साथ ही कई साहित्यकारों को सम्मानित भी राष्ट्पति के हांथो में किया गया।


राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखण्ड टीम महाराष्ट्र रवाना

 योगासन भारत द्वारा संगमनेर, महाराष्ट्र में आयोजित छठी सब जूनियर एवं सीनियर बी राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जो 29 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक होंगी, जिसके लिए झारखण्ड की टीम आज टाटा स्टेशन से रवाना हुआ।

 इस प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, कोडरमा, लातेहार , धनबाद, बोकारो जिला के बच्चे भाग लें रहें है, रांची से सब जूनियर बालक वर्ग मे बिस्वास थापा, अगम कुमार बालिका वर्ग में पल्लवी रानी, काव्य और पुरुष बी वर्ग में रोशन थापा भाग लेंगे टीम में पुरुष वर्ग कोच आकाश सेठ व महिला वर्ग में निभा के नेतृत्व में टीम रवाना हुई ।


सिगरेट पीना अब होगा महंगा, जल्द बढ़ जाएंगे दाम; सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे चुटकी

 *नयी दिल्ली :* सिगरेट पीने वाले के लिए बड़ी खबर है क्योंकि सिगरेट के दाम बढ़ने वाले है। सरकार के नए बिल में सिगरेट की बिक्री कम करने के लिए एक्साइज ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी का वादा किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि एक सिगरेट जिसकी कीमत अभी 18 रुपये है, जल्द ही 72 रुपये तक हो सकती है। कुछ लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है, यह उम्मीद करते हुए कि इससे लोग सिगरेट छोड़ देंगे, वहीं सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Baharagoda: अशोक बाला मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट मे 16 टीमें का शानदार प्रदर्शन........

बहरागोड़ा संवाददाता 


बहरगोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र के बहरागोड़ा सेवन ग्राउंड में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अशोक बाला मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत में असित मिश्रा, सुमन कल्याण मंडल और निर्मल दुबे समेत अन्य अतिथियों ने स्वर्गीय अशोक बाला के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके पश्चात फीता काटकर खेल का औपचारिक आगाज किया गया. जाझिया और बहरागोड़ा की टीम के बीच कांटे की टक्कर टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पहला मुकाबला जाझिया और बहरागोड़ा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. मैदान में उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़ ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से चिरंजीत बाला, मिंटू पाल, काली पाल, जगन्नाथ नायक, तरुण मिश्रा, स्वपन कुईला और पिंटू महंती सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे.

अकेलेपन का फायदा उठाया, खूब रोई ये लड़की…

 राँची : गारमेंट फैक्ट्री की मशीनों की आवाज के बीच एक युवती की खामोश चीखें दबा दी गईं, लेकिन आखिरकार इंसाफ की दस्तक पुलिस थाने तक पहुंच ही गई। 25 साल की युवती ने एक युवक पर लगातार यौन शोषण, धमकी और शादी तुड़वाने जैसे गंभीर इल्जाम लगाये हैं। शिकायत मिलते ही थानेदार ने संदेही गुनहगार युवक को अरेस्ट कर लिया। पीड़िता ने बताया कि वह किराये के कमरे में अकेले रहती थी। वह एक गारमेंट (कपड़ा) फैक्ट्री में सिलाई का काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान यूपी के मुकेश कुमार सिंह से हुई। युवती का इल्जाम है कि आरोपी ने प्यार का झांसा देकर उसके अकेलेपन का फायदा उठाया और लगातार यौन शोषण करता रहा


। जब उसने परिवार को बताने या शादी की बात की, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। यहां तक कि उसकी शादी भी रुकवा दी। पीड़िता 22 दिसंबर को उपमुखिया मजहर अंसारी और महिला समिति की महिलाओं के साथ BIT मेसरा ओपी पहुंची थी। वहीं, गिरफ्तार युवक का कहना है कि “मुझे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। मैं बेकसूर हूं।” वहीं, लड़की थाने में वह खूब रोई और क्या बोली, सुनें……



वाराणसी में नए साल से पहले श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, 10 गुना बढ़ी भीड़, बड़ी गाड़ियों की एंट्री पर रोक*

*वाराणसी :* नए साल के स्वागत से पहले ही वाराणसी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन का रंग लिए काशी में इन दिनों आम दिनों की तुलना में करीब 10 गुना अधिक लोग पहुंच रहे हैं.

मंदिरों, घाटों से लेकर सांस्कृतिक स्थलों और खान-पान की गलियों तक रौनक चरम पर है.

*गंगा घाट से सारनाथ तक उमड़ी भीड़

प्रशासन के मुताबिक गंगा घाट, सारनाथ और शहर के प्रमुख धार्मिक मार्गों पर दिन-रात श्रद्धालुओं का आना-जाना बना हुआ है. लोग पुराने साल को विदा करने और नए साल की शुरुआत बाबा के दर्शन से करना चाहते हैं. इसी वजह से होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं लगभग फुल हैं.

चतरा में गो’लीबारी, दो की मौ’त, चार जख्मी

*रांची :* झारखंड के चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बेतरह जख्मी हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाकर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में मौजूद लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए।

सूत्रों का कहना है कि यह घटना आपसी विवाद से जुड़ी हो सकती है और इसमें उग्रवादी संगठन टीपीसी से जुड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है। घटना के बाद ग्रामीण डर के कारण अपने घरों में ही रह रहे हैं और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जख्मियों की स्थिति और घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।


महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का भव्य आगाज़*

विधायक कल्पना सोरेन ने विजेता खिलाड़ियों को ₹50,000 का चेक देकर किया सम्मानित

रांची।* महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 की भव्य शुरुआत रविवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में की गई। मुकाबले से पहले आयोजित रंगारंग उद्घाटन समारोह ने पूरे स्टेडियम को उत्साह, जोश और खेल भावना से भर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खिलाड़ियों के भव्य स्वागत के बीच लीग का औपचारिक उद्घाटन हुआ।

उद्घाटन समारोह में विधायक कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि हॉकी झारखंड की पहचान है और यहां की नस-नस में बसती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की बच्चियां सीमित संसाधनों के बावजूद पेड़ों की टहनियों से हॉकी खेलती रहीं और आज राज्य की खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हीरो हॉकी इंडिया लीग जैसे आयोजन झारखंड की खेल प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

उद्घाटन मुकाबले में एसजी पाइपर्स ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रांची रॉयल्स को 2-0 से पराजित कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक कल्पना सोरेन ने “प्लेयर ऑफ द मैच” बनी एसजी पाइपर्स की खिलाड़ी को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का चेक देकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

मैच का पहला गोल एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर ने 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा, जो टूर्नामेंट का पहला गोल भी रहा। इसके बाद टेरेसा वियाना ने 46वें मिनट में शानदार फील्ड गोल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

मुकाबले का पहला क्वार्टर रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन मजबूत डिफेंस के चलते कोई भी टीम पेनल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर सकी। रांची रॉयल्स की ओर से हैना कॉटर ने बाएं फ्लैंक से लगातार दबाव बनाया, जबकि पाइपर्स के लिए नवनीत कौर और दीपिका ने कई सर्कल एंट्री कीं।

तीसरे क्वार्टर में रांची रॉयल्स को बराबरी के कई मौके मिले, लेकिन तीन पेनल्टी कॉर्नर के बावजूद टीम गोल नहीं कर सकी। अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में ही टेरेसा वियाना ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास से गोल कर मुकाबले को पूरी तरह एसजी पाइपर्स के पक्ष में कर दिया।

अंततः एसजी पाइपर्स ने 2-0 से मुकाबला जीतकर महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में विजयी आगाज़ किया।

Baharagoda : ठंड में कंबल पाकर खिल उठे जरूरतमंदों के चेहरे...........


बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI 


बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत सोमवार को ठंड के प्रकोप को देखते हुए डोमजुड़ी पंचायत में मानवता की मिसाल पेश की गई। झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण पंचायत सचिवालय परिसर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच किया गया। यह वितरण कार्यक्रम मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया विजय कुमार मुण्डा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।वहीं कंबल पाकर बुजुर्गों और असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के इस त्वरित प्रयास की सराहना की। मुखिया विजय कुमार मुण्डा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में असुरक्षित न रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

नाइस कॉमेडी 2025 पिकनिक सफल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम*


जमशेदपुर : डिमना में नाइस कॉमेडी 2025 के तत्वावधान में संयोजक फातिमा शाहीन एवं सह संयोजक धीरज कुमार झा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित पिकनिक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने परिचय दिया और समूह के उद्देश्यों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, नृत्य व गायन की प्रस्तुति हुई, जिसमें विजेता व उपविजेता को अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

   मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व छात्र नेत्री व ह्यूमन राइट्स की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, समाजसेवी निसार अहमद, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया राकेश चौबे उपस्थित रहे। अतिथियों को स्मृति चिह्न व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

    अतिथियों ने कहा कि यह ग्रुप पिछले 8 वर्षों से सक्रिय है और आगामी वर्ष और भी भव्य आयोजन किया जाएगा। 

    कार्यक्रम को सफल बनाने में फातिमा शाहीन सहित ममता भूमिज, माधुरी सिंह, रितु कौर, पुष्पा राज, मधु सिंहा, रोजी,काॅची लोहार, मुनाजिर,अयान,गुलनार, मुन,कासिफ, राजु व अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Breaking