Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोमवार, 29 दिसंबर 2025

सरायकेला-खरसावां युवा कांग्रेस चुनाव: नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष ने जताया आभार

राजा राम पड़ेया

सरायकेला-खरसावां युवा कांग्रेस के हालिया चुनाव में जिला अध्यक्ष राजा राम पड़ेया निर्वाचित होने पर नव निर्वाचित अध्यक्ष ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके लिए वे हृदय से सभी का धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने मतदान प्रक्रिया में लगे सभी साथियों एवं युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इनके अथक प्रयासों से संगठन को मजबूती मिली और उन्हें यह जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने युवा कांग्रेस को जिले में और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

रविवार, 28 दिसंबर 2025

राँची: जगन्नाथपुर मंदिर की सड़क क्यों धंसी? IIT एलुमनी की रिपोर्ट ने खोले राज

राँची: धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर तक जाने वाली सड़क बारिश के दौरान धंस गई थी, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। सड़क धंसने के कारणों की जांच सोसाइटी ऑफ जियो साइंटिस्ट्स की टीम ने की है। यह जांच आईआईटी एलुमनी सोसाइटी के वी.के. जैन के नेतृत्व में हुई।

जांच में बताया गया है कि मंदिर तक जाने वाले रास्ते के नीचे की मिट्टी और चट्टान सड़क निर्माण के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन सड़क का निर्माण अलग-अलग चरणों में किया गया था। बाद में सही रखरखाव नहीं होने के कारण सड़क के किनारे की दीवार कमजोर हो गई। पानी के रिसाव और वाहनों के दबाव से साइड वॉल की मिट्टी धंस गई, जिससे मानसून के दौरान पक्की सड़क धंस गई।



रिपोर्ट में सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं। जोन-1 और जोन-2 में धंसे हिस्सों की पुरानी परत हटाकर पानी निकासी के लिए ड्रेनेज बनाने और नई सड़क बनाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही भूस्खलन वाले क्षेत्रों में मजबूत रिटेनिंग वॉल और कंक्रीट क्लैडिंग लगाने का सुझाव दिया गया है। बारिश के पानी की सही निकासी के लिए नालों और पुलियों को भी व्यवस्थित करने की बात कही गई है।

सड़क धंसने के बाद मंदिर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अब वाहन मंदिर के मुख्य द्वार तक नहीं जा पा रहे हैं। बीच रास्ते में बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर दिया गया है और सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इससे वाहनों का दबाव कम हुआ है, लेकिन सड़क पर खतरा अब भी बना हुआ है।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य समापन, आड्रे हाउस में युवाओं ने दिखाया हुनर और सांस्कृतिक प्रतिभा

राँची राष्ट्रीय युवा महोत्सव (2025-26) के अंतर्गत आज आड्रे हाउस में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन किया गया. इस महोत्सव में राज्य के सभी पांचों प्रमंडलों से चयनित विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने अपनी कला, क्षमता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमार गौरव (अध्यक्ष, झारखंड राज्य युवा आयोग) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शेखर जमुआर (निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड) उपस्थित रहे. अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं की रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की.

69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी में झारखंड के अंडर-14 बालकों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर किया राज्य का नाम रोशन

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ स्थित लोधीढोंगा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में 22 से 27 दिसंबर तक आयोजित हुई 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के अंडर-14 बालक हॉकी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.



झारखंड हॉकी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में देश के 32 राज्यों एवं इकाइयों की टीमों ने भाग लिया.

झारखंड टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित खेल, आक्रामक रणनीति और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया. टीम इस प्रतियोगिता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में शामिल हुई थी

राँची: झारखण्ड में शीतलहर अपना प्रकप दिखाना शुरू कर दिया हैं। हालात ऐसे है कि दोपहर 2 बजे के बाद भी ठंडी हवाओं के चलते लोग धूप में बैठने से बच रहे हैं।

बीते 24 घंटे में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 तारीख से तापमान में करीब 3 डिग्री तक और गिरावट हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने झारखण्ड के 12 जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। इनमें राँची, गढ़वा, पलामू, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, खूँटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा शामिल हैं।



इन इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने की चेतावनी दी गई है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता हैं। राजधानी राँची समेत गुमला और खूँटी में सुबह के वक्त हालात सबसे ज्यादा खराब रहे।सुबह 6 बजे के आसपास विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी नीचे पहुंच गई।

घने कोहरे का सीधा असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे का असर बना रह सकता हैं।

40 करोड़ का ऑफर ठुकराया, सेहत और संस्कार चुने—सुनील शेट्टी ने दिखाई मिसाल

करोड़ों रुपये का ऑफर, लेकिन सेहत और ज़िम्मेदारी पहले — बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टारडम से बड़ी होती है सोच और संस्कार। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्हें तंबाकू के एक विज्ञापन के लिए करीब 40 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने बिना किसी झिझक के उसे ठुकरा दिया।

सुनील शेट्टी का कहना है कि वह सिर्फ पैसों के लिए ऐसा कोई काम नहीं कर सकते, जिससे समाज और खासकर युवाओं पर गलत असर पड़े। उन्होंने साफ कहा कि तंबाकू जैसी चीज़ों का प्रचार करना उनके उसूलों के खिलाफ है। एक्टर के मुताबिक, भले ही उस वक्त पैसों की जरूरत रही हो, लेकिन अपने बच्चों अहान और अथिया के सामने गलत उदाहरण पेश करना उन्हें मंजूर नहीं था।



सुनील शेट्टी मानते हैं कि सिनेमा और कलाकारों का युवाओं पर गहरा असर होता है। लाखों लोग अपने पसंदीदा सितारों को देखकर चीज़ें अपनाते हैं। ऐसे में किसी हानिकारक प्रोडक्ट का प्रचार करना सिर्फ एक ऐड नहीं, बल्कि एक गलत संदेश भी होता है। उन्होंने कहा कि जब इतने युवा उन्हें फॉलो करते हैं और सम्मान देते हैं, तो उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

आज जब कई बड़े सितारे पान मसाला और तंबाकू जैसे उत्पादों के विज्ञापन कर आलोचना झेल रहे हैं, तब सुनील शेट्टी का यह फैसला उन्हें बाकी सबसे अलग खड़ा करता है। यह सिर्फ एक ऐड ठुकराने की कहानी नहीं, बल्कि उस सोच की मिसाल है जहां पैसा नहीं, बल्कि मूल्य और जिम्मेदारी अहम होती है।

राँची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रविवार को तीन दिवसीय झारखण्ड दौरे पर राँची पहुंचेंगी।

गोवा से सेना के विशेष विमान से शाम करीब छह बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका स्वागत करेंगे।



राँची एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वह सीधे लोकभवन जाएंगी, जहां रात्रि विश्राम करेंगी।

राँची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के बाहर खड़ी दो बाइकों में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी।

घटना शनिवार को देर रात की बताई जा रही है, जब मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग में खड़ी बाइकों से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। 

स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन तब तक दोनों बाइकें पूरी तरह जल चुकी थीं। 


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आगजनी की आशंका जताई जा रही है। 

इस घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

राँची: डोरंडा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने इलाके के लोगों में डर पैदा कर दिया हैं।

डोरंडा मणिटोला में चोरों ने एक साथ दो जगहों को अपना निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने राध्या डेंटल क्लिनिक में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जहां रखे गए नगद और कई महत्वपूर्ण सामान चोरी हो गए।



इसके साथ ही लक्ष्मी गुप्ता के बंद घर में भी चोरों ने सेंध लगाई और कीमती सामान तथा नगद चुरा लिए। मौके पर पहुंची डोरंडा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

चिलकु::आकर्षिणी वार्षिक पूजा व मेला को लेकर की गई बैठक में कई बिंदुओं पर किया गया विचार विमर्श

सरायकेला - खरसावां जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता आकर्षिणी दरवार में आगामी 14 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली वार्षिक पूजा व मेला से संबंथित विषय को लेकर कल एक बैठक की गई। 

बैठक में दरवार को स्वच्छ रखने,खराब लाइट को मरम्मत करने, रंगाई पुताई करने, अतिथियों को निमंत्रण पत्र देने समेत कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।  

पूजा कार्यक्रम: बैठक में मुख्य पुजारी श्री नारायण सरदार ने पूजा कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 12 जनवरी 2026 को बुरू मांगे पूजा,14 जनवरी को मकर संक्रांति पूजा एवं 15 जनवरी को सुप्रसिद्ध आखान यात्रा व मेला का आयोजन प्रस्तावित है। 




एक जनवरी 2026,शहीद दिवस के अवसर पर पिकनिक व डीजे पर रहेगी प्रतिबंध*

खरसावां शहीद स्थल बेदी पर एक जनवरी को प्रतिवर्ष सार्वजनिक रूप से शहीद दिवस का आयोजन होता है जिसमें भव्य कार्यक्रम होती है इसी के मध्य नजर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त दिवस पर माता आकर्षणी के पावन शक्तिपीठ पर पिकनिक व डीजे पर पाबंदी रहेगी। विदित हो कि एक जनवरी 1948 को खरसावां के शहीद स्थल पर ब्रिटिश हुकूमत ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थी जिससे लाखों लोग शहीद हो गए थे। प्रत्येक वर्ष एक जनवरी के दिन शहीद दिवस का आयोजन सरकारी स्तर पर होता है जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री सह गणमान्य व्यक्तियों का आगमन होता है और यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं शहीद बेदी पर तेल चढ़ाने व श्रद्धासुमन के लिए आते हैं।

बैठक में कहा गया कि पूजा व मेला हेतु लिखित सूचना उपायुक्त महोदय सरायकेला खरसावां, आरक्षी अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी,वन प्रमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी,थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। आगामी कार्यक्रम को देखते हुए पिकनिक मनाने आ रहे दलों को आह्वान किया गया कि मेला स्थल को साफ रखने में सहायक बने। कुडा - कचड़ा,प्लेट व अन्य वस्तुओं को इधर-उधर फेंकना बंद करने का आह्वान किया गया है। उसे उचित निष्पादन करते हुए कूड़ेदान में ही डालकर सहायक बनने की अपील की गई। साथ ही पूजा स्थल के सामने बनने वाले पंडाल के जगह पर पिकनिक न करने कि हिदायत भी दी गई। आखान यात्रा एवं माघ महीने में लगने वाले मेला के लिए सभी दुकानदारों को दुकान की जगह 11 जनवरी को आंवटित की जाएगी।

उपस्थित रहे लोग: मौके पर खरसावां विधानसभा के पूर्व विधायक श्री मंगल सिंह सोय, सरायकेला जिला परिषद् सदस्या श्रीमती लक्ष्मी सरदार,चिलकु पंचायत के मुखिया सविता मुंडारी, माता आकर्षिणी पूजा व मेला संचालन समिति के अध्यक्ष नारायण सरदार, जय सिंह सरदार, सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुंभकार, सचिव रामजी प्रसाद सिंहदेव, शिमला के ग्राम प्रधान प्रवीर प्रताप सिंहदेव, डा जगदीश प्रसाद महतो, मृत्युंजय सिंहदेव, मोहनलाल हेम्ब्रम, शंकर लोवादा, कँहेया लाल सामड, सौरभ तांती, गोविंद सरदार, हेमसागर प्रधान, देवीदत्त प्रधान, वशिष्ठ प्रधान,दिनेश सरदार, गोपाल लोहार, सतेंद्र कालिंदी, रविंद्र नाथ राय, कृष्णा महतो, कमलेश मुंडारी, शिव शंकर हेम्ब्रम ,विश्वनाथ हेम्ब्रम, प्रकाश महतो, जितेंद्र प्रधान,प्रबीर प्रताप सिंह देव, कृष्णा महतो के स्थान पर ब्रज किशोर कुंवर एवं आदिबासी महासभा के उपाध्यक्ष मनोज सोय, चिलकु,ग्राम प्रधान, हर मोहन महतो समेत अन्य उपस्थित हुए थे।















*

Breaking