Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोमवार, 29 दिसंबर 2025

राष्ट्रपति के NIT सरायकेला आगमन को ऐतिहासिक बताया, मनोज चौधरी ने सरायकेला छऊ को सम्मान देने की उठाई मांग

सरायकेला :सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरायकेला खरसावां जिले NIT में आगमन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया, उनका दौरा क्षेत्र की विशेषता, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढाँचा आदि सामाजिक‑आर्थिक पहलुओं के त्वरित कार्यान्वयन की दिशा में इतिहासिक कदम साबित होगा।




उन्होंने ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि हमारे क्षेत्र की एक सामान्य महिला देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में कल 29 दिसंबर को हमारे जिले के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थान NIT सरायकेला खरसावां के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर राष्ट्रपति मेधावी छात्रों को डिग्रियां एवं स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी, जिससे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता राष्ट्रीय स्तर पर उजागर होगी और दो प्रतिष्ठित हस्तियों को मानद उपाधि दी जाएगी। यह दौरा झारखंड के औद्योगिक‑शैक्षणिक हब को राष्ट्रीय विकास की मुख्य धारा में लाने का संदेश देता है, देश में विकास के विज़न में NIT की प्रमुख भूमिका को रेखांकित करता है तथा स्थानीय युवाओं में तकनीकी शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ाकर रोजगार व नवाचार को प्रोत्साहित करेगा।

सरायकेला‑खरसावां जिला प्रशासन ने गार्ड ऑफ़ ऑनर, नो‑फ़्लाई ज़ोन, पुख्ता पुलिस तैनाती और रूट‑इन्स्पेक्शन सहित व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है; उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने स्वयं सड़कों का निरीक्षण कर समन्वय सुनिश्चित किया है जो प्रशंसनीय है 

इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान जिला प्रशासन एवं क्षेत्र के दिग्गज जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रपति महोदया को क्षेत्र की विशेषता, संस्कृति एवं लोक कलाओं से रुबरु कराकर उनके उत्थान का प्रयास करना चाहिए लेकिन अफसोस है कि पूरे आयोजन में विश्व प्रसिद्ध सरायकेला शैली के छऊ को नजरअंदाज किया जा रहा है सोशल मीडिया के माध्यम से अनुरोध है कि अंतिम समय पर जिला प्रशासन स्वविवेक का परिचय देते हुए सरायकेला छऊ शैली को उचित स्थान और सम्मान देने का काम करें।




























चांडिल:नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में महान उद्योगपति रतन टाटा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई ।

रतन टाटा सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक :- जटाशंकर पांडे

उक्त बाते श्री जटाशंकर पांडे जी ने नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में देश के महान उद्योगपति, समाजसेवी एवं टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा की जयंती समारोह के अवसर पर कहा 

कि रतन टाटा सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक थे। *उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर पहचान बनाई। टाटा नैनो, टाटा स्टील का अंतरराष्ट्रीय विस्तार, जगुआर-लैंड रोवर का अधिग्रहण जैसे ऐतिहासिक कार्य उनके दूरदर्शी नेतृत्व के उदाहरण हैं।* साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और आपदा राहत के क्षेत्र में उनके सामाजिक योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

*डॉ. पांडे जी* ने कहा कि रतन टाटा का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।



इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने रतन टाटा के विचारों और कार्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि के साथ किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे प्राचार्य जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, भगत लाल तेली, शशि प्रकाश महतो,संजीत महतो, पवन महतो, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो,आदि मौजूद रहे ।






चाईबासा: झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग के निदेशक ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में मोती पालन केंद्र का किया उद्घाटन।

झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग के निदेशक डॉ. एचएम द्विवेदी ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड में मोती पालन केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत स्थापित किया गया है।






इस अवसर पर डॉ द्विवेदी ने किसान संजय बुड़ीउली के मोती पालन तालाब और सर्जरी कर रखे सीप का अवलोकन किया और उनकी प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार मोती पालन क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई काम कर रही है और पश्चिमी सिंहभूम को क्लस्टर बनाया जाएगा।















सरायकेला-खरसावां युवा कांग्रेस चुनाव: नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष ने जताया आभार

राजा राम पड़ेया

सरायकेला-खरसावां युवा कांग्रेस के हालिया चुनाव में जिला अध्यक्ष राजा राम पड़ेया निर्वाचित होने पर नव निर्वाचित अध्यक्ष ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके लिए वे हृदय से सभी का धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने मतदान प्रक्रिया में लगे सभी साथियों एवं युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इनके अथक प्रयासों से संगठन को मजबूती मिली और उन्हें यह जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने युवा कांग्रेस को जिले में और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

रविवार, 28 दिसंबर 2025

राँची: जगन्नाथपुर मंदिर की सड़क क्यों धंसी? IIT एलुमनी की रिपोर्ट ने खोले राज

राँची: धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर तक जाने वाली सड़क बारिश के दौरान धंस गई थी, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। सड़क धंसने के कारणों की जांच सोसाइटी ऑफ जियो साइंटिस्ट्स की टीम ने की है। यह जांच आईआईटी एलुमनी सोसाइटी के वी.के. जैन के नेतृत्व में हुई।

जांच में बताया गया है कि मंदिर तक जाने वाले रास्ते के नीचे की मिट्टी और चट्टान सड़क निर्माण के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन सड़क का निर्माण अलग-अलग चरणों में किया गया था। बाद में सही रखरखाव नहीं होने के कारण सड़क के किनारे की दीवार कमजोर हो गई। पानी के रिसाव और वाहनों के दबाव से साइड वॉल की मिट्टी धंस गई, जिससे मानसून के दौरान पक्की सड़क धंस गई।



रिपोर्ट में सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं। जोन-1 और जोन-2 में धंसे हिस्सों की पुरानी परत हटाकर पानी निकासी के लिए ड्रेनेज बनाने और नई सड़क बनाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही भूस्खलन वाले क्षेत्रों में मजबूत रिटेनिंग वॉल और कंक्रीट क्लैडिंग लगाने का सुझाव दिया गया है। बारिश के पानी की सही निकासी के लिए नालों और पुलियों को भी व्यवस्थित करने की बात कही गई है।

सड़क धंसने के बाद मंदिर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अब वाहन मंदिर के मुख्य द्वार तक नहीं जा पा रहे हैं। बीच रास्ते में बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर दिया गया है और सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इससे वाहनों का दबाव कम हुआ है, लेकिन सड़क पर खतरा अब भी बना हुआ है।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य समापन, आड्रे हाउस में युवाओं ने दिखाया हुनर और सांस्कृतिक प्रतिभा

राँची राष्ट्रीय युवा महोत्सव (2025-26) के अंतर्गत आज आड्रे हाउस में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन किया गया. इस महोत्सव में राज्य के सभी पांचों प्रमंडलों से चयनित विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने अपनी कला, क्षमता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमार गौरव (अध्यक्ष, झारखंड राज्य युवा आयोग) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शेखर जमुआर (निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड) उपस्थित रहे. अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं की रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की.

69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी में झारखंड के अंडर-14 बालकों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर किया राज्य का नाम रोशन

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ स्थित लोधीढोंगा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में 22 से 27 दिसंबर तक आयोजित हुई 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के अंडर-14 बालक हॉकी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.



झारखंड हॉकी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में देश के 32 राज्यों एवं इकाइयों की टीमों ने भाग लिया.

झारखंड टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित खेल, आक्रामक रणनीति और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया. टीम इस प्रतियोगिता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में शामिल हुई थी

राँची: झारखण्ड में शीतलहर अपना प्रकप दिखाना शुरू कर दिया हैं। हालात ऐसे है कि दोपहर 2 बजे के बाद भी ठंडी हवाओं के चलते लोग धूप में बैठने से बच रहे हैं।

बीते 24 घंटे में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 तारीख से तापमान में करीब 3 डिग्री तक और गिरावट हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने झारखण्ड के 12 जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। इनमें राँची, गढ़वा, पलामू, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, खूँटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा शामिल हैं।



इन इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने की चेतावनी दी गई है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता हैं। राजधानी राँची समेत गुमला और खूँटी में सुबह के वक्त हालात सबसे ज्यादा खराब रहे।सुबह 6 बजे के आसपास विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी नीचे पहुंच गई।

घने कोहरे का सीधा असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे का असर बना रह सकता हैं।

40 करोड़ का ऑफर ठुकराया, सेहत और संस्कार चुने—सुनील शेट्टी ने दिखाई मिसाल

करोड़ों रुपये का ऑफर, लेकिन सेहत और ज़िम्मेदारी पहले — बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टारडम से बड़ी होती है सोच और संस्कार। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्हें तंबाकू के एक विज्ञापन के लिए करीब 40 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने बिना किसी झिझक के उसे ठुकरा दिया।

सुनील शेट्टी का कहना है कि वह सिर्फ पैसों के लिए ऐसा कोई काम नहीं कर सकते, जिससे समाज और खासकर युवाओं पर गलत असर पड़े। उन्होंने साफ कहा कि तंबाकू जैसी चीज़ों का प्रचार करना उनके उसूलों के खिलाफ है। एक्टर के मुताबिक, भले ही उस वक्त पैसों की जरूरत रही हो, लेकिन अपने बच्चों अहान और अथिया के सामने गलत उदाहरण पेश करना उन्हें मंजूर नहीं था।



सुनील शेट्टी मानते हैं कि सिनेमा और कलाकारों का युवाओं पर गहरा असर होता है। लाखों लोग अपने पसंदीदा सितारों को देखकर चीज़ें अपनाते हैं। ऐसे में किसी हानिकारक प्रोडक्ट का प्रचार करना सिर्फ एक ऐड नहीं, बल्कि एक गलत संदेश भी होता है। उन्होंने कहा कि जब इतने युवा उन्हें फॉलो करते हैं और सम्मान देते हैं, तो उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

आज जब कई बड़े सितारे पान मसाला और तंबाकू जैसे उत्पादों के विज्ञापन कर आलोचना झेल रहे हैं, तब सुनील शेट्टी का यह फैसला उन्हें बाकी सबसे अलग खड़ा करता है। यह सिर्फ एक ऐड ठुकराने की कहानी नहीं, बल्कि उस सोच की मिसाल है जहां पैसा नहीं, बल्कि मूल्य और जिम्मेदारी अहम होती है।

राँची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रविवार को तीन दिवसीय झारखण्ड दौरे पर राँची पहुंचेंगी।

गोवा से सेना के विशेष विमान से शाम करीब छह बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका स्वागत करेंगे।



राँची एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वह सीधे लोकभवन जाएंगी, जहां रात्रि विश्राम करेंगी।

Breaking