Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार, 4 जनवरी 2026

गोलमुरी थाना क्षेत्र में ड्रंकन ड्राइव चेकिंग अभियान, गुलाब देकर लोगों को किया जागरूक



गोलमुरी, जमशेदपुर, 4 जनवरी: आज गोलमुरी थाना क्षेत्र में ड्रंकन ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को गुलाब फूल देकर समझाया कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं।

पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को शराब पीकर वाहन चलाने के खतरों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना 




जमशेदपुर की मनीषा चन्द्रा ने जीता “मिस झारखंड्स राइजिंग टैलेंट सीजन-03” का खिताब

झारखंड की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल “मिस्टर एवं मिस झारखंड्स राइजिंग टैलेंट सीजन-03” का ग्रैंड फिनाले धनबाद स्थित ‘द वेडिंग बेल्स’ में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर की मनीषा चन्द्रा ने मिस कैटेगरी में विजेता का ताज पहनकर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया।

मनीषा चन्द्रा ने अपने आत्मविश्वास से भरे रैंप वॉक, प्रभावशाली व्यक्तित्व और प्रस्तुति के दम पर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। जीत के बाद मनीषा ने कहा,“यह उपलब्धि मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं झारखंड की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हूँ, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें।”





इस प्रतियोगिता का आयोजन द आइकॉनिक ईव एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया, जिसने अपने सफल तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता में मिस्टर और मिस श्रेणियों के साथ-साथ किड्स एवं मिसेज वर्ग में भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की उच्चस्तरीय कोरियोग्राफी और निष्पक्ष निर्णायक प्रक्रिया ने सभी अतिथियों को प्रभावित किया।

संस्था के संस्थापक एवं निर्देशक श्री सोनु सिंह ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य झारखंड के युवाओं, महिलाओं और बच्चों को एक सशक्त, सुरक्षित एवं विश्वसनीय मंच प्रदान करना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम के कुशल प्रबंधन, समर्पण और प्रोफेशनलिज़्म को दिया, जिसकी सराहना कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी की।

द आइकॉनिक ईव एंटरटेनमेंट झारखंड की एक प्रमुख संस्था है, जो युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
















US Strikes Venezuela Live: हाथों में हथकड़ी, थम्स-अप का इशारा... न्यूयॉर्क लाए गए मादुरो, सामने आई नई तस्वीर

वेनेजुएला की राजधानी कराकस पर किए गए अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया है. अमेरिका ने इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' नाम दिया है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि फिलहाल वेनेजुएला को अमेरिका चलाएगा.

अमेरिकी आर्मी ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है. इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल यूएस वेनेजुएला का शासन संभालेगा. इससे पहले ट्रंप ने हथकड़ी और आंखों पर पट्टी बांधे मादुरो की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक अमेरिकी युद्धपोत पर सवार थे. उधर, लैटिन अमेरिका, यूरोप, रूस और चीन समेत कई देशों ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों की निंदा की और तनाव कम करने की अपील की. वहीं, कराकस में अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत की भी खबरें सामने आ रही हैं. 



प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे गए. इसके बाद उन्हें भारी सुरक्षा वाले बख्तरबंद मोटरकेड में ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के दफ्तर ले जाया गया, क्योंकि मादुरो पर ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के गंभीर आरोप हैं.

वेनेजुएला के सर्वोच्च न्यायालय ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया है. ये फैसला निकोलस मदुरो की अमेरिकी हिरासत के बाद लिया गया. हालांकि, रोड्रिगेज ने अपने भाषण में मादुरो को ही राष्ट्रपति बताया और अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की.

राँची: झारखंड में कड़ाके के ठंड की वापसी, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट

राँची : झारखंड के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय में हुई ताजा बर्फबारी के कारण पूरे राज्य में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। अगले एक सप्ताह तक सर्द हवाएं चलेंगी और लोगों को कंपकंपी छूटेगी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब झारखंड तक पहुंच गया है। हिमालय पर बर्फबारी के बाद ठंडी और शुष्क हवाएं राज्य की ओर आ रही हैं। इससे रात और सुबह के समय ठंड बहुत ज्यादा महसूस होगी। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन सुबह और देर रात कनकनी बनी रहेगी।



15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने आज और कल के लिए 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, लातेहार, लोहरदगा और गुमला शामिल हैं। सुबह के समय दृश्यता बहुत कम रहेगी, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है।

तापमान में आई गिरावट: बीते 24 घंटों में कांके में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, मैकलुस्कीगंज में 6.5 डिग्री और गुमला में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। रांची में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री और अधिकतम 22.8 डिग्री रहा। अगले 24-48 घंटों में तापमान और नीचे जा सकता है।

उड़ानें और ट्रेनें हुईं देर से: शनिवार रात घने कुहासे के कारण कोलकाता, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली कई उड़ानें 1-2 घंटे देरी से रांची पहुंचीं। लंबी दूरी की कई ट्रेनें भी घंटों लेट रहीं। मौसम विभाग ने यात्रियों को सुबह यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अगले सप्ताह तक रहेगी ठंड: मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक सुबह और रात में ठंड का असर बना रहेगा। ग्रामीण और खुले इलाकों में शीतलहर जैसा मौसम लगेगा। लोगों से अपील है कि गर्म कपड़े पहनें और सुबह जल्दी यात्रा करने से बचें।

सरायकेला: आदिवासी आरक्षित सीट से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी आदिवासी हो समाज महासभा : मनोज कुमार सोय

सरायकेला नगर क्षेत्र के वार्ड पार्षद संख्या 10 को आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट बनाए रखने की मांग को लेकर आदिवासी हो समाज महासभा ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के नेता मनोज कुमार सोय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि आदिवासी आरक्षित सीट के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो समाज चुप नहीं बैठेगा।

उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद संख्या 10 आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट है और जिला प्रशासन को इसे यथावत रखना चाहिए। आदिवासी आरक्षण को समाप्त करने की साजिश और क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास कुछ षड्यंत्रकारी एवं आदिवासी विरोधी तत्वों द्वारा किया जा रहा है, जिसे समाज किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे लोगों को समाज चिन्हित कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।



मनोज कुमार सोय ने कहा कि आरक्षण का मूल उद्देश्य समझने की जरूरत है। संविधान में आदिवासियों को आरक्षण इसलिए दिया गया है क्योंकि वे आज भी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े हुए हैं। आदिवासियों को समानता नहीं बल्कि समता की आवश्यकता है।

उन्होंने 4 जनवरी 2026 को अखबार में प्रकाशित उस खबर का खंडन किया, जिसमें सानंद कुमार आचार्य के नेतृत्व में शुभम दास, विकास साहू, चंदन साहू, दुखु साहू, रंजीत साहू सहित अन्य लोगों द्वारा आदिवासी आरक्षित सीट को समाप्त करने की मांग की गई थी।

इस मुद्दे को लेकर आदिवासी हो समाज महासभा की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही उपायुक्त से मिलकर इस विषय पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रामलाल हेंब्रम, सालेन सोय, नागेन सोय, अरविंद कुमार सोय, श्याम सोय, सूरज सोय, विजय दीग्गी, मानसिंह बांकीरा, पंकज सोय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी सिंहभूम की जिला बैठक संपन्न, 11 जनवरी को ‘चिंतन-मंथन सह वनभोज कार्यक्रम’ आयोजित करने का निर्णय

 

आज राष्ट्रीय जनता दल, जिला पूर्वी सिंहभूम की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय, साकची में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चौधरी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 11 जनवरी 2026 को “चिंतन-मंथन सह वनभोज कार्यक्रम” का आयोजन डॉल्फिन क्लब एंड रिसॉर्ट, डिमना में किया जाएगा।

बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रदेश स्तर से उपस्थित वरिष्ठ नेता श्री नसीम अंसारी ने संगठनात्मक मजबूती को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि

“राष्ट्रीय जनता दल की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। चिंतन-मंथन सह वनभोज कार्यक्रम का उद्देश्य केवल आपसी संवाद ही नहीं, बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। आने वाले समय में पार्टी गरीब, वंचित, किसान, मजदूर और युवाओं के हक की लड़ाई और मजबूती से लड़ेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि

“पूर्वी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय जनता दल को एकजुट और अनुशासित संगठन के रूप में खड़ा करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।”

बैठक में जिला स्तर के प्रमुख नेताओं में महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिंह, सलीम जावेद, कन्हैया यादव, निर्मल यादव, बिरेन्द्र यादव, संजय यादव, बर्मदेव मंडल, बैजनाथ पंडित, परवेज आलम, शिवेंदु हलदर, बी. एन. प्रसाद सहित अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में जिला अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चौधरी ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि 11 जनवरी को आयोजित होने वाले इस चिंतन-मंथन सह वनभोज कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके ।



कुकड़ू : विश्व ब्रेल दिवस पर माझीडीह गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत माझीडीह ग्राम में 04 जनवरी 2026 को विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव महोदय के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।





इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 4 जनवरी को मनाया जाने वाला विश्व ब्रेल दिवस उन करोड़ों दृष्टिहीन व्यक्तियों के साहस, आत्मनिर्भरता और संघर्ष को सम्मान देने का दिन है, जो ब्रेल लिपि के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं। ब्रेल लिपि केवल पढ़ने-लिखने की प्रणाली नहीं है, बल्कि यह दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए ज्ञान और आत्मनिर्भरता की रोशनी है, जिसके माध्यम से वे उंगलियों और अनुभूति से दुनिया को समझते हैं।

इस विधिक जागरूकता अभियान में पीएलवी विकास चंद्र महतो, फागुराम महतो, मस्तान सिंह महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।













पटना: थानों का घटेगा बोझ, जांच होगी तेज, बिहार में पुलिस अंचलों का होगा पुनर्गठन

पटना: बिहार पुलिस को ज्यादा प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य में पुलिस अंचलों (सर्किल) का पुनर्गठन किया जाएगा। इससे थानों पर बोझ कम होगा, जांच तेज होगी और लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो सकेगा।

पुलिस मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक: पुलिस मुख्यालय में इस प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक हो चुकी है। सभी जिलों के SP और ASP से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि किन जिलों में नए पुलिस अंचल बनाने या पुराने को विभाजित करने की जरूरत है।



थानों की संख्या बढ़ने से बढ़ा बोझ: पिछले कुछ सालों में बिहार में पुलिस व्यवस्था का तेजी से विस्तार हुआ है। अब राज्य में 2800 से ज्यादा पुलिस थाने हो गए हैं। कई पुलिस आउटपोस्ट को भी पूर्ण थाने का दर्जा मिला है। इससे एक पुलिस सर्किल में थानों की संख्या बहुत बढ़ गई है। एक सर्किल इंस्पेक्टर को कई थानों की निगरानी करनी पड़ रही है, जिससे उनका कार्यभार बहुत बढ़ गया है।

लंबित मामलों और कमजोर जांच की समस्या: वर्तमान व्यवस्था में सर्किल इंस्पेक्टर ठीक से निगरानी नहीं कर पा रहे हैं। इससे लंबित और निलंबित मामलों की संख्या बढ़ रही है। जांच की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। कई केस समय पर पर्यवेक्षण न होने से कमजोर पड़ जाते हैं, जिसका असर अदालत और अपराध नियंत्रण पर पड़ता है।

पुनर्गठन से मिलेगा फायदा: पुनर्गठन के बाद हर सर्किल इंस्पेक्टर के पास थानों की संख्या सीमित और संतुलित होगी। इससे हर थाने और मामले पर बेहतर निगरानी हो सकेगी। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा होगी और पीड़ितों को जल्द न्याय मिलेगा। बड़े और व्यस्त अंचलों को विभाजित किया जा सकता है, जबकि कम बोझ वाले क्षेत्रों में नया सीमांकन होगा।

फील्ड पुलिसिंग होगी मजबूत: इस बदलाव से थानों पर दबाव कम होगा। पुलिस अधिकारी अपराध रोकथाम, गश्त और जनसंपर्क पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगे। आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ेगा।

विशेषज्ञों ने सराहा कदम: विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण और अपराध के नए रूप को देखते हुए यह सुधार जरूरी था। अगर सही तरीके से लागू हुआ तो पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी।

आगे की प्रक्रिया: सभी जिलों से रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद पुलिस मुख्यालय अंतिम प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजेगा। मंजूरी मिलते ही चरणबद्ध तरीके से पुनर्गठन शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि यह पहल बिहार की कानून-व्यवस्था को नई ताकत देगी।

आसनसोल: रहस्यमय स्थिति मे पाया गया 15 वर्षीय युवक का शव इलाके मे सनसनी जाँच मे जुटी पुलिस

आसनसोल: पश्चिम बंगाल आसनसोल साऊथ पुलिस फाड़ी अंतर्गत बराचक बोयला धौड़ा इलाके मे स्थित एक तालाब के निकट इलाके के ही रहने वाले 15 वर्षीय युवक शुभम प्रशाद का शव पाया गया है, शव को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है की शुभम सौच के लिये तालाब के किनारे गया था, क्योंकि शुभम का पैंट आधा खुला हुआ था और उसने सौच भी किया था और उसका शरीर जमीन पर पड़ा हुआ था, ऐसे मे शुभम की मौत कैसे और किन परिस्थितियों मे हुई इसका पता नही चल सका है, हालांकि स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी साऊथ पुलिस फाड़ी को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची साऊथ पुलिस फाड़ी ने घटना स्थल का बहोत ही बारीकी से जायजा लिया, इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों व शुभम के परिजनों से बातचीत की और उनका बयान भी दर्ज किया, शुभम के परिजनों का कहना है की शुभम सौच करने के लिये घर से रविवार सुबह करीब पाँच बजे निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नही आया, वहीं स्थानीय लोगों ने सुबह 6 बजे शुभम के परिजनों को बताया की शुभम तालाब के किनारे जमीन पर लेटा हुआ है, जिसके बाद शुभम की माँ मौके पर पहुँची, शुभम की माँ बोल नही सक्ति है, बावजूद उसके उसने इधर -उधर भाग -भाग कर लोगों से मदद मांगी की कोई उसके बेटे को अस्पताल पहुँचा दे जिससे उसके बेटे की जाँन बच सके लोग मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी क्योंकि मामला काफ़ी गंभीर था.



लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को पहले देना मुनासिब समझा, वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर शुभम को बेहतर इलाज के लिये आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया, जहाँ चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया, ऐसे मे अब शुभम की पॉस्मार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद शुभम की मौत की असलियत पता चल पाएगी की आखिरकार उसकी मौत कैसे और किस कारन हुई थी, पुलिस मामले मे अपनी आगे की जाँच शुरू करेगी.

वारणशी: रात के अंधेरे में एनकाउंटर, इनामी शूटर को लगी गोली

वारणशी (UP) : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में चर्चित कॉलोनाइजर महेन्द्र गौतम हत्याकांड से जुड़े एक लाख रुपये के इनामी शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सारनाथ थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से की।

एक किलोमीटर तक पीछा: पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्याकांड में शामिल बदमाश अपने एक साथी के साथ गंगा किनारे सरायमोहना और सलारपुर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। करीब एक किलोमीटर तक पीछा चला।



पैर में गोली लगने से घायल हुआ शूटर: जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। घायल बदमाश को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान: गिरफ्तार बदमाश की पहचान अरविन्द यादव उर्फ फौजी उर्फ कल्लू, पुत्र सन्तू प्रसाद, निवासी ग्राम सिमराफैज, कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह इस हत्याकांड में शूटर की भूमिका में शामिल था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मौके से हथियार और नकदी बरामद: पुलिस ने घटनास्थल से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और 750 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फरार आरोपी की तलाश जारी: डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हत्याकांड की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार शूटर अरविन्द यादव उर्फ फौजी कुख्यात अपराधी बनारसी यादव का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस बनारसी यादव की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम: इस कार्रवाई में सारनाथ थानेदार पंकज त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, चौकी इंचार्ज राहुल यादव, सरायमोहाना चौकी इंचार्ज अनुज शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Breaking