Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार, 11 जनवरी 2026

आदित्यपुर में श्री बजरंगबली मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने खुद संभाला मोर्चा

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 17 के इंद्रा नगर स्थित श्री बजरंगबली मंदिर का निर्माण कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य कुछ दिनों से रुका हुआ था, जिसे अब सरायकेला-खरसावां बजरंग दल के संयोजक शानू सिंह एवं उनके कार्यकर्ताओं के सहयोग से दोबारा शुरू कराया गया है।





समाजसेवी शानू सिंह ने बताया कि मंदिर निर्माण में अधिक खर्च आने के कारण स्थानीय नागरिकों ने उनसे आग्रह किया था कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने मिलकर मंदिर निर्माण का कार्य फिर से प्रारंभ किया।





मजदूरों की कमी के चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वयं गिट्टी, ईंट और बालू उठाकर निर्माण कार्य में हाथ बंटाया। शानू सिंह ने बताया कि आज किसी भी स्थिति में ढलाई का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि निर्माण में और देरी न हो।

इस अवसर पर समाजसेवी सह बजरंग दल संयोजक शानू सिंह, गौरव मिश्रा, रवि, हेमंत, चिंटू रजक, साहिल, किशन सोना, गोपाल विभार, भटो सोना सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और श्रमदान कर मंदिर निर्माण में सहयोग किया।











सरायकेला-खरसावां : नालसा डॉन स्कीम 2025 के तहत रीडिंगदा गांव में नशा मुक्ति व विधिक जागरूकता अभियान

सरायकेला-खरसावां : आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के आदेशानुसार PLV दिनेश कुम्भकार एवं हरी कुम्भकार द्वारा नालसा डॉन स्कीम 2025 के तहत रीडिंगदा गांव में नशा मुक्ति अभियान एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्तमान समय में नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। शराब, सिगरेट, तंबाकू, गांजा और अफीम जैसे नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करते हैं।

PLV द्वारा बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर देती है और उसे गलत रास्ते पर ले जाती है। कई बार गरीब और युवा वर्ग अपनी कठिनाइयों से बचने के लिए नशे को सहारा मान लेते हैं। इसके पीछे सामाजिक तनाव, आर्थिक अस्थिरता, गरीबी, शहरीकरण, औद्योगीकरण, संयुक्त परिवारों का विघटन और अकेलापन जैसे कारण प्रमुख हैं। बदलती सामाजिक व्यवस्था और बढ़ती आकांक्षाएं भी नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा देती हैं।


ग्रामीणों को नशा छोड़ने के लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से —

परिवार में रिश्तों का सुधरना और विश्वास की वापसी,

समाज में सम्मान और जिम्मेदार नागरिक के रूप में पहचान,

आर्थिक स्थिति में सुधार, क्योंकि नशे पर होने वाला खर्च बचता है —

जैसे महत्वपूर्ण लाभ बताए गए।

कार्यक्रम में रीडिंगदा गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी से नशे से दूर रहने व दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।







चक्रधरपुर: स्वर्गीय शिवरतन देवी की छठवीं पुण्यतिथि पर चक्रधरपुर में भावपूर्ण सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

चक्रधरपुर : स्वर्गीय शिवरतन देवी की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार की संध्या को एक भावनात्मक एवं कलात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनकर शर्मा एवं अनुराग शर्मा के आवास पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय शिवरतन देवी की स्मृति को नमन करते हुए कला, संस्कृति और रंगमंच के माध्यम से सामाजिक संवेदनाओं को अभिव्यक्त करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय शिवरतन देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। मंच संचालन शीतल सुगन्धिनी बागे ने प्रभावशाली ढंग से किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ आद्वितीया साहा की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुआ।

इसके बाद रंगकर्मी दिनकर शर्मा द्वारा प्रस्तुत एकल नाट्य प्रस्तुति “डरा हुआ आदमी” ने दर्शकों को गहराई से सोचने पर विवश कर दिया। यह प्रस्तुति समाज में व्याप्त भय, असुरक्षा और मानसिक संघर्ष पर व्यंग्यात्मक प्रहार के रूप में सराही गई।

कार्यक्रम की सबसे सराहनीय प्रस्तुति “टिकटों का संघर्ष” रही, जिसे दर्शकों ने संध्या की श्रेष्ठ प्रस्तुति के रूप में खूब सराहा।



इस अवसर पर शहर के अनेक रंगमंच प्रेमी, बुद्धिजीवी तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्मेल स्कूल की सिस्टर्स मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। साथ ही उमाशंकर गिरी, प्रमोद भगेरिया, रणविजय सिंह, प्रतिभा विकास, उषा मिश्रा, श्रावण केजरीवाल, प्रशांत केजरीवाल, प्रशांति साहा समेत कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

वहीं चाईबासा से इप्टा के संस्थापक सदस्य तरुण मोहम्मद, सचिव संजय चौधरी, श्यामल दास, राजू प्रजापति सहित अनेक कला एवं थिएटर प्रेमियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावनात्मक, संवेदनशील और कलात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। अंत में आयोजकों की ओर से सभी कलाकारों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम को अत्यंत सराहनीय और स्मरणीय सांस्कृतिक संध्या बताया।














सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत पुरुनियाँ में मुंडा स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट, खेल के जरिए दिया गया यातायात नियमों का संदेश

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जिला परिवहन विभाग, चाईबासा द्वारा सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर खूंटपानी प्रखंड की पुरुनियाँ पंचायत में मुंडा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण जनता को खेल और संस्कृति के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधानसभा के विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि आमतौर पर सड़क दुर्घटनाओं में मजबूत व्यक्ति कमजोर को दोषी ठहरा देता है, जबकि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को मिलकर सड़क सुरक्षा को मजबूत करना होगा और आज का यह आयोजन इसी सोच का प्रतीक है।

इस मौके पर खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने स्थानीय भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेलमेट नहीं पहनना, सीट बेल्ट न लगाना और नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने सभी से लापरवाही छोड़कर यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, गांव के मुंडा, मानकी, डाकवा, पंचायत के युवा, बुजुर्ग, किसान, विद्यार्थी और व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

🔹 महिला वर्ग (4 टीमें):

🏆 विजेता: मध्य विद्यालय पुरुनियाँ

🥈 उपविजेता: प्लान इंडिया

विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, मानकी एवं मुंडाओं द्वारा ट्रॉफी एवं सहयोग राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं सभी मानकी-मुंडाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं — सुमन होनहागा, हाथी होनहागा, सतीश होनहागा, कोकिल केसरी, विशाल केसरी, डेबरा होनहागा, छोटा होनहागा, जीवन होनहागा, जूनीराम पाड़ेया, कोलाय होनहागा सहित सभी ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





सोनुवा की बबली महतो बनीं सीडीपीओ, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

सोनुवा। शनिवार देर शाम झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सोनुवा प्रखंड के मोहुलडीहा गांव की बबली महतो ने सफलता हासिल की है।

बबली महतो, मोहुलडीहा गांव निवासी एवं शिक्षा विभाग में सीआरपी के रूप में कार्यरत हैं। वे आदिवासी कुड़मी समाज के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष डॉ. महतो की सुपुत्री हैं। सीडीपीओ के रूप में चयन होने की खबर मिलते ही मोहुलडीहा गांव सहित पूरे सोनुवा प्रखंड में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया।

क्षेत्रवासियों ने बबली महतो की इस उपलब्धि को मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम बताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके माता-पिता और परिवारजनों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी जा रही है।



20 से 27 फरवरी तक किया जाएगा राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2026 का आयोजन

 

राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला आयोजन से जुड़े सभी विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में उपविकास आयुक्त ने जानकारी दी कि राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव का आयोजन 20 फरवरी से 27 फरवरी तक किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि मेला सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में कृषि विभाग द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। यह प्रदर्शनी उन्नत एवं आधुनिक कृषि तकनीकों पर आधारित होगी, जिससे किसानों को नई कृषि पद्धतियों की जानकारी मिल सके। प्रदर्शनी में विशेष रूप से स्ट्रॉबेरी की खेती को भी शामिल किया जाएगा, ताकि किसानों को वैकल्पिक एवं लाभकारी खेती के प्रति प्रेरित किया जा सके।

मेला परिसर में स्टॉल एवं पंडाल निर्माण कार्य को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी तैयारी पूरी करने को कहा गया। जिला खेल पदाधिकारी को मेला अवधि के दौरान आयोजित होने वाली खेल-कूद प्रतियोगिताओं का विस्तृत कैलेंडर तैयार करने का निर्देश दिया गया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु कला दलों के चयन को शीघ्र अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया। आयोजन हेतु गठित विभिन्न समितियों को अपने-अपने दायित्वों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मेला परिसर की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेला अवधि के दौरान लगातार साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि परिसर स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर बना रहे। इसके लिए पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने तथा कचरा निष्पादन की नियमित व्यवस्था करने का निर्देश  दिया गया। आगंतुकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की समुचित व्यवस्था, मेला परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

उपविकास आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मेला से संबंधित सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, मेला आयोजन से जुड़े अधिकारी आदि उपस्थित थे।




बागबेड़ा कॉलोनी में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल वितरण



बढ़ती ठंड को मध्य नजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में काली मंदिर परिसर में सैकड़ों जरूरतमंद लाभुकों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया।


निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह, यूथ इंटर के जिला अध्यक्ष रंजन सिंह एवं समाजसेवी राजा ओझा उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा बारी-बारी से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।



बढ़ती ठंड को मध्य नजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में काली मंदिर परिसर में सैकड़ों जरूरतमंद लाभुकों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया।

निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह, यूथ इंटर के जिला अध्यक्ष रंजन सिंह एवं समाजसेवी राजा ओझा उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा बारी-बारी से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे एक नेक और सराहनीय पहल बताया। वहीं पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह ने छूटे हुए जरूरतमंदों के बीच भी अपने निजी खर्चे से शीघ्र निःशुल्क कंबल वितरण करने की घोषणा की। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा का यह कार्य आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने अतिथियों एवं आयोजकों को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य सीमा पांडे, समाजसेवी संदीप सिंह, पूर्व मुखिया बाहामुनि हेंब्रम, समाजसेवी मुदिता सिंह, महेंद्र भारती, उमेश सिंह, अंकित, रवि, अमन सिंह , संतोष कुमार, सतीश कुमार सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा |



शनिवार, 10 जनवरी 2026

तमिलनाडु: यह तमिलनाडु के ब्लैंकिट के डिलीवरी मैन है

एक महिला ने इनसे रात में चूहा मारने की दवा का आर्डर किया फिर यह जो डिलीवरी देने जा रहे थे और जब देखे की एक महिला ने मंगाया है वह भी रात के टाइम में मंगाया है तब इन्हें शक हो गया इन्होंने डिलीवरी नहीं दी और पुलिस को सूचना दिया पुलिस ने महिला की काउंसलिंग की तो यह बात सच साबित हुई कि वह महिला ने आत्महत्या करने के इरादे से मंगाई थी 


अगर समाज में हर वर्ग जागरूक हो तो कई अपराध रोके जा सकते हैं , अभी मैं अखबारों में पढ़ रहा हूं डिजिटल अरेस्ट के कई केस में बैंक कर्मचारियों की जागरूकता से सैकड़ो मामले रोक दिए 

कई बुजुर्ग लोग बैंक में गए कोई अपनी एफ़डी तुड़वाने गया कोई अपनी जमा पूंजी में से बहुत बड़ी रकम दूसरे प्रदेश में एनईएफटी करने गया बैंक मैनेजर को शक हुआ बैंक मैनेजर ने पूछताछ किया फिर पता चला कि बुजुर्ग लोग तो डिजिटल अरेस्ट है।

क्या हम और आप जागरूक हैं?

खुद से सोचिये।

अगर नहीं तो जागरूक बनिये।

राँची: हेमंत कैबिनेट @09.01.26 : सड़क, शिक्षा, सुरक्षा और संवेदनशील शासन का रोडमैप

राँची: राज्य के समग्र विकास को नई गति देने की दिशा में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में अवसंरचना, शिक्षा, कानून-व्यवस्था, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण एवं प्रशासनिक सुधार से जुड़े दूरगामी और जनहितकारी निर्णयों को स्वीकृति दी गई। इन फैसलों के माध्यम से जहां एक ओर सड़कों, पुलों और सिंचाई परियोजनाओं के जरिये आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर सेवा नियमितीकरण, पेंशन लाभ, स्वास्थ्य बीमा एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया है। यह कैबिनेट निर्णय राज्य को विकास, न्याय और विश्वास के मजबूत पथ पर आगे ले जाने की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है।



पलामू जिले में डाल्टनगंज–राजहरा रेलखंड पर ROB निर्माण हेतु ₹101.38 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई, जिसमें ₹19.53 करोड़ राज्यांश होगा।

जैना मोड़ से फुसरो (MDR-077) सड़क को 2 लेन पेव्ड सोल्डर में चौड़ा व मजबूत करने के लिए ₹157.89 करोड़ स्वीकृत।

झारखण्ड सेवा नियमितीकरण नियमावली, 2015 के तहत हजारीबाग बंदोबस्त कार्यालय के 3 कर्मियों की सेवा नियमित की गई।

झारखण्ड राज्य विधि आयोग की अवधि 14.11.2025 से 13.11.2027 तक बढ़ाई गई।

अजीत कुमार देव एवं जयदेव प्रसाद सिंह की दैनिक वेतन अवधि जोड़कर पेंशन लाभ देने हेतु पूर्व संकल्प में संशोधन स्वीकृत।

गोड्डा जिले की सैदापुर वीयर योजना के लिए ₹38.73 करोड़ के पुनरीक्षित प्राक्कलन को मंजूरी दी गई।

चौपारण–चतरा पथ (MDR-68) की राइडिंग क्वालिटी सुधार के लिए ₹35.43 करोड़ स्वीकृत।

नावाडीह–घुटवे हिरक रोड (22.757 किमी) के चौड़ीकरण/पुनर्निर्माण हेतु ₹81.36 करोड़ स्वीकृत।

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन की मंजूरी।

झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, रांची में भी पदों के पुनर्गठन को स्वीकृति।

डॉ. रागिनी सिंह की सेवा से बर्खास्तगी का आदेश सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार निरस्त किया गया।

मिशन शक्ति के तहत नारी अदालत योजना के कार्यान्वयन को मंजूरी।

श्री रूक्मकेश मिश्र के विरुद्ध सेवा से बर्खास्तगी की सजा को यथावत रखने की स्वीकृति।

छठी झारखण्ड विधानसभा का पंचम (बजट) सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आहूत करने की मंजूरी।

पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के संचालन हेतु नए पद सृजित किए गए।

सहदेव राम सहित 10 सेवानिवृत्त कर्मियों को दैनिक वेतन अवधि जोड़कर पेंशन लाभ स्वीकृत।

छह सेवानिवृत्त पदचरों की सेवा नियमित कर उन्हें वित्तीय लाभ देने की मंजूरी।

केन्द्रीय GST कानून में संशोधन के अनुरूप झारखण्ड GST अधिनियम में संशोधन हेतु अध्यादेश को स्वीकृति।

सरायकेला-खरसावाँ के तितिरबिला में 50 TLPD डेयरी प्लांट स्थापित करने और परियोजना अवधि 2026-27 तक बढ़ाने की मंजूरी।

वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी को स्वीकृति।

झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का कार्यकाल 31.12.2026 तक बढ़ाया गया।

बरलंगा–नेमरा–कसमार पथ परियोजना के लिए क्षतिपूरक वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति।

राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन को मंजूरी।

“कम्बल एवं वस्त्र वितरण योजना” के तहत कम्बल की गुणवत्ता में संशोधन की स्वीकृति।

जल संसाधन विभाग की ₹50 लाख से ₹2.50 करोड़ तक की योजनाओं की निविदा दो-लिफाफा प्रणाली से करने की मंजूरी।

झारखण्ड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 261 में संशोधन की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 (दावोस) व लंदन यात्रा की मंजूरी।

डीजीपी चयन एवं नियुक्ति नियमावली, 2025 में संशोधन को घटनोत्तर स्वीकृति।

राज्य के 606 थानों में 8854 CCTV कैमरे लगाने हेतु ₹134 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रबंधन हेतु नई नियमावली, 2026 के गठन की मंजूरी।

अयोध्या धाम में नॉनवेज बिक्री पर लगा प्रतिबंध..शासन आदेश जारी

अयोध्या: अयोध्या धाम में नॉनवेज की बिक्री और परोसने पर सख्त रोक लगा दी गई है. सहायक खाद्य आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए होटल, ढाबा, होम-स्टे और परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज बेचने व परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है. इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से नॉनवेज बिक्री पर भी पाबंदी रहेगी. आदेश के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। प्रशासन ने नियमित मॉनिटरिंग और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह नया प्रतिबंध 8 जनवरी से प्रभावी हो गया है.



Breaking