गुड़ाबांदा:-गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत ज्वालकाटा स्थित चौपाल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के सफल आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक कुड़मी संस्कृति विकास समिति, शाखा ज्वालकाटा के बैनर तले संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता श्री भुषण चंद्र महतो ने की। बैठक में रक्तदान शिविर के आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी को माता सरस्वती देवी की पूजा होने के कारण पहले से तय स्थान मिलन विथी +2 उच्च विद्यालय, ज्वालकाटा में शिविर का आयोजन संभव नहीं होगा। इसलिए रक्तदान शिविर का स्थान परिवर्तन करने पर सहमति बनी।
फिलहाल रक्तदान शिविर के नए स्थान का चयन नहीं किया गया है। समिति ने निर्णय लिया कि मकर संक्रांति के बाद होने वाली अगली बैठक में स्थान को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि झारखंड राज्य के अधिकतर मरीज बेहतर इलाज के लिए उड़ीसा जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा उड़ीसा में भी एक रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में श्री रविन्द्र नाथ महतो, सुखमय महतो, मदन मोहन महतो, रामकृष्ण महतो, राजकिशोर महतो, लव महतो, दिवस महतो, मदन महतो, तारकेश्वर महतो, किरण महतो एवं देवरिषि महतो सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
रविवार, 11 जनवरी 2026
Home »
गुड़ाबांदा
» गुड़ाबांदा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर हुई बैठक.........
गुड़ाबांदा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर हुई बैठक.........
गुड़ाबांदा संवाददाता
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें