Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

महाराष्ट्र: एग्जिट पोल बोले, नगर निगमों में BJP+ की बल्ले-बल्ले

मुंबई : महाराष्ट्र की सियासत का तापमान अब चरम पर है। मुंबई समेत राज्य के 29 नगर निगमों के चुनाव गुरुवार को तमाम गहमागहमी, जोड़-तोड़ और सियासी दांव-पेच के बीच पूरे हो गये। अब शुक्रवार की मतगणना पर सबकी नजरें टिकी हैं, लेकिन उससे पहले ही एग्जिट पोल के नतीजों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। एग्जिट पोल के संकेत साफ हैं कि भाजपा और उसके सहयोगी दल मजबूत बढ़त में है, वहीं, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही हैं।



एग्जिट पोल की पहली तस्वीर एक्सिस माय इंडिया ने दिखाई है। जिसमें भाजपा+ को 131 से 151 सीटें, शिवसेना (यूबीटी)+ को 58 से 68 सीटें, कांग्रेस+ को 12 से 16 सीटें, अन्य को 6 से 12 सीटें। डीवी रिसर्च के अनुमान भी मिलते-जुलते हैं, भाजपा गठबंधन को 107 से 122 सीटें, ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को 68 से 83 सीटें, कांग्रेस + वंचित को 18 से 25 सीटें, एनसीपी (अजित पवार) को 2 से 4 सीटें, अन्य को 8 से 15 सीटें मिलते दिखाई है। JVC के एग्जिट पोल में भी तस्वीर लगभग वही है, जिसमें भाजपा गठबंधन को 138 सीटें, उद्धव ठाकरे गठबंधन को 59 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें एवं अन्य को 7 सीटें मिलने का दावा किया गया है। लोकशाही रुद्र के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा गठबंधन को 115 से 130 सीटें, शिवसेना गठबंधन को 67 से 82 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 22 से 27 सीटें मिल सकती है।

मुंबई: अक्षय कुमार के इस वायरल वीडियो ने जीत लिया फैंस का दिल

देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी चुनाव के लिए गुरुवार को मुंबई में वोटिंग हुई। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी मतदान केंद्रों पर पहुंचे। अक्षय कुमार जब गांधी शिक्षण भवन स्थित बूथ पर वोट डालने पहुंचे, तो एक ऐसा पल सामने आया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। वोट डालने के बाद एक नन्ही बच्ची हाथ में पर्चा लेकर अक्षय कुमार के पास पहुंची और बोली, “मेरे पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं, प्लीज उनको बाहर निकाल दो।” अक्षय कुमार ने बच्ची की बात ध्यान से सुनी। सुरक्षा कर्मियों ने उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन अक्षय ने बच्ची को रोका नहीं। उन्होंने प्यार से कहा, “आप अपना नंबर दे दो, ऑफिस आ जाना।” इसके बाद बच्ची ने उनके पैर छुये, लेकिन अक्षय ने तुरंत उसे ऐसा करने से मना कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग अक्षय कुमार की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं “अगर आपने बच्ची की मदद की तो दिल से धन्यवाद” तो कोई कह रहा है “ईश्वर ने मदद करने लायक बनाया है तो मदद करनी चाहिये।”



वोट डालने के बाद अक्षय कुमार ने मुंबईकरों से अपील करते हुये कहा, “आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है। अगर मुंबई का असली हीरो बनना है तो डायलॉग नहीं, वोट डालना होगा।” BMC चुनाव के बीच अक्षय कुमार का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पलामू: नाबालिग के साथ किया था…. अब काटनी होगी जेल

झारखंड: पलामू में नाबालिग अपहरण और मानव तस्करी के एक गंभीर मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। दोषी पाये गये एलय पाण्डेय और मिथलेश पाण्डेय को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर एक-एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 



मामला नाबालिग बच्चे को बहला-फुसलाकर बाहर काम कराने के नाम पर ले जाने और फिर गायब कर देने से जुड़ा है। पूछताछ में अभियुक्तों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। अदालत ने इसे गंभीर अपराध मानते हुये कड़ी सजा सुनाई। इस मामले की जांच आहतु थाना के तत्कालीन अनुसंधानकर्ता दुलड़ चौडे ने की थी। पलामू पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

बिहार: तैरते शव, दुपट्टे से बंधे मासूम, हृदय विदारक घटना

बिहार : मुजफ्फरपुर में एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सभी शव अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के पास नदी किनारे मिले हैं। हैरानी की बात ये है कि चारों 10 जनवरी से लापता थे। मृत महिला के पति कृष्ण मोहन कुमार ने सीधे तौर पर किडनैपिंग के बाद हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पत्नी को शादी की नीयत से अगवा किया गया और फिर बच्चों समेत बेरहमी से मार दिया गया। परिवार के मुताबिक, 12 जनवरी को थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। एक अनजान कॉल भी आया था, जिसमें महिला के अपहरण की बात कही गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उस वक्त कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। शव जब मिले तो महिला और तीनों बच्चों के शरीर दुपट्टे से बंधे हुये थे, जिससे साफ है कि यह आत्महत्या नहीं।




सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। SSP कांतेश मिश्रा का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस इसे फिलहाल प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है, लेकिन पति के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

Republic Day 2026: फ्री में फुल ड्रेस रिहर्सल देखने का मौका, बुकिंग शुरू

इस साल 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनायेगा। कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां देश की सैन्य ताकत, शौर्य, आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक विविधता की झलक दिखेगी। लेकिन इससे पहले भी आम जनता के लिए एक खास मौका है। दरअसल, गणतंत्र दिवस परेड से पहले होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल को आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।



कैसे बुक करें फ्री पास?

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रिहर्सल के फ्री पास आधिकारिक वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in या Aamantran मोबाइल ऐप (Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध) के जरिये बुक किये जा सकते हैं।

कब से कब तक होगी बुकिंग?

15 जनवरी सुबह 9 बजे से 16 जनवरी तक या दैनिक कोटा पूरा होने तक

कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी?

पास बुकिंग और एंट्री के समय इनमें से कोई एक पहचान पत्र जरूरी होगा

आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट

रिहर्सल के दिन सख्त सुरक्षा जांच होगी, इसलिए हथियार, नुकीली या ज्वलनशील वस्तुयें साथ न ले जाये

बिहार: खूनी पतंगबाजी

बिहार : मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद वैशाली में हिंसक वारदात में बदल गया। हाजीपुर नगर के हथसारगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाबू टोला में दो किरायेदार परिवारों के बीच पहले बच्चों को लेकर कहासुनी हुई, जो देर रात गोलीबारी तक पहुंच गई। फायरिंग में दिलीप राम घायल हो गया। दिलीप हाजीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मी है और मूल रूप से महुआ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सिंघाड़ा का निवासी है। वह पिछले एक साल से बाबू टोला में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। आरोपी भी उसी इलाके में किराये के मकान में रहता है। गोली दिलीप की जांघ में लगी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया और हालत गंभीर देखते हुये पटना रेफर कर दिया गया।




घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। SDPO सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुये पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से एक पिस्टल, दो खाली खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, पतंग उड़ाने को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था, इसी दौरान फायरिंग की गई। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यूपी: लालची सौतेले बेटे ने जो कुछ किया, भगवान न करें

UP : यूपी के मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के गुप्ता भवन में भोरे-भोर जो कुछ हुआ, उसने पूरे जिले को दंग कर दिया। इल्जाम है कि सौतेले बेटे राहुल ने अपनी सौतेली मां ऊषा गुप्ता और सौतेले भाई आयुष गुप्ता की भुजाली से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादा और नहर में फेंकने निकल पड़ा, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। करीब 150 मीटर पहले आयुष का शव सड़क पर गिर गया। ऊषा गुप्ता का शव नहर में फेंकने के बाद जब राहुल वापस लौटा, तो राहगीरों की नजर उसपर पड़ गई और शोर मच गया।



हंगामा होते ही आरोपी मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुये उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच से खुलासा हुआ कि पिता की मौत के बाद करोड़ों की संपत्ति और ठेकेदारी को लेकर तनाव था। परिवार रजिस्टर से नाम कटने के शक ने आग में घी डाल दिया। यही विवाद धीरे-धीरे नफरत बना और नफरत ने कत्ल करा दिया।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त भुजाली, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली

राँची : झारखंड बंद का ऐलान

राँची : खूंटी के आदिवासी आंदोलनकारी और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है। यह बंद भूमि लूट, खनन माफिया और आदिवासी समाज पर हो रहे कथित हमलों के विरोध में बुलाया गया है। संगठनों के अनुसार, 7 जनवरी को अड़की थाना क्षेत्र के जमुआदाहा के पास सोमा मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वे 56 गांवों की पारंपरिक पड़हा व्यवस्था के प्रमुख और जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के अहम चेहरा थे। 



आदिवासी संगठनों का आरोप है कि यह हत्या साजिश के तहत की गई है। हत्या के बाद 8 जनवरी को खूंटी बंद रहा। संगठनों ने बंद को शांतिपूर्ण बताते हुये राज्यभर में बाजार, स्कूल-कॉलेज, परिवहन और सरकारी-निजी कार्यालय बंद रखने की अपील की है।

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

प्रेमचंद-शरतचंद्र मेमोरियल सेरेमनी में TPI इंग्लिश स्कूल का परचम, कविता व इंग्लिश स्पीच में प्रथम पुरस्कार हासिल

 

जमशेदपुर: करिम सिटी कॉलेज, साकची में 21 दिसंबर 2025 को आयोजित प्रेमचंद-शरतचंद्र मेमोरियल सेरेमनी 2025 में TPI इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिताओं में बाज़ी मार ली। छात्रों ने कविता एवं इंग्लिश स्पीच प्रतियोगिता (Gineup-C श्रेणी) में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्रेसिव कल्चरल एसोसिएशन (PCA) एवं सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (SPAC) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया, लेकिन TPI इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता न केवल TPI इंग्लिश स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।



अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस

हिंदुस्तान की सेना ने अपनी वीरता और पराक्रम से विश्व युद्ध के दौरान पूरी दुनिया में अपनी धाक जमा ली है। क्योंकि भारतीय सेना सिर्फ हथियारों के बल पर युद्ध नहीं लड़ती बल्कि उनके जोश जुनून और देश की मिट्टी के प्रति निष्ठा उन्हें मजबूत करती है। देश तो 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हो गया लेकिन भारतीय सेना का इतिहास 15 जनवरी 1949 को बदला। 

इसी दिन लेफ्ट जनरल के एम करिअप्पा, जो बाद में फील्ड मार्शल बने, ने ब्रिटिश साम्राज्य के तत्कालीन कमांडर जनरल सर् फ्रांसिस रॉय बूचर से कमांड हस्तांतरित किया। भारतीय सेना इएलिये प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को आर्मी दिवस के रूप में मनाती है और दिल्ली के परेड में आर्मी जनरल सलामी लेते हैं। यह दिन सेना के उन सभी शहीदों को सम्मान समर्पित करने का है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर ने आज शहीद स्मारक गोलमुरी सेना दिवस मनाने का फैसला लिया। मुख्य अतिथि एवं संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक कटिंग कर थल सेना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष ने थलसेना की शुभकामनाएं सभी को देते हुए कहा कि संगठन का यह प्रयास रहेगा कि वे परिवारों के हर सुख दुख के साथी बने।सेना दिवस का केक कटवाया गया के बीच मिठाई का वितरण किया गया और उनके साथ नास्ते का आनंद उठा

 संगठन के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ दे सम्मानित किया गया। शूरवीर नरसिंह सिंह जसवीर सिंह सत्येंद्र कुमार सिंह एवं श्री राजीव कुमार द्वारा स्वागत भाषण प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथी मौजूद रहै जिसमे जितेन्द्र सिंह,सके सिंह जसबीर सिंह नवल किशोर पाठक राजीव कुमार परमहंस यादव विकास कुमार जीतेन्द्र सिंह किशोर प्रसाद रास कुंज शर्मा DN सिंह हरि राम कामत सुरेंद्रनाथ पांडे देव नारायण सिंह राम बाबू LB सिंह जी हरि सिंह सतीश प्रसाद किशोर कुमार , मनजीत सिंह संतोष कुमार सिंह प्रेम नाथ राकेश कुमार पांडे रोशन कुमार सिंह हरि शंकर पांडे एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Breaking