बहरागोड़ा:बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सघन अभियान चलाया। थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस बल ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सड़क पर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को फटकार लगाई।अभियान के दौरान दुकानदारों द्वारा दुकान के सामान को सड़क पर फैलाकर रखने की शिकायतों की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी ने मौके पर ही सख्त निर्देश देते हुए दुकानदारों को तत्काल अपना सामान हटाने का आदेश दिया।थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा, “यदि भविष्य में सड़क पर दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो संबंधित दुकानदारों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने बाजार क्षेत्र की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए व्यवसायियों से सहयोग की अपील भी की।प्रशासन ने यह भी आदेश जारी किया कि सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक बाजार क्षेत्र में किसी भी बड़े वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान यदि कोई भारी वाहन बाजार में प्रवेश करता है, तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।थाना प्रभारी ने कहा कि यह कदम आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था की सुगमता और दुर्घटनाओं से बचाव को ध्यान में रखकर उठाया गया है। उन्होंने कहा, “बाजार की व्यवस्था बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
शनिवार, 5 जुलाई 2025
Home »
Bahragora
» Bahragora: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, भारी वाहनों के प्रवेश पर भी लगा प्रतिबंध.....
Bahragora: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, भारी वाहनों के प्रवेश पर भी लगा प्रतिबंध.....
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें