राजद सिर्फ पार्टी नहीं, एक विचारधारा है- पुरेंद्र
युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लिया निर्णय, पुरेंद्र लड़ेंगे आदित्यपुर नगर निगम का चुनाव
पुरेंद्र ने कहा, कोल्हान में राजद का गौरवशाली इतिहास वापस लाना है, पश्चिम सिंहभूम के मझगांव व जगन्नाथपुर, सरायकेला- खरसावां के इचागढ़ व सरायकेला तथा पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर पूर्व व जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में संगठन को चुनाव लड़ने योग्य तैयार करना है।
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा होटल राज प्रभा सभागार में जिलाध्यक्ष युवा राजद सरायकेला- खरसावां उदित यादव के नेतृत्व में राजद का 29 वां स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम व पूर्व उपाध्यक्ष, आदित्यपुर नगर निगम पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा 29 पाउंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया गयाl
केक करते ही कार्यकर्ताओं ने "राष्ट्रीय जनता दल जिंदाबाद", "लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद","तेजस्वी यादव जिंदाबाद", 'संजय प्रसाद यादव जिंदाबाद" के गगन भेदी नारे लगाने लगेl
पुरेंद्र नारायण सिंह एवं राजद के कार्यकर्ताओं ने केक कटिंग के उपरांत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 29 वे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी एवं आगे भी समाज के कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ने हेतु ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना कीl पुरेंद्र नारायण सिंह व उदित यादव ने 13वीं बार लगातार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीl
इस अवसर पर राजद के कार्यकर्ताओं ने पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद एवं लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को अपनाने और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लियाl साथ ही एसटी एससी ओबीसी एवं समस्त प्रगतिशील विचारधारा के लोगों को राजद के पक्ष में एकजुट करने का संकल्प लिया गयाl
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक राजेश रसिक यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के ऊपर दो गीतों की प्रस्तुति कीl
इस अवसर युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव ने आगामी आदित्यपुर नगर निगम के चुनाव में पुरेंद्र नारायण सिंह को जीताने का अनुरोध राजद कार्यकर्ताओं से किया, जिसका सभी ने समर्थन कियाl
पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार में राजद कोटे से माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव को उद्योग श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिले हैंl उन्होंने कहा कि विशेष कर कोल्हान मे मजदूर और कामगारों की संख्या लाखों में हैl उन्होंने कहा कि मंत्री संजय प्रसाद यादव कोल्हान में उद्योगों के विकास, नए-नए उद्योग लगाने के साथ-साथ मजदूरों को उचित मजदूरी और पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित हैl उन्होंने कहा कि अगर कोई मजदूर और कामगारों के साथ अन्याय करता है और उचित मजदूरी नहीं देता है तो वे बेफिक्र होकर इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कर सकते हैं उन्हें न्याय दिलाया जाएगाl
कार्यक्रम को मुख्य रूप से राजद के प्रदेश महासचिव देव प्रकाश, युवा राजद नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह यादव, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, उमाशंकर राम, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, प्रभास कुमार झा, रामजी शर्मा, अरविंद ठाकुर, प्रमोद कुमार गुप्ता ने संबोधित किया l
कार्यक्रम को सफल बनाने मे वीरेंद्र बंधु यादव, रघुनाथ प्रसाद सिंह, विमल दास, राजेश यादव, संजय बेहरा, रवि शंकर शर्मा, प्रभाष झा, संदीप यादव, राजेश वर्मा इत्यादि ने सक्रिय भूमिका निभाईl
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें