Advertisement

Advertisement

Advertisement

मंगलवार, 1 जुलाई 2025

गढ़वा में चली गो’ली, सनसनी…

 

झारखंड : गढ़वा के इंदिरा गांधी रोड पर आज सरेआम राजा कुमार केशरी को गोली मार दी गई। लहूलुहान राजा को गढ़वा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि राजा कुमार केशरी अपनी दुकान पर बैठा था, तभी मोहल्ले के ही अभिमन्यु केशरी ने आकर गोली चला दी, जो सीधे उसके पेट में बायें तरफ जा लगी। खून से लथपथ राजा को स्थानीय लोगों ने फौरन गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों का कहना है कि राजा और अभिमन्यु के बीच पहले से कुछ तनाव चल रहा था। आशंका है कि इसी निजी रंजिश में गोली चलाई गई। घटना की खबर मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार बृज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है, उसे बहुत जल्द पकड़ लिया जायेगा। भीड़-भाड़ वाले बाजार में हुई इस वारदात के बाद से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। दुकानदार सहमे हुये हैं, वहीं मोहल्ले में तनाव पसरा हुआ है। एक बुजुर्ग का कहना था कि “झगड़े गोली से नहीं, बोली से सुलझें।”








0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें