Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 7 जुलाई 2025

धुरंधर’ का फर्स्ट लुक जारी, रिलीज डेट भी आया सामने


रणवीर सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने 2025 की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे प्रमुख कलाकार भी नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म का फर्स्ट लुक 2 मिनट 40 सेकंड का है, जिसमें रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा। इसमें सस्पेंस, दमदार डायलॉग्स और तगड़ा एक्शन शामिल है। इसका म्यूजिक शाश्वत ने दिया है, जिसमें सिंगर जैस्मिन सैंडलस हैं। खास बात यह है कि इसमें न्यू-एज आर्टिस्ट हनुमनकाइंड का भी कोलैब है, जो गाने को नया फ्लेवर देता है।

‘धुरंधर’ एक पावरफुल और दिल को छू लेने वाली कहानी है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स में ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी शामिल हैं, जिन्होंने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को साकार करने में मदद की है।








0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें