Advertisement

Advertisement

Advertisement

शनिवार, 23 अगस्त 2025

सरायकेला के जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी पर सात दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ समापन

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर (महालिमोरूप) में क्षेत्रीय गौड़ समाज के तत्वावधान में आयोजित जन्माष्टमी पूजा सह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को समापन हुआ।जगन्नाथपुर के रांगाटांड स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण की विशेष पूजा व आरती के पश्चात प्रतिमाओं का स्थानीय जलाशय में विसर्जन किया गया। इस दौरान आसपास व दूर दराज के सैकड़ो भक्त भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर अपने परिवार व क्षेत्र के सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। पूजा समिति द्वारा देर रात भगवान कृष्ण व उनके बाल लीलाओं से संबंधित स्थापित प्रतिमाओं का स्थानीय जलाशय में नम आंखों से विसर्जित किया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण के जयकारे, अगले बरस तू जल्दी आना प्रभु व आसछे बोछोर आवर होबेक के उद्घोष के साथ विसर्जन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित मुरुप पंचायत समिति सदस्या श्रीमती अनिता प्रधान ने श्रीकृष्ण भगवान के चरणों में माथा टेकी और क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने बताया कि पूजा अपने स्वामी श्रेद्धेय के प्रति अंतनिर्हित कार्य है जिसमें अपार ऊर्जा का श्रोत है। पूजा मन की शांति से परमात्मा की प्राप्ति तक है। 






जानकारी हो कि जगन्नाथपुर में क्षेत्रीय गौड़ समाज द्वारा सामुहिक रूप से पिछले 19 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा सह मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के सभी जाति,धर्म व संप्रदाय के लोग उत्साह के साथ शामिल होते है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सफल आयोजन में मुरूप पंचायत समिति सदस्या अनिता प्रधान, अजीत प्रधान,क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान, सचिव हेमसागर प्रधान, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान, प्रवक्ता देवीदत्त प्रधान, रामानाथ होता, एस के प्रधान, मकरध्वज प्रधान, कृष्णा प्रधान, तीर्थो प्रधान आशुतोष प्रधान, जितेंद्र प्रधान,विष्णु प्रधान, उमाकान्त प्रधान, यशवंत प्रधान,गोपीनाथ प्रधान, अर्जुन प्रधान, रघुनाथ प्रधान, देवाशीष प्रधान,सागर प्रधान,राजेंद्र प्रधान,मुकेश प्रधान, टिंकू प्रधान समेत पूरे समाज का सराहनीय योगदान रहा।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें