Advertisement

Advertisement

Advertisement

शनिवार, 23 अगस्त 2025

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में इंटर-डिपार्टमेंटल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार आयोजन

 

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में इंटर-डिपार्टमेंटल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लड़कों और लड़कियों के लिए सिंगल्स और डबल्स दोनों श्रेणियों में प्रतियोगिताएं हुईं। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल भावना का परिचय दिया।

लड़कों के सिंगल्स वर्ग में कुमार (बी.टेक, एमई) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एम.डी. हमीद रज़ा (बीबीए) दूसरे और रोहित मुर्मू (बीबीए) तीसरे स्थान पर रहे। डबल्स वर्ग में आदित्य कुमार सिंह (बीसीए) और आदर्श के. चौधरी (बीसीए) की जोड़ी ने बाजी मारी। शिव नारायण कुमार और सुमित कुमार सिंह की जोड़ी दूसरे तथा आदर्श मयंक और अनिकेत दास तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों के सिंगल्स वर्ग में प्रिया भारती (बीसीए) ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुष्पांजलि कुमारी (बीसीए) द्वितीय और प्रियंका मुर्मू (बीबीए) तृतीय स्थान पर रहीं। डबल्स वर्ग में प्रिया भारती और प्रियंका मुर्मू की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अराधना कुमारी और अंजली गोड़ाई की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही जबकि पुष्पांजलि कुमारी और प्रिया लुगुन की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

छात्रों की उपलब्धि पर डीन एडमिनिस्ट्रेशन जे. राजेश ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है और ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ एसएन सिंह ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और प्रतिभागियों की सराहना की जिन्होंने पूरे चैंपियनशिप के दौरान शानदार प्रदर्शन किया।






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें