Advertisement

Advertisement

Advertisement

शनिवार, 23 अगस्त 2025

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में किया गया पौधारोपण कार्यक्रम

 

खरसावां ः उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण किया गया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो, शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं सैकड़ो बच्चे मौजूद थे,और दर्जन भर से अधिक पौधें लगाकर विद्यार्थियों को जागरुक कर, धरती को हरा भरा करने का आह्वान किया।





विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।क्योंकि यह ऑक्सीजन,पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण आदि का काम करती है। इसलिए हमें जहां भी खाली जगह मिले चाहे वह सड़क किनारे,खेत की मेड या सार्वजनिक स्थानों पर अवश्य ही पेड़ लगाने चाहिए।

विद्यालय की शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान और तुषार कांति महतो ने कहा कि पेड़ मनुष्य के लिए सहायक होते हैं। यह तनाव कम करने, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करती है।इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर धरती को हरा - भरा करने का संकल्प लेना चाहिए साथ ही उन पेड़ों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र महतो, तुषार कांति महतो, मनोज पांडे, प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, स्वागता सिंह, छंदा रानी माजि, लक्ष्मण कुमार साहु, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, लवली कुमारी, सुमित्रा महतो, अनीशा लकड़ा, आईसीटी इंस्ट्रक्टर युधिष्ठिर पान, छात्र अध्यापिका पूनम प्रमाणि, सुप्रिया साहदेव आदि उपस्थित थे।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें