Advertisement

Advertisement

Advertisement

शनिवार, 27 सितंबर 2025

चांडिल: जमीन हिस्सेदारी को लेकर विवाद, शेफाली महतो ने लगाई प्रशासन से न्याय की गुहार

चांडिल: अनुमंडल क्षेत्र के लेंगडीह गांव में स्व. खगेन महतो की संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद गहराता जा रहा है। खगेन महतो की पहली पत्नी सुभद्रा देवी की बेटी शेफाली महतो ने आरोप लगाया है कि फर्जी ग्रामसभा दस्तावेज बनाकर उन्हें संपत्ति से वंचित कर दिया गया। जबकि ग्रामसभा के हस्तक्षेप के बाद दूसरी पत्नी पूर्णिमा महतो को मालिकाना हक दे दिया गया। ग्रामसभा को बताया फर्जी, अंचल कार्यालय में दी अर्जी 


शेफाली महतो ने शुक्रवार को अपने बेटे के साथ चांडिल अंचल कार्यालय पहुंचकर मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए अर्जी सौंपी। अंचल अधिकारी ने निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, लेंगडीह ग्राम प्रधान खगेन महतो ने कहा कि इस विवाद पर पुनः ग्रामसभा बुलाई जाएगी और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा । वहीं पीड़िता शेफाली महतो और उनका बेटा विवेक महतो प्रशासन से न्यायसंगत कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking