Advertisement

Advertisement

Advertisement

शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

कुचाई में कोल्हान आदिवासी एकता मंच का गठन, मंगल सिंह मुंडा बने अध्यक्ष

कुचाई के सामुदायिक भवन सभागार में कोल्हान आदिवासी एकता मंच शाखा कुचाई का गठन किया गया। सर्व समिति से अध्यक्ष पद पर मंगल सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष महादेव मिंज, बाबू सोय,भारत सिंह मुंडा,सीता सोय, एवं मानसिंह मुंडा, सचिव दशरथ उरांव, सह सचिव सुरेश सोय, कोषाध्यक्ष पार्वती गागराई,सह कोषाध्यक्ष रामचंद्र मुंडा, सलाहकार समिति में बुधन लाल सोय, केपी सेट सोय,लुबू राम सोय, लखीराम मुंडा, रामचंद्र सोय, चांद मुनि मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, गोपाल सिंह मुंडा, बाबू राम सोय, इस दौरान मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि कुचाई आदिवासी समाज की अस्मिता संस्कृति अधिकार पर हमला किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


कुर्मी, कुडमी समुदाय को st सुची में सूचीबद्ध करने की साज़िश हमारे अस्तित्व पर सीधा प्रहार है इस षड्यंत्र को नाकाम करने के लिए कोल्हान आदिवासी एकता मंच शाखा कुचाई का गठन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज मृदुईय ,दास सोय, जगमोहन सोय, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, बुधराम मुंडा, सुखलाल मुंडा, भीज संगा राजमीहन गुदवा, महेश, महेश्वर उरांव,आशु मुंडा, घनश्याम मुंडा सहित काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे। 





0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking