Advertisement

Advertisement

Advertisement

शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

आदित्यपुरः मायापुर इस्कॉन मंदिर की भव्य झलक आदित्यपुर में, दुर्गा पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

आदित्यपुरः श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आदित्यपुर एस टाइप मैदान में इस वर्ष भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। इस पंडाल की विशेषता यह है कि इसका स्वरूप मायापुर (पश्चिम बंगाल) स्थित विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर पर आधारित है, जो श्रद्धालुओं और दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान विधायक चंपई सोरेन एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे और पंडाल की भव्यता का आनंद लिया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मां दुर्गा को शक्ति और संरक्षण का प्रतीक बताते हुए प्रदेश व देश की शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। वहीं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे पर्व आधुनिक जीवन की भागदौड़ में समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। निवर्तमान उपमहापौर अमित सिंह बॉबी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमें एक-दूसरे से जुड़े रहने का संदेश देते हैं।

समारोह का संचालन प्रकाश मेहता ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ बबलू सिंह, मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, चंचल गोस्वामी, बिनोद सिंह, विमल कुमार सिंह, छोटे सिंह, राणा सिंह, नीरु सिंह, बबुआ सिंह, सचिन महतो, परमेश्वर प्रधान और सुभाष करवा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने पंडाल की सजावट और भव्य माहौल की खूब सराहना की और इसे इस वर्ष के दुर्गा पूजा का विशेष आकर्षण बताया।




0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking