Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 18 सितंबर 2025

जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी: शिक्षा विभाग के बी.एड. विद्यार्थियों का रांची में दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण

कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग द्वारा बी.एड. विद्यार्थियों के लिए रांची का दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया।

इस भ्रमण में 72 विद्यार्थी, 8 शिक्षक (डॉ. प्रभात कुमार महतो, आर. तेजा, डॉ. शीतल पांडेय, विनीता कुमारी) तथा 3 गैर-शिक्षक कर्मचारी (प्रभाकर राव, रोहित विश्वकर्मा, विश्वनाथ राव) शामिल हुए। 

भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर अनुभवात्मक अधिगम के अवसर उपलब्ध कराना तथा रांची के शैक्षिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों से परिचित कराना है। इससे उनकी शैक्षणिक दृष्टि व्यापक होगी और वे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं से जुड़ सकेंगे।

इस आयोजन को डीएसडब्ल्यू डॉ. किश्वर आरा, समन्वयक डॉ. कामिनी कुमारी, विभागाध्यक्ष डॉ. संजय भुइयाँ तथा समिति सदस्यगण डॉ. सुधा सिंह, डॉ. नेहा मिन्ज़, डॉ. गीता महतो, डॉ. प्रभात कुमार महतो एवं डॉ. कविता सिंह के सहयोग से सम्पन्न हुआ।





0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें