रांची/धनबाद: दीपावली से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है हेमंत सरकार। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की लगभग 51 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की राशि भेजने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह सरकार की ओर से दिवाली का सबसे बड़ा गिफ्ट माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि19 अक्टूबर तक सभी लाभुकों के खाते में राशि भेज दी जाए, ताकि महिलाएं त्योहार से पहले आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें और खुशियों से दीपावली मना सकें।
पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को मिलेगा लाभ -सूत्रों के अनुसार, अगले *24 घंटे के भीतर राज्य के 12 जिलों — रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा* — की महिलाओं के खातों में राशि पहुंच जाएगी। इन जिलों की लाभुक महिलाओं के दस्तावेज और डीबीटी (DBT) पहले ही वेरिफाई कर लिए गए हैं।
दिवाली से पहले सभी जिलों तक पहुंचेगा पैसा- बाकी जिलों की महिलाओं को भी *दूसरे चरण में दिवाली से पहले पैसा* भेजा जाएगा। राज्य सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों और बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी लाभार्थी योजना से वंचित न रह जाए।
दोहरी खुशी उन महिलाओं को-सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि *जिन महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिली थी,* उन्हें इस बार *दोनों किस्तों की राशि* यानी *कुल ₹5000,* एक साथ दी जाएगी।
महिलाओं के चेहरे पर लौटी रौनक- मंईयां सम्मान योजना की यह *15वीं किस्त* दीपावली से पहले जारी होने के कारण राज्यभर की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक लाभुक महिलाएं इस योजना को अपनी *“आर्थिक स्वतंत्रता की रोशनी”* बता रही हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य है कि हर झारखंडी महिला आत्मनिर्भर बने और त्योहार की खुशियों में किसी की कमी न रहे।







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें