Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

बहरागोड़ा:बहरागोड़ा में आस्था का अद्भुत संगम: छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य...........

बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र के लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने डूबते हुए सूर्य भगवान को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य दिया।वहीं बनकटा पंचायत अंतर्गत वार्णीपाल स्वर्ण रेखा नदी घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हाजारों की तादाद की संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु यहां एकत्रित हुए और विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया।व्रतियों ने कमर तक पानी में खड़े होकर और सूप में फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री रखकर सूर्य देव की उपासना की।घाट पर मौजूद महिलाओं ने छठ के पारंपरिक और मनमोहक गीतों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। छठ गीतों की मधुर धुन से लोगों का मन मोह लिया गया।इस दौरान घाट परिसर में बहरागोड़ा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल के जवान और अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मौजूद रहे।यह महापर्व परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए मनाया जाता है। अब सभी व्रती मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस कठिन 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगे, जिसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking