खरसावां राजघराने की रानी अपराजिता सिंहदेव को सुप्रसिद्ध नेशनल ऑनलाइन आर्ट एग्जिबिशन मणिकर्णिका कलाश्री आर्ट गैलरी प्रतियोगिता में सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर में आयोजित इस प्रतियोगिता में अपनी बेहतरीन पेंटिंग कला के बदौलत उन्हें दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2025 में आयोजित यह प्रतियोगिता विशेष कर महिलाओं को समर्पित किया गया था। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण राष्ट्र के 1800 महिला पेंटिंग कलाकारों ने हिस्सा लिया।
बता दें कि मणिकर्णिका आर्ट गैलरी एक कलाकार संचालित संस्था है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन और भौतिक कला प्रदर्शनियों का आयोजन करती है। यह संस्था विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को अपनी कलाकृतियां को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करती है । मणिकर्णिका भारत गौरव कला पुरस्कार जैसी कई प्रदर्शनियां और प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रही है।
इस ख्याति प्राप्त प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली खरसावां राजघराने की रानी अपराजिता सिंहदेव ने फाइन आर्ट की शिक्षा पी सी आर्ट कॉलेज भुवनेश्वर से प्राप्त की। वर्तमान में वे खरसावां राजघराने की रानी है। उनकी दर्जनों कलाकृतियां खरसावां राजमहल की शोभा बढ़ा रही हैं। अपने पति सह राजा श्री गोपाल नारायण सिंहदेव के सहयोग से उनकी चित्रकला परवान चढ़ रहा है। उन्होंने अपने ऑनलाइन पेंटिंग के माध्यम से झारखंड के फल -फूलों का जीवंत चित्रण किया और देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से खरसावां राज घराने में हर्ष का माहौल है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें