Advertisement

Advertisement

Advertisement

शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025

पटना:NDA ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, 25 वादे सहित महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर NDA ने शुक्रवार को अपना साझा घोषणा पत्र जारी कर दिया। पटना के होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और सांसद उपेंद्र कुशवाहा मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संकल्प पत्र को मीडिया को ब्रीफ किया।

एनडीए के संकल्प पत्र में रोजगार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान कल्याण और विकास से जुड़े 25 बड़े वादे किए गए हैं। इसमें 1 करोड़ नई नौकरियों और रोजगार देने का वादा किया गया है। महिलाओं के लिए 2 लाख तक की आर्थिक सहायता और 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की योजना शामिल है। इसके तहत ‘मिशन करोड़पति’ के माध्यम से महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा।

अतिपिछड़ा समाज के विभिन्न वर्गों को 10 लाख रुपये की सहायता देने, किसानों को प्रति वर्ष 9,000 रुपये का लाभ देने और ‘कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ शुरू करने का भी वादा किया गया है। इसके अलावा, शिक्षा में सुधार के लिए KG से PG तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वस्तरीय मेडिकल सुविधाएं, खेल-कूद के लिए स्पोर्ट्स सिटी, और बिहार के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की योजनाएं भी शामिल हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार बनने पर बिहार को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण में देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य है। किसानों, युवाओं, महिलाओं और अतिपिछड़ा समाज के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking