Advertisement

Advertisement

Advertisement

मंगलवार, 4 नवंबर 2025

हेंसल (हाता-चाईबासा रोड) में जगद्धात्री पूजा पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

हेंसल (हाता-चाईबासा रोड) : हेंसल में आयोजित जगद्धात्री पूजा में इस वर्ष भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यह पूजा यहां की सबसे पौराणिक और आस्था से जुड़ी परंपरा मानी जाती है। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि मां जगद्धात्री के दरबार में जो भी सच्चे मन से मुराद मांगी जाती है, मां उसे अवश्य पूरी करती हैं।



हर साल की तरह इस बार भी पूजा का आयोजन पूरे भव्यता और श्रद्धा के साथ किया गया। पूरे परिसर को आकर्षक सजावट, रोशनी और भक्ति संगीत से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। हेंसल क्षेत्र में यह पूजा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और उत्सव का प्रतीक भी बन चुकी है।






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking