चक्रधरपुर के एक युवक के साथ खूंटपानी ओपी के अंतर्गत चक्रधरपुर-खरसावां रोड स्थित पुरनियां हाई स्कूल के पास अपराधियों ने बंदूक का भय दिखाकर छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. युवक का नाम भागीरथ राव उर्फ रोहित है. बताया जाता है कि सोमवार रात करीब आठ बजे भागीरथ राव टाटा नगर से बाइक पर सवार होकर चक्रधरपुर लौट रहा था. इसी दौरान पुरनियां हाई स्कूल के पास ऑल्टो कार पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर जबरन बाइक रोक दी. बाइक रुकते ही अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. इसके बाद बंदूक दिखाकर दहशत फैलाते हुए मोबाइल फोन, नगदी व पेटीएम के माध्यम से रुपये लूट लिये. युवक किसी तरह जान बचाकर चक्रधरपुर के बोरदा के समीप पहुंचे और लोगों को मामले की जानकारी दी. इस घटना से चक्रधरपुर-खरसावां मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. शाम के बाद सफर करना जोखिमभरा हो गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.
मंगलवार, 9 दिसंबर 2025
Home »
Chakradharpur
» चक्रधरपुर: खूंटपानी के चक्रधरपुर-खरसावां रोड के पुरूनियां हाई स्कूल के पास हथियार का भय दिखा युवक से छिनतई, जांच में जुटी पुलिस
चक्रधरपुर: खूंटपानी के चक्रधरपुर-खरसावां रोड के पुरूनियां हाई स्कूल के पास हथियार का भय दिखा युवक से छिनतई, जांच में जुटी पुलिस
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें