आज दिनांक 16 12 2025 को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा बिष्टुपुर कैंपस में करियर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी सेक्रेटरी जमशेदपुर चैप्टर सी एस सुरोजित भूमिज तथा एक्सएलआरआई के एक्स प्रोफेसर प्रबल सेन ने छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वागत भाषण वाणिज्य अधिष्ठाता डॉ दीपा शरण ने मुख्य वक्ताओं के परिचय से किया। प्रथम सत्र में सीएस सुरोजित भूमिज ने छात्रों को कंपनी सेक्रेट्री से संबंधित करियर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में करियर की काफी संभावनाएं हैं। इसके लिए कोई आयु सीमा जरूरत नहीं है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि कंपनी सचिव का क्या योगदान है किस प्रकार यह अपना करियर बना सकते हैं।
मंगलवार, 16 दिसंबर 2025
Home »
Jamshedpur
» जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा बिष्टुपुर कैंपस में करियर अवेयरनेस कार्यक्रम काआयोजन
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा बिष्टुपुर कैंपस में करियर अवेयरनेस कार्यक्रम काआयोजन
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एक्सएलआरआई के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर प्रबल सेन ने छात्राओं को उद्यमिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विकासशील देश में उद्यमिता की काफी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भारत की जीडीपी आज काफी आगे हैं। लेकिन प्रति व्यक्ति आय आज भी 140 पायदान पर है। महिला उद्यमिता की आवश्यकता समस्याएं तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताएं। कार्यक्रम में विषय वस्तु पर डॉक्टर छगनलाल अग्रवाल ने जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर ग्लोरिया पूर्ति तथा जयंती प्रधान ने किया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की शिक्षिकाएं भावना कुमारी , अंशु वर्मा तथा वाणिज्य विभाग की छात्राएं मौजूद थी।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...












0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें