Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार, 7 सितंबर 2025

दोस्ती को लेकर ट्रंप के बयान पर PM मोदी का जवाब

भारत और अमेरिका के रिश्तों में इन दिनों कुछ खटास जरूर है, वजह है रूस से तेल खरीद और ऊंचे टैरिफ को लेकर खिंचाव। लेकिन इन तमाम गहमागहमी के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “मित्र” बताया है। ट्रंप बोले, “मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, पर इस वक्त उनके कुछ फैसले पसंद नहीं आ रहे। फिर भी भारत-अमेरिका का रिश्ता खास है।”

ट्रंप के इस बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया है और सार्वजनिक तौर पर उनकी भावनाओं की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी दूरदर्शी और वैश्विक है।”





राजधानी सहित 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी…

पटना : बिहार में पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 10 सितंबर से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शनिवार को पटना समेत 11 जिलों में बारिश, ठनका और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फिर एक्टिव होगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय मॉनसून कमजोर है, लेकिन 11 सितंबर से यह एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को पटना सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे, हालांकि बीच-बीच में हल्की फुहारों से थोड़ी राहत जरूर मिली।


किसानों और आम लोगों के लिए हिदायत: मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर ठनका से बचने के लिए खुले मैदानों में न जाएं। वहीं, आम लोगों को भी चेतावनी दी गई है कि बिजली कड़कने और तेज हवाओं के दौरान घरों के अंदर ही रहें।


बारिश से होगी राहत, पर सतर्कता जरूरी:10 सितंबर से मानसून की सक्रियता बढ़ने के बाद सितंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतनी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश से तापमान में गिरावट आएगी।





35 लाख की चोरी का खुलासा, क्या बोले SSP

राँची  : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर, अरसंडे में बीते 18 अगस्त को हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरों ने दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर करीब 35 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दिये थे। जांच से खुलासा हुआ कि दो अपराधी सन्नी कुमार साहु और आलोक कुमार सिंह ने अपाची मोटरसाइकिल (JH01EZ-4947) से घर की रेकी की। दोपहर 12.30 बजे चाहरदीवारी फांदकर अंदर घुसे और अलमीरा से सोने-चांदी के जेवर व नकदी निकाल भागे। उसी शाम बस पकड़कर बिहार के नवादा पहुंचे और जेवरात अपने परिचितों सोनू कुमार और राजेश कुमार को बेच डाले। बदले में 12 लाख रुपये मिले।

घटना की गंभीरता को देखते हुये रांची के रुरल SP के निर्देश पर DSP (मुख्यालय) अमर कुमार पांडेय की अगुवाई में गठित SIT टेक्निकल सेल और गुप्तचरों की मदद से अपराधियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे रांची और आसपास के इलाकों में लगातार बंद घरों की रेकी कर चोरी करते थे। उनके बयान पर कांके थाना के 7 पुराने मामले, रातु थाना के 2 मामले, और पंडरा ओपी का 1 मामला कुल 10 चोरी की वारदातों का राज भी खुल गया। पकड़े गये चोरों की निशानदेही पर 7 लाख 47 हजार कैश, एक एंड्रॉयड मोबाइल, अपराधियों के 2 एंड्रॉयड फोन, अपाची बाइक एवं जेवरात रखने का बैग व पर्स बरामद किये गये। सुने क्या बोले, रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा l





JLKM सुप्रीमो की तबीयत नासाज, सलाइन चढ़ाते शेयर की फोटो…*

गिरिडीह : डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और JLKM सुप्रीमो जयराम महतो की तबीयत शुक्रवार शाम अचानक खराब हो गई। लगातार जनसभाओं, कार्यक्रमों और भागदौड़ भरे राजनीतिक जीवन के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई। डॉक्टर के पास जाने के बाद उन्हें सलाइन चढ़ाया गया और उन्हें पांच दिनों के पूर्ण आराम की सलाह दी गयी है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

विधायक ने सोशल मीडिया के जरिये से अपने अस्वस्थ होने की जानकारी साझा की। उन्होंने सलाइन चढाते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा… “कल शाम अचानक तबीयत खराब होने के कारण मैं अस्वस्थ हूं। डॉक्टर ने 5 दिन आराम की सलाह दी है। आपके प्यार और आशीर्वाद से फिलहाल ठीक हूं, लेकिन अगले चार-पांच दिन किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लूंगा। सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे। जहां भी कोई समस्या हो, पार्टी के जिलाध्यक्ष या प्रत्याशी से संपर्क करें। असुविधा के लिए खेद है। संघर्ष जारी है।”

कार्यक्रम स्थगित, संपर्क के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

विधायक की घोषणा के बाद तय सभी जनसभाएं, सार्वजनिक मुलाकातें और अन्य कार्यक्रम अगले आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। पार्टी की ओर से बताया गया है कि किसी भी आपात या आवश्यक मामले में लोग पार्टी के जिलाध्यक्ष या स्थानीय प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।










शनिवार, 6 सितंबर 2025

एमबीएनएस समूह के संस्थानों ने गुरु गौरव सम्मान 2025 का आयोजन

एमबीएनएस समूह के संस्थानों ने गुरु गौरव सम्मान 2025 का आयोजन किया, जिसमें जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के संकाय सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रभात कुमार सिंह, ओएसडी, परीक्षा विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विवेक सिंह, अध्यक्ष और श्रीमती अनुपा सिंह, निदेशक ने की। कार्यक्रम के समन्वयक श्री मुख्तार अहमद थे।

इस अवसर पर डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों का योगदान समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गुरु गौरव सम्मान जैसे आयोजनों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और वे अपने कार्य में और अधिक समर्पित होते हैं।


श्री विवेक सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि एमबीएनएस समूह के संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और ऐसे आयोजनों से शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलता है। श्रीमती अनुपा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और हमें उनके योगदान को पहचानना चाहिए।

कार्यक्रम में जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के संकाय सदस्यों को गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

एमबीएनएस समूह के संस्थानों ने गुरु गौरव सम्मान 2025 के आयोजन से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और सम्मानित शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहरागोड़ा बिनाश्रमागर में स्वागत.




बहरागोड़ा : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन कलकत्ता से रांची बाय रोड से लौटने के वक्त बहरागोड़ा के बन बिश्रमागार आने पर गॉर्ड ऑफ ऑनर किया गया।इस दौरान 


विधायक समीर महंती, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ,राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ,पूर्व स्वास्थ मंत्री डॉ दिनेश कुमार षड़ंगी, डॉ बिनी षड़ंगी,प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,प्रखंड उपाध्यक्ष नव कुंवर,ललित मंडी समेत अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया ।


इसके साथ कार्यकर्ताओ के साथ आधा घंटे बातचीत किया गया।इस मौके पर डीसी कर्ण स्वर्ण सत्यार्थी, ग्रामीण एसपी ऋषभ ग्रग ,घाटशिला एसडीएम सुनील चंद, डीएसपी अजीत कुजूर,बीडीओ केशव भारती,अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा,गुरुचरण मंडी,मिंटू पाल ,निर्मल दुबे आदि मौजूद थे




बहरागोड़ा:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बहरागोड़ा में स्वागत........

बहरागोड़ा संवाददाता:-बेबाशीष नायक 


बहरागोड़ा:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गाडेय विधायक कल्पना सोरेन को बहरागोड़ा में जोरदार स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री कलकत्ता से रांची सड़क मार्ग से लौट रहे थे. बहरागोड़ा वन विश्रामगृह में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का स्वागत करने के लिए कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद थे.इनमें विधायक समीर महंती, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी और उनकी पत्नी डॉ. बिनी षड़ंगी शामिल थे.इन सभी ने गुलदस्ता दे कर भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से बातचीत की. इस मौके पर डीसी कर्ण स्वर्ण सत्यार्थी, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, घाटशिला के एसडीएम सुनील चंद, डीएसपी अजीत कुजूर, बीडीओ केशव भारती, अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा, गुरुचरण मंडी, असित मिश्रा, निर्मल दुबे, मनोरंजन होता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

नारायण आईटीआई चांडिल में शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

नारायणआईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर  सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती मनाई गई एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया  इस अवसर पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाई जाती है

चांडिल:- नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर  सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती मनाई गई एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया  इस अवसर पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाई जाता है 

अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं *भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ जटाशंकर पांडे* जी ने कहा कि भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति (1952 — 1962) और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। 

उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। उनका जन्मदिन (5 सितम्बर) भारत में प्रति वर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति द्वितीय राष्ट्रपति रहे सर्वपल्ली राधाकृष्णन की यह प्रतिभा थी कि स्वतन्त्रता के बाद इन्हें संविधान निर्मात्री सभा का सदस्य बनाया गया। वे 1947 से 1949 तक इसके सदस्य रहे। 

इसी समय वे कई विश्वविद्यालयों के चेयरमैन भी नियुक्त किये गये। अखिल भारतीय कांग्रेसजन यह चाहते थे कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन गैर राजनीतिक व्यक्ति होते हुए भी संविधान सभा के सदस्य बनाये जायें। जवाहरलाल नेहरू चाहते थे कि राधाकृष्णन के संभाषण एवं वक्तृत्व प्रतिभा का उपयोग 14 - 15 अगस्त 1947 की रात्रि को उस समय किया जाये जब संविधान सभा का ऐतिहासिक सत्र आयोजित हो। 

राधाकृष्णन को यह निर्देश दिया गया कि वे अपना सम्बोधन रात्रि के ठीक 12 बजे समाप्त करें। क्योंकि उसके पश्चात ही नेहरू जी के नेतृत्व में संवैधानिक संसद द्वारा शपथ ली जानी थी।1952 में सोवियत संघ से आने के बाद डॉक्टर राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति निर्वाचित किये गये। संविधान के अंतर्गत उपराष्ट्रपति का नया पद सृजित किया गया था। 

नेहरू जी ने इस पद हेतु राधाकृष्णन का चयन करके पुनः लोगों को चौंका दिया। उन्हें आश्चर्य था कि इस पद के लिए कांग्रेस पार्टी के किसी राजनीतिज्ञ का चुनाव क्यों नहीं किया गया। उपराष्ट्रपति के रूप में राधाकृष्णन ने राज्यसभा में अध्यक्ष का पदभार भी सम्भाला। सन 1952 में वे भारत के उपराष्ट्रपति बनाये गये। बाद में पण्डित नेहरू का यह चयन भी सार्थक सिद्ध हुआ, क्योंकि उपराष्ट्रपति के रूप में एक गैर राजनीतिज्ञ व्यक्ति ने सभी राजनीतिज्ञों को प्रभावित किया। संसद के सभी सदस्यों ने उन्हें उनके कार्य व्यवहार के लिये काफ़ी सराहा। इनकी सदाशयता, दृढ़ता और विनोदी स्वभाव को लोग आज भी याद करते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे एडवोकेट निखिल कुमार, प्रोफेसर सुधिष्ट कुमार शांति राम महतो,प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल,अजय मंडल,पवन महतो, कृष्णा पद महतो,गौरव महतो,संजीत महतो, एवं संस्थान के सभी ट्रेड के छात्र छात्राओं उपस्थित रहे।





17 सितंबर से दो अक्टूबर तक भाजपा मनायेगी सेवा पखवाड़ा।

 सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव को अध्यक्षता में बैठक हुई। 

मौके पर राज्यसभा सांसद सह प्रदेश संयोजक आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा। 

मौके पर श्री साहू ने कार्यक्रम की लेकर जरूरी सुझाव दिये बैठक के कार्यक्रम के प्रभारी शैलेंद्र सिंह, प्रभारी सुभाष सिंह गुड्ड व नंद जी प्रसाद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया। 

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, हरे कृष्णा प्रधान, सविता बानरा, राजा सिंह देव, प्रदीप सिंह देव, सतीश शर्मा, मनोज महतो, बद्री दारीगा, प्रशांत महतो, पंकज सिंह, उज्जल मोदक, मुरली प्रधान, कृष्णा सोय, साधन महतो, अजय पासवान, लाल सिंह सोय, संजीव रंजन, ललन शुक्ला, राजू सिंह, सुमित शर्मा, सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।






शिक्षक ही है देश के निर्माता: सत्यनारायण

खरसावां। खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के प्रतिमा पर सभी शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने एक-एक कर समाज में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार रखे एवं शिक्षक एवं छात्रों के बदलते परिदृश्य में संबंधों की महत्ता पर सबका ध्यान आकृष्ट किया। विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि होती है, निर्माण और प्रलय दोनों ही शिक्षकों के हाथों में है।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य सारिका कुमारी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रेस बारला मिलन बाउरी रीना केशरी अंजली दाश तृप्ति हस्सा डोली गोप लता कुमारी सिल्की कुमारी शांति रानी  शोभा कुमारी सरिता तिरिया शबनम गोडसोरा सुषमा बोदरा सेजल कुमारी नीलम बाउरी तनुश्री विश्वकर्मा जसविंदर कौर उमेश महतो कृष्ण चंद्र महतो अबरार कुरैशी जीशान अली शिव शंकर प्रधान प्रियरंजन आदि उपस्थित रहे।