सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के अंतर्गत जयकान पंचायत के जामजोड़ा चौक में धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन। नवरात्रि के सप्तमी के दिन कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 501 महिलाएं शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत गाजे बाजे के साथ कलश लेकर तालाब गए , वहां से पुजारी विधिवत पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तालाब से कलश लाकर पूजा स्थल पर स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। पूजा के दौरान फल, मिठाई ,केला , लड्डू ,फूल , बेलपत्र आदि चढ़ाए। सभी श्रद्धालुओं ने गांव के सुख, समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगे।जो भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा का पूजा अर्चना करते हैं मां उसे हर मनोकामनाएं पूरा करती है।
टिकायत चन्द्र महतो ने कहा कि वर्ष 1989 से मां दुर्गा पूजा स्थापित किया गया है। प्रत्येक साल नवरात्रि के सप्तमी को कलश यात्रा निकली जाती है , कलश यात्रा में आसपास , दूरदराज एवं अन्य राज्यों से हजारों महिलाएं शामिल होते है। कमिटी की ओर से भंडारण का आयोजन किया जाता है। आज नवमी के दिन महामृत्युंजय यज्ञ में 3500 बेल पत्र से यज्ञ कर पूजा अर्चना किया गया।
रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस को संहार किया था, जो भगवान ब्रह्मा का वरदान पाकर काफी शक्तिशाली हो गया था, कोई भी देवता , दानव उसे पर विजय प्राप्त नहीं कर सके। वरदान पाकर वह स्वर्गलोक में देवताओं को परेशान करने लगा और पृथ्वी पर आतंक मचाने लगा , उसने स्वर्ग में एक बार अचानक आक्रमण कर दिया और इंद्र को प्राप्त कर स्वर्ग पर कब्जा कर लिया था। सभी देवता परेशान होकर त्रिमूर्ति ब्रह्मा ,विष्णु और महेश्वर के पास सहायता के लिए पहुंचे। सारे देवताओं ने मिलकर उसे हराने के लिए युद्ध किया परंतु हार गए। कोई उपाय न मिलने पर देवताओं ने उसके विनाश के लिए देवी दुर्गा का सृजन किया। देवी दुर्गा ने महिषासुर पर आक्रमण कर उसे नौ दिनों तक युद्ध किया और दसवें दिनों के युद्ध में उसका वध कर दिया। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक है।
दुर्गा पूजा को को सफल बनाने में समिति के चेयरमेन - वीरेंद्र कुमार पांडे , उप चेयरमैन- टिकायत चंद्र महतो ,देवेंद्र नाथ महतो , बिन्दाबन महतो ,लखिन्दर महतो, अध्यक्ष - एसपी सिंह देव , उपाध्यक्ष- सचिंद्र नाथ महतो , गणेश महतो , संजय कुमार महतो, प्रनभ महतो सचिव - सतोष कुमार महतो , उपसचिव - गोबिन्द महतो , सुभाष महतो, अनिल महतो , बिक्राम मार्डी , कोषाध्यक्ष - रविंद्र नाथ महतो , जागेंन महतो, जय प्रताप सिंह देव , देवेंद्र महतो , विजय कुमार महतो , टिलक कुमार पति , रंजीत निकट महतो
सलाहकार - समिति डॉक्टर भूपेंद्र महतो , गोपाल पांडे , सागर चंद्र महतो , अशोक कुमार पान , सोमाय हेंब्रम , राजेंद्र सिंह सरदार , डॉ रंजीत कुमार दास , दल गोविंद महतो , बैद्यनाथ महतो , कमल किशोर महतो , रावण बास्के सदस्य - करमु टुडू , सुखलाल टुडू , विजय प्रताप सिंह , देव साधु मंडल , उमाशंकर महतो , राजेंद्र नाथ महतो , सुशील महतो , राजेंद्र नाथ महतो ,हरिपद महतो , सीताराम महतो , लखी चरण महतो , मोटलू मांझी , गुणा मंडल , मुनी राम महतो , सदाशिव महतो , देवलाल महतो, सहदेव महतो , कर्ण महतो , निरापद महतो, शंकर महतो , संजय महतो , हेमचंद्र महतो संजीव महतो , दशरथ हो , संजीत महतो ,सभी कमिटी के सदस्यगण एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान।