Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा विधायक की बिगड़ी तबीयत, विधायक TMH में भर्ती......
चाईबासा में चोरों का आतंक: सदर बाजार में तीन घरों में चोरी, 1 आईफोन और 50 हजार रुपए ले उड़े चोर
चाईबासा शहर में बीती रात सदर बाजार के तीन घरों में घुस कर चोरों ने हाथ साफ किया. इस घटना में 1 आईफोन और लगभग 50 हजार रुपए ले उड़े. दो आलू गद्दी से 25/25 हजार रुपए और 2 मोबाइल फोन तथा दरीपा इलेक्ट्रिक के घर से 1 आईफोन और 500 रुपए उड़ा लिए गए.
पीड़ितों का संदेह है कि इस घटना में प्रतिबंधित मादक पदार्थों का सेवन करने वाले युवकों का हाथ हो सकता है. चाईबासा शहर में आए दिन डेंड्राइट जैसे नशे का सेवन करके शहर में अपराध हो रहे हैं. बे रोक टोक फॉर्चून की दुकान और हार्डवेयर की दुकान में डेंड्राइट जैसी चीज आसानी से मिल जाती है, जिसे सेवन करने के बाद इस तरह की वारदात करना आम बात हो गई है.
फिलहाल सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है.
चांडिल: तिरुलडीह स्टेशन पर बीच लाइन में पैसेंजर ट्रेन रोकने से यात्रियों को हुई परेशानी
चांडिल : मुरी रेलखंड में लोकल ट्रेन बीच लाइन में आने से पैसेंजर को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आज चांडिल मुरी रेलखंड के तिरुलडीह स्टेशन में जहाँ एक नंबर प्लेटफार्म में बड़काखाना ट्रेन खड़ी कर दी गयी वही दो नंबर प्लेटफार्म में माल गाड़ी खड़ी कर दी गयी और टाटा हटिया पैसेंजर मेमू ट्रैन को बीच लाइन में लिया गया जिससे उम्रदराज पैसेंजर को प्लेटफार्म से उतरकर ट्रैन में चढ़ना पड़ा जो खरते से बाहर नही है।
पैसेंजर ने अपनी नाराजगी जताते हुए बोले कि ट्रेन कंट्रोलर की मनमानी हो गया है जो आम जनताओं को परेशान करने में जूट हुए है।
जमशेदपुर: कुड़मी समाज की अधिकार रैली 23 नवंबर को जमशेदपुर में, राज्यस्तरीय महारैली रांची में 11 जनवरी को आयोजित होगी
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में कुड़मी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की। बैठक में कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान ‘वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति’ का गठन किया गया। समिति के संयोजक हरमोहन महतो ने बताया कि समिति के बैनर तले राज्यभर में अलग-अलग तिथियों पर रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
रैली कार्यक्रम की रूपरेखा
2 नवंबर – हजारीबाग
16 नवंबर – बोकारो (चंदनकियारी)
23 नवंबर – जमशेदपुर
2 दिसंबर – धनबाद
14 दिसंबर – बोकारो (नावाडीह)
11 जनवरी 2026 – राज्य स्तरीय महारैली, मोरहाबादी मैदान, रांची
जमशेदपुर में निकाली जाने वाली कुड़मी अधिकार रैली में समाज के लोग पारंपरिक हथियारों और वेशभूषा में शामिल होंगे।
मुख्य मांगें- कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल किया जाए।
कुड़माली भाषा को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में स्थान दिया जाए।
समाज के शहीदों के अपमान पर रोक लगाई जाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि “कुड़मी समाज अपने अधिकारों के लिए पुनः एक बार संगठित होकर आंदोलन करेगा। अब यह आवाज पूरे झारखंड में गूंजेगी।”
सरायकेला: सतपति शिक्षिका के घर दिनदहाड़े नगदी समेत 17 लाख रूपये की चोरी, पुलिस को दी चुनौती
सरायकेला राजनगर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र छोटा सिजुलता में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े शिक्षिका के घर में चोरी की बड़ी घटना को दिया।
* परिवार के लोग भतीजे की सगाई में हाता इंपिरियल रिजॉर्ट गए हुए थे.
* डेढ़ लाख नगदी समेत 15 लाख की गहने की हुई चोर
घटना के संबंध में शिक्षिका सुरेखा सतपति एवं उनके पति रवि कुमार सतपति ने बताया कि सुबह के 11:00 बजे हाता स्थित इंपिरियल रिजॉर्ट में भतीजा सूरज नंदा की सगाई में गए हुए थे। इस बीच जब शाम के 5:00 बजे घर लौटा तो घर का दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ पाया गया वहीं घर के अंदर जाने पर दोनों गोदरेज का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा डेढ़ लाख रुपये नगदी समेत पंद्रह लाख रूपये मूल्य के गहनों में हाथ साफ किया। गहना में चेन चार पीस,अंगूठी 11 पीस, हार एक पीस,एक सेट वाला,एक सेट बायूटी एवं कान का झुमका तीन सेट आदि की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली, जिसका बाजार मूल्य 15 लाख रुपए बताया जा रहा है।
वही इस संबंध में शिक्षक दंपति द्वारा राजनगर थाना को घटना की सूचना दी गई,नेशनल हाईवे 220 में सड़क किनारे छोटा सिजुलता में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया वहीं रवि सतपति द्वारा ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। उन्होंने बताया कि चोरों के हौसले बुलंद है जो दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया वहीं कोई शिक्षक दंपति का पूरा परिवार सदमे में है एवं डरे साहमें है। परिवार के लोग जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
सरायकेला: यूथ इंटक मजदूर हित की लड़ाई को और आगे बढ़ाएगी : हर्ष पांडेय
सरायकेला: झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय के सरायकेला जिले के कंदरबेडा मैं लोगों ने फूल माला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया वही जमशेदपुर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। केबल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री उदय कांत शर्मा, टी.एन. मिश्रा, अनिल ठाकुर समेत केबल कॉलोनी के कई लोगों ने आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर उनका अभिनंदन किया।
घाटशिला में अवैध शराब भट्टी पर छापामारी, 750 किलो जावा महुआ नष्ट
घाटशिला: अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला एवं सहायक आयुक्त, उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम के निदेशानुसार आगामी घाटशिला उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
घाटशिला उपचुनाव 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी व एसपी ने कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण, ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025
सरायकेला के उत्कली सम्मेलनी ओड़िआ शिक्षक संघ तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने पंडित गोपाबंधु दास की मनाई जयंती,
सरायकेला।उत्कली सम्मेलनी ओड़िआ शिक्षक संघ तथा स्थानीय नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने मंगलवार को ओड़िशा के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और जनसेवक पंडित गोपाबंधु दास की 148वीं जयंती बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई।
यह कार्यक्रम गोपाबंधु चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया, जहां सुबह से ही लोगों का आना-जाना लगा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित गोपाबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर समाजसेवी सुदीप पटनायक, बद्रीनारायण दारोगा, दुखु साहू, चिरंजीवी महापात्र, रूपम, संध्या रानी, रीता रानी दुबे, परसु कबी, अर्चना दास, शक्तिपति, ज्योत्सना महापात्र तथा रश्मिता दास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित गोपाबंधु दास के जीवन, त्याग, और समाजसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। इस दौरान छात्रों तथा शिक्षकों ने उनके जीवन से संबंधित कविताएँ और भाषण प्रस्तुत किए। सभी उपस्थित लोगों ने पंडित गोपाबंधु दास की स्मृति में न केवल श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।ओड़िआ शिक्षक संघ ने घोषणा की कि आने वाले समय में गोपाबंधु दास के विचारों और समाजसेवा की भावना को शिक्षण तथा जनजागरण के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। पूरे कार्यक्रम में ओड़िया संस्कृति का रंग झलकता रहा और वातावरण देशभक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत था।
सरायकेला-खरसावाँ: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई — 45 लीटर महुआ शराब एवं 10.38 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक, उत्पाद श्री सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में दिनांक 09 अक्टूबर, 2025 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बास्को नगर में छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में राशन दुकान एवं झोपड़ी से कुल 45.00 लीटर अवैध महुआ शराब तथा 10.38 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे विधि सम्मत रूप से जब्त किया गया है। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं —
1️⃣ रामचंद्र लोहार
2️⃣ जगदीश लोहार
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
अवैध मद्य निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जिले में उत्पाद विभाग द्वारा निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...
























































