सरायकेला: झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय के सरायकेला जिले के कंदरबेडा मैं लोगों ने फूल माला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया वही जमशेदपुर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। केबल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री उदय कांत शर्मा, टी.एन. मिश्रा, अनिल ठाकुर समेत केबल कॉलोनी के कई लोगों ने आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर उनका अभिनंदन किया।
उन्होंने वरिष्ठ इंटक नेता रघुनाथ पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा “यूथ इंटक को धारदार बनाया जाएगा। मनरेगा मजदूरों और गिग एवं प्लेटफॉर्म कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष पहल की जाएगी। मजदूर हित की लड़ाई को और भी जोरदार तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में यूथ इंटक वंचित और शोषित मजदूरों की आवाज बनेगी।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें