Advertisement

Advertisement

Advertisement

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

घाटशिला में अवैध शराब भट्टी पर छापामारी, 750 किलो जावा महुआ नष्ट

घाटशिला: अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला एवं सहायक आयुक्त, उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम के निदेशानुसार आगामी घाटशिला उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।



09 अक्टूबर 2025 को निरीक्षक उत्पाद रामदास भगत के पर्यवेक्षण में स्वर्णरेखा नदी किनारे, रातमुहान क्षेत्र में छापामारी की गई।


छापेमारी के दौरान लगभग 750 किलोग्राम अवैध जावा महुआ को विनष्ट किया गया तथा 25 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई।

भट्टी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

छापेमारी दल में –मो. गुफरान, अवर निरीक्षक, उत्पाद विभाग, प्रतिनियुक्त जिला पुलिस बल एवं गृह रक्षक दल शामिल रहे। उत्पाद टीम, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking