Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार, 12 अक्टूबर 2025

स्वतंत्रता सेनानी डा० राम मनोहर लोहिया के सप्त क्रांति सिद्धांत के आज भी प्रासंगिक है - मनोज चौधरी

सरायकेला : सरायकेला जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष सह नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी डा० राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर सरायकेला स्थित देहुरीडीह के बच्चों बीच मिठाई बांटकर हर्षोल्लास मनाया गया।

उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि डाक्टर राम मनोहर लोहिया जी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाते हुए ब्रिटिश शासन के अंतिम चरण के दौरान, उन्होंने कांग्रेस रेडियो के साथ काम किया, जो 1942 तक बॉम्बे के विभिन्न स्थानों से गुप्त रूप से प्रसारित किया जाता था।उनके शब्दों में, उनका उद्देश्य "नेतृत्वविहीन आंदोलन को बनाए रखने के लिए जनता तक आवश्यक जानकारी पहुँचाना" था। इसके बाद 1944 में उन्हें पकड़ लिया गया और लाहौर किले में कैद कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि समाजवादी विचारधारा के विकास में श्रद्धेय राम मनोहर लोहिया जी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण और अद्वितीय है, चार स्तंभ राज्य और सात क्रांतियों जैसे उनके समाजवादी विचार, वे छोटी इकाई प्रौद्योगिकी के समर्थक और आधुनिक सभ्यता के आलोचक भी थे सप्त क्रांति सिद्धांत के प्रतिपादक डॉ. राम मनोहर लोहिया हैं। उन्होंने लैंगिक भेदभाव, जातिगत शोषण और राजनीतिक-आर्थिक असमानताओं जैसी सात प्रकार की क्रांतियों के माध्यम से एक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए यह विचार प्रतिपादित किया था।


लोहिया जी का विचार है कि विश्व के विभिन्न देशों में यदि आर्थिक विषमताएं है तो उसका अलग कारण है परंतु भारत में आर्थिक विषमता का मूल कारण है जाति व्यवस्था का होना आर्थिक विषमता का मूल कारण है जाति व्यवस्था का होना। जाति व्यवस्था ने भारत में समाज को दो वर्गों में विभाजित किया हैं- शोषक वर्ग एवं शोषित वर्ग, डा० राम मनोहर लोहिया जी विचार आज भी समाज में प्रासंगिक और अनुकरणीय है

राजनगर : मेरा युवा भारत सरायकेला खरसावां के द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजनगर : मेरा युवा भारत सरायकेला- खरसांवा के द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ग्राम संजाड़ में किया गया आयोजन। 

राजनगर प्रखंड के स्वयंसेवक प्रहलाद महतो ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। फुटबॉल खेलने से कई शारीरिक और मानसिक लाभ होते हैं।फुटबॉल खेलने से मांसपेशियों की ताकत और लचीलापन में वृद्धि होती है। आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में वृद्धि होती है। तनाव और चिंता कम करने में मदद मिलती है। प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।फुटबॉल एक मजेदार और लाभदायक खेल है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है। 


फुटबॉल प्रतियोगिता:-

प्रथम विजेता  ए. के.  सी.बनकाटी , द्वितीय विजेता आर. ए. एस. ए. संजाड़

 दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम मनु हेंब्रम , द्वितीय डीसी मुर्मू , तृतीय करण सोरेन।

लॉन्ग जंप में प्रथम मंथन हेंब्रम , द्वितीय सोनाराम हेंब्रम , तृतीय राहुल हेंब्रम । सभी विजेताओं को ट्रॉफी शील्ड , कप एवं प प्रशस्ति पत्र दिया गया।

खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजनगर प्रखंड स्वयंसेवक प्रहलाद महतो , स्वामी विवेकानंद एवं स्टार क्लब  के अध्यक्ष - हाथी राम महतो , कोषाध्यक्ष -आनंद महतो, सदस्य रविंद्र महतो ,राहुल महतो एवं सभी सदस्यगण आदि।

जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने नोवामुंडी कॉलेज में छात्रों को भेंट किया पारंपरिक “मादल-नगाड़ा”

चाईबासा: विधायक ने नोवामुंडी कॉलेज में छात्रों को भेंट किया पारंपरिक वाद्य यंत्र "मादल नगाड़ा "


वीओ 1....जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु ने नोवामुंडी कॉलेज में छात्रों को पारंपरिक वाद्य यंत्र "मादल नगाड़ा" भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे अधिकारी बनने और अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने नशा और बुरे संगति से दूर रहने की सलाह भी दिया।

"नशा मुक्त झारखंड" की अपील — युवा पीढ़ी को बचाने की जरूरत: प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा

जोहार झारखंड - आज के युग में कुछ विद्यार्थी नशा को शौक को आदि बना लिए हैं। नशा करने से अपने आप को आन बान शान समझते हैं, मगर उसका परिणाम घातक साबित हो रहा है। 

आजकल सभी जगह नशा का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है, युवा नशा करने से अपने दिशा से भटक जा रहे हैं,नशा के कारण रोड एक्सीडेंट, बलात्कार, मारपीट घर परिवार बर्बाद हो रही है। नशा विद्यार्थियों को गांठ की तरह जकड़ के रखा है बच्चे नशा को छोड़ नहीं पा रहे हैं। नशा के कारण अपनी जिंदगी और भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं युवा पीढ़ी, माता-पिता भी काफी परेशान है अपने बच्चों से, आए दिन कहीं ना कहीं रोड एक्सीडेंट हर रोज हो रही है। नशा करके बच्चे लोग मजा ले रहे हैं और रोड एक्सीडेंट होने के बाद माता-पिता परेशान हो रहे हैं। माता-पिता एक ₹1 जुगाड़ करके अपने भविष्य के लिए पूंजी जमा कर रहे हैं। मगर भटके हुए बच्चे लोग नशा करके माता-पिता का सपनों को चंद मिनट में बर्बाद कर रहे हैं। सदर अस्पताल चाईबासा में भी रोड एक्सीडेंट का केस काफी भर चुका है डॉक्टर लोग भी काफी परेशान है। पश्चिम सिंहभूम जिला में काफी मात्रा में गांजा, ड्रग्स ,नकली शराब, बीड़ी ,सिगरेट , खैनी का प्रचलन अधिक होने के कारण हमारे समाज के युवा पीढ़ी बर्बाद हो रहे हैं। आखिर इसका जिम्मेवारी कौन ? चिंता का विषय है हमारे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रहे हैं,अगर इस समस्या को रोक नहीं जाए तो आने वाला कल को हर एक घर से कोई ना कोई एक्सीडेंट के द्वारा या गलत कदम के द्वारा अपने जिंदगी को बर्बाद होने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। नशा को खत्म करना है युवा पीढ़ी को बचाना है। मैं सभी माननीय सांसद,विधायक, मंत्री, जिला के उपायुक्त महोदय, जिला के पुलिस अधीक्षक, सदर अस्पताल चाईबासा के सिविल सर्जन, सभी समुदाय के समाज सेवी को एक उचित पहल करने का आग्रह करता हूँ। निवेदक:- जिला पश्चिम सिंहभूम खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सह समाज सेवी सिद्धार्थ होनहागा।






श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने "क्वालिटी एनहास इन एजुकेशन" विषय पर एक दिवसीय छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया ।

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के "सेमिनार- वर्कशॉप सेल" ने 11/10/25 को कॉलेज परिसर में "क्वालिटी एनहानस इन एजुकेशन " विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में योगदान देने वाली नीतियों और दृष्टिकोणों पर चर्चा करना था।



उद्घाटन सत्र का आरंभ संगोष्ठी प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती जयश्री सिंह के स्वागत भाषण से हुआ जिसके बाद दीप प्रज्वलन और संगोष्ठी के विषय का संक्षिप्त परिचय दिया गया। मुख्य अतिथि, श्रीमती पामेला घोष दत्ता, सहायक प्राध्यापक डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने अपने संबोधन मे कहा कि शिक्षा में उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सुधार, शिक्षक क्षमता और आधुनिक शैक्षणिक रणनीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया जाना चाहिए ।
            
             

तकनीकी सत्र के दौरान, छात्र वक्ताओं ने गुणवत्ता संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए - जिनमें पाठ्यक्रम विकास, नवीन शिक्षण विधियाँ, मूल्यांकन सुधार, शिक्षा मे प्रौद्योगिकी का उपयोग इत्यादि शमिल थे ।

कार्यक्रम का समापन श्रीमती रचना रश्मि द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने संगोष्ठी को सफल बनाने में सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों के बहुमूल्य योगदान और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।







शनिवार, 11 अक्टूबर 2025

गुड़ाबांदा में झामुमो की बूथ प्रशिक्षण बैठक संपन्न, उपचुनाव को लेकर बनी रणनीति

गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा पंचायत अन्तर्गत डाहीसाई फुटबॉल मैदान में झामुमो की ओर से बूथ प्रशिक्षण शिविर एवं बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता श्री समेश चंद्र सोरेन ने की।


कार्यक्रम में पूर्व जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी, प्रखंड अध्यक्ष सुरई टुडू समेत कई वरिष्ठ नेतागण और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।


बैठक में आगामी घाटशिला उपचुनाव को लेकर बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने की रणनीति तैयार की गई। प्रत्येक बूथ पर छोटे-छोटे टीमवर्क बनाकर समन्वयपूर्वक कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।

नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और योजनाबद्ध मेहनत से झामुमो की जीत सुनिश्चित होगी। बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में पार्टी उम्मीदवार की जीत के लिए पूर्ण समर्पण का संकल्प लिया।






खरसावां दौरे पर उपायुक्त — तसर उत्पादन बढ़ाने व अधूरे सिल्क पार्क को पूरा करने का निर्देश

शनिवार को जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने खरसावां व आमदा पहुंच कर तसर उद्योग के गतिविधियों की जानकारी ली. खरसावां के अग्र परियोजना केंद्र, आमदा के खादी पार्क, कुदासिंगी के सामान्य सुलभ केंद्र व आमदा में अधुरे पड़े सिल्क पार्क का निरीक्षण किया. 


खरसावां दौरा के क्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह तसर कोसा की खेती से लेकर सुत कताई, कपड़ों के बुनाई व मार्केटिंग की गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने खरसावां पीपीसी में बीजागार का निरीक्षण किया. यहां किसानों द्वारा किये जा रहे कीटपालन की भी जानकारी ली. 


उद्योग विभाग के अधिकारी एडीआई रवि शंकर प्रसाद, पीपीओ नितिश कुमार आदि को तसर कोसा का उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया. निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया. आमदा में अधुरे पड़े सिल्क पार्क को पूरा कर कामकाज शुरु कराने के लिये उद्योग विभाग के अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया. सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने खरसावां के कुदासिंगी गांव में झारक्राफ्ट की ओर से संचालित सीएफसी का भी निरीक्षण किया. 

यहां तसर कोसा से सुत कताई कर रही महिलाओं से बातचीत कर जानकारी ली. महिलाओं ने बताया कि मशीन पुराने होने के कारण सुत कताई में परेशानी होती है. महिलाओं ने सरकार से नया व लेटेस्ट मशीन उपलब्ध कराने की मांग की. इसमें जिला प्रशासन से भी सहयोग करने का भरोसा दिया. उद्योग विभाग के अधिकारियों ने इसके लिये नये सिरे से अर्जुन के पेड़ लगाने की आवश्यकता पर बताया. डीसी नितिश कुमार सिंह ने आमदा के खादी पार्क का भी निरीक्षण किया. खादी पार्क में सुत कताई से लेकर कपडों की बुनाई के कार्य का जायजा लिया. 



साथ ही बिक्री केंद्र व गांधी संग्रहालय का भी अवलोकन किया. उन्होंने खादी पार्क को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. इस दौरान बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकु, खादी पार्क के प्रभारी सुनील कुमार आदि उपस्थित थे.

खूंटपानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत एक दिवसीय अंतरष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम आज खूंटपानी प्रखंड मे मटकोबेडा पंचायत भवन मे एक दिवसीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन एस्पायर सामाजिक संस्था द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम मे मुख्य अथिति के रूप खूंटपानी प्रखंड के प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट अतिथि खूंटपानी जिला परिषद श्रीमती यमुना तियु, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक,जिला बाल अधिकार सुरक्षा मंच उपाध्यक्ष सह समाजसेवी श्री बिरसा तियु, बाल अधिकार सुरक्षा मंच उपाध्यक्ष श्री मुरुम तियु, पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी रामचंद्र गोप, पांडराशाली थाना प्रभारी, राज्य बाल संरक्षण आयोग सह रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री विकास दोदराजका, जिला बाल संरक्षण आयोग से पुनिता मेम और संजय सर , उलीराजाबासा पंचायत उप मुखिया श्रीमती सीता बानरा जी मौजूद थे। 


आज के कार्यक्रम मे उपस्थित अथितियों का स्वागत पहले तिलक और पुष्प गुच्छा देकर की गयी। जिसके बाद उन्हें बैच पहनाया गया। अथितियों द्वारा सभी को बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाये देते हुए शुरुआत की गयी । जिसके पश्चात आज के कार्यक्रम के उद्देश्य को साझा किया गया। कार्यक्रम मे मौजूद बालिकाओं द्वारा प्रेरणा गीत बेटी हु मै बेटी सहारा बनूँगी गाया गया। जिसके बाद सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत की गयी। मौके पर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर खुंटपानी प्रखंड के प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा किसी युग में बालिकाओं को बालक की तुलना में अधिकारों से वंचित किया जाता था। आज के युग में सरकार के द्वारा और संविधान के माध्यम से बालक और बालिकाओं को समान रूप से देखा जाता है। प्रमुख ने बालिकाओं को शिक्षा, स्वस्थ बाल विवाह एवं कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दिए और उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश का एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किये।मौके पर काफी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे।






राउरकेला: नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ अधिकारी दिल्ली एम्स रेफर, एयरलिफ्ट कर राउरकेला से दिल्ली भेजे गए दोनों जांबाज

राउरकेला:सारंडा जंगल में नक्सलियों के हमले में घायल हुए सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा और एएसआई रामकृष्ण गगराई को बेहतर इलाज के लिए शनिवार अपराह्न राउरकेला से एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा गया। दोनों अधिकारियों को राउरकेला ऑपोलो अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद सीआरपीएफ हेडक्वार्टर की पहल पर विशेष विमान से दिल्ली रवाना किया गया।


डीआईजी बृजेश राय व एसपी नितेश वाधवानी ने ली सुध सीआरपीएफ हेडक्वार्टर की पहल पर हुई त्वरित कार्रवाई


दोनों घायलों को मेडिकल सुविधाओं से युक्त विशेष एम्बुलेंस द्वारा राउरकेला हवाई अड्डे तक लाया गया, जहां से उन्हें एयरलिफ्ट किया गया। इससे पूर्व पश्चिमांचल डीआईजी बृजेश राय, राउरकेला एसपी नितेश वाधवानी और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑपोलो अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से चर्चा की।




नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए दोनों जांबाज अधिकारियों की वीरता को लेकर सुरक्षा बलों में गर्व और चिंता दोनों का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।






पूर्वी सिंहभूम: लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि

आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष श्री मदन मोहन प्रसाद जी की अध्यक्षता में, कायस्थ कुल गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सम्पूर्ण क्रान्ति के महानायक भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।


जिलाध्यक्ष श्री मदन मोहन प्रसाद जी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लोकनायक जी ने अपने सम्पूर्ण जीवन में सत्ता की लालसा से दूर रहकर केवल जनसेवा के कार्यों को महत्व दिया। उन्होंने 'सम्पूर्ण क्रान्ति' का आह्वान कर देश के पुनर्निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उनके विचार और आदर्श आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत हैं।

इस अवसर पर युवा संभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार आर्यन ने लोकनायक जी के जीवन को एक आदर्श बताते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और देश के लिए काम करने का आह्वान किया। जिला महामंत्री श्री अनिल सिन्हा ने जोर देकर कहा कि जयप्रकाश नारायण जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवा संभाग) कुमार आर्यन, जिला महामंत्री अनिल सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष सरस कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रवक्ता रंजीत श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, कृष्णकांत सिन्हा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

सभी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके महान आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का दृढ़ संकल्प लिया।







Breaking