चक्रधरपुर के एक युवक के साथ खूंटपानी ओपी के अंतर्गत चक्रधरपुर-खरसावां रोड स्थित पुरनियां हाई स्कूल के पास अपराधियों ने बंदूक का भय दिखाकर छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. युवक का नाम भागीरथ राव उर्फ रोहित है. बताया जाता है कि सोमवार रात करीब आठ बजे भागीरथ राव टाटा नगर से बाइक पर सवार होकर चक्रधरपुर लौट रहा था. इसी दौरान पुरनियां हाई स्कूल के पास ऑल्टो कार पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर जबरन बाइक रोक दी. बाइक रुकते ही अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. इसके बाद बंदूक दिखाकर दहशत फैलाते हुए मोबाइल फोन, नगदी व पेटीएम के माध्यम से रुपये लूट लिये. युवक किसी तरह जान बचाकर चक्रधरपुर के बोरदा के समीप पहुंचे और लोगों को मामले की जानकारी दी. इस घटना से चक्रधरपुर-खरसावां मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. शाम के बाद सफर करना जोखिमभरा हो गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंगलवार, 9 दिसंबर 2025
सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड: चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का भव्य शुभारंभ
सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विश्वविद्यालय परिसर खेल भावना, ऊर्जा और एकजुटता के रंग में रंग उठा।
13 दिसंबर तक खेले जाने वाले इस भव्य आयोजन का नेतृत्व स्पॉट इंचार्ज डॉ० अनिल जॉन ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम स्पिरिट का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक प्रतियोगिता में पूरे मनोयोग और आत्मविश्वास से हिस्सा लें।
सरायकेला: नटशेखर बन बिहारी पटनायक जी के अवदानो को भुलाना असंभव - मनोज चौधरी
सरायकेला : सरायकेला राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के प्रेक्षागृह में सोमवार रात्रि को महान कोरियोग्राफर एवं संस्थापक निदेशक नटशेखर बन बिहारी पटनायक की जयंती के अवसर पर एक गरिमापूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में अपने रोजगार व्यक्त करते हुए नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी ने कहा, “पटनायक जी द्वारा सृजित नृत्य में पारम्परिकता एवं शास्त्रीयता की अमिट छाप है; उनके नृत्य में एक अलग ठहराव और सात्विक भाव कालजयी नृत्य की श्रेणी में आता है उनके अवदानो को भुलाना असंभव है"
आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला मोहंती ने पटनायक जी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा, “उन्होंने अपनी उत्कृष्ट सेवा से अनेकों हुनरमंद कलाकारों को सृजन किया और छऊ नृत्य को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।”
समन्वयक श्री सुदीप कुमार कवि ने कहा, “नटशेखर बन बिहारी पटनायक जी की जयंती मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। उनका आदर्श आज भी हमारे युवा कलाकारों को प्रेरित करता है। हम उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए छऊ कला को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने का संकल्प लेते हैं।”
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने पटनायक जी की रचना “आरती नृत्य” का भावपूर्ण प्रस्तुति दी और उन्हें नृत्यांजलि के माध्यम से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षणरत युवा कलाकारों ने “बरसा झम झम” का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभा को यादगार बना दिया।
श्रद्धांजलि सभा में मनोज चौधरी भोला मोहंती
SNA Awardee बृजेन्द्र पटनायक
तरुण भोल
मनोरंजन साहू
ठाकुर सरदार
आशीष कुमार कर
संतोष कर
आद्यापोडो साहू
गणेश मोहंती
निवारण महतो
सिद्धेश्वर दारोगा
नीरज पटनायक
कुना सामल
सुमंत कवि
मिहिर लाल महतो
दिनेश सारंगी
सुदीप कुमार कवि
अनिमेष कर
अमन कर
तथा कई अन्य कलाकार व गणमान्य उपस्थित थे
आदित्यपुर: "JNFF 2025: श्री नाथ यूनिवर्सिटी में फिल्म स्क्रीनिंग्स के पहले दिन की शानदार शुरुआत"
आज श्री नाथ यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टिवल (JNFF) के अंतर्गत फिल्म स्क्रीनिंग्स का पहला दिन शानदार तरीके से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों, फैकल्टी और स्थानीय फिल्म प्रेमियों ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और आयोजकों ने फिल्मों के महत्व और उनके सामाजिक प्रभाव पर अपने विचार साझा किए।
फिल्म स्क्रीनिंग के पहले दिन-कप्पन,पार्डन,लॉस्ट वर्ल्ड 2020,वाटर लिलीज,नॉट,हश रेडियो,आशायें,सोना झारखंड,होमवर्क,जैसी फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
चाईबासा: सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल करने वाला शातिर साइबर अपराधी चाईबासा पुलिस की गिरफ्त में
चाईबासा जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत एक पीड़िता के साथ मो० शमसेर अली उर्फ मो० शमसेर आलम उम्र करीब 39 वर्ष, पिता स्व० जमालुद्दीन, ग्राम- बटूरी पो० विसम्भरपुर, थाना- कासमा, जिला- औरंगाबाद (बिहार) के द्वारा पीड़िता का मोबाईल नम्बर प्राप्त किया। पीडिता का मोबाईल नम्बर फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्स-अप के माध्यम से लॉक-डाउन के समय से पीड़िता के साथ बातचीत करता था। अपराधी ने पहले शादी का वादा किया फिर दोनों के बीच लगातार बातचीत वॉईस कॉल, विडियो कॉल, वाट्स अप चैट के माध्यम से हुआ इसी क्रम में वर्ष 2023 के नम्बर माह में साईबर अपराधी के द्वारा शादी करने से मना कर दिया क्योंकि लड़की वाले प्रयाप्त दहेज नहीं दे पा रहे थे। तब अभियुक्त के भाई निसार अली ने बिहार के एक लड़की से शमसेर अली उर्फ मो० शमशेर आलम की शादी करवा दिया।
महालिमोरूप: स्व. नीलसेन प्रधान स्मारक पर पहुंचकर उनके स्टाफ सुधा पॉलसन एव रुम्पा घोषाल ने दी श्रद्धांजलि
सरायकेला: दिवंगत समाजसेवी स्वर्गीय नीलसेन प्रधान जी की पुण्यस्मृति में मंगलवार को उनके स्मारक स्थल ( रांगाटांड , जगन्नाथपुर, महालिमोरूप ) पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल कार्यालय के चीफ ऑफिस सुप्रिडेंट श्रीमती सुधा पॉलसन और रुम्पा घोषाल ने स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान दोनों ऑफिसर भावुक हो उठीं और मौन रहकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीमती सुधा पाल्सन ने कहा कि नीलसेन प्रधान जी सिर्फ एक अधिकारी नहीं थे, बल्कि परिवार के सदस्य जैसे थे। आगे उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में काम करना एक सीख और गर्व की बात थी।
नीलसेन प्रधान जी हमेशा सभी कर्मचारियों के दुख-दर्द को समझते थे और हर समस्या का समाधान परिवार की तरह करते थे।
श्रीमती सुधा पॉलसन ने कहा कि “आज भी ऐसा लगता है जैसे वे हमारे बीच ही हैं। उनकी मुस्कान और सरल स्वभाव कभी भी नहीं भुलाए जा सकता।”
श्रीमती रुम्पा घोषाल ने भावुक स्वर में कहा कि “उनकी प्रेरणा और आदर्शों की रोशनी हमेशा हमें आगे बढ़ने की ताकत देती रहेगी।”
इसके अलावे उपस्थित लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृतियों को नमन किया।
गौड़ सेवा संघ के उपाध्यक्ष एव श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह मन्दिर निर्माण समिति के सचिव हेमसागर प्रधान ने बताया कि दिवंगत नीलसेन प्रधान जी का सामाजिक कार्य में अविस्मरणीय योगदान रहा, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
उनकी ईमानदारी, सादगी और सेवा भावना ने हजारों लोगों को प्रेरणा दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका असमय जाना एक ऐसी कमी है, जो कभी पूरी नहीं की जा सकती।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि उनके द्वारा दिखाए गए मूल्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
माल्यार्पण के समय वातावरण गमगीन और भावनात्मक हो गया।
सभी ने कहा कि नीलसेन प्रधान जी की यादें हमेशा जीवंत रहेंगी।
उनके नाम पर बनाया गया यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य, निष्ठा और मानवता का संदेश देता रहेगा।
अंत में एक मिनट का मौन धारण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
मौके पर हेमसागर प्रधान, प्रकाश प्रधान, विकास प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे।
घाटशिला: गणतंत्र दिवस परेड 2026 में शामिल होंगे सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के छात्र देवऋषि कश्यप
सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के छात्र देवऋषि कश्यप आगामी गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे. नई दिल्ली में लगाए गए एनसीसी के आरडीसी कैंप में इनका चयन किया गया है. देवऋषि सोना देवी विश्वविद्यालय में बीटेक थर्ड सेमेस्टर के छात्र हैं.आरडीसी परेड में शामिल होकर वे झारखंड और सोना देवी विश्वविद्यालय का मान बढायेंगे.
आसनसोल: चुनाव से पहले आसनसोल मे गरमाया सियासी पारा नेताओं ने शुरू किया एक दूसरे पर कोयला लोहा और जमीन माफिया होने का आरोप…
आसनसोल: पश्चिम बंगाल मे 2026 विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की महज कुछ महीने ही बाकी हैं, ऐसे मे बंगाल के तमाम राजनीती दल के नेता चुनावी मैदान जितने के लिये अभी से ही तैयारियों मे जुट गए हैं, कोई अपनी पार्टी की बड़ाई करने मे जुटा है, तो कोई दूसरे दल और उनके नेताओं की खिचाई करने मे जुटे हैं, तो कोई मतदाताओं हर समस्या को समाधान करने की वादे करने मे, इन्ही वादों और नेताओं द्वारा एक दूसरे की खींचाई करने के बिच आसनसोल का सियासी पारा अचानक से बढ़ गया है, जिसकी शुरुआत 29 नवंबर से शुरू हुई, जिस दिन गिरजामोड़ स्थित भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन याता मे करीब 13 सौ लोगों ने भाजपा का दामन थामा, इसके अलावा समाजसेवी कृष्णा प्रशाद ने यह कहकर मंच से भाजपा का झंडा लहराया था की वह व्यपार की वजह से पार्टी मे सक्रिय नही थे, अब वह फिर से भाजपा मे सक्रिय रूप से आ गए हैं और वह ठीक उसी तरह भाजपा के लिये कार्य करेंगे जैसे वह 2021 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से जुड़कर की थी.
इस परिवर्तन यात्रा मे पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल, भाजपा विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार, राज्य कमिटी सदस्य, कृष्णनेन्दु मुख़र्जी, जीतेन्द्र तिवारी, पश्चिम बर्दवान भाजपा के जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे, परिवर्तन यात्रा मे लोगों की उमड़ी भारी भीड़ कई दिनों तक शिल्पाँचल मे चर्चा की विषय बनी रही, भाजपा की परिवर्तन यात्रा को जवाब देने के लिये तृणमूल ने पलटा सभा किया ठीक उसी गिरजामोड़ मे जहाँ भाजपा ने किया था, भरी मंच से तृणमूल के तमाम नेताओं और विद्यायकों ने अपनी -अपनी बात रखी, इसी बिच राज्य के मंत्री मलय घटक ने भाजपा की सभा मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बगल मे कोयला और जमीन माफिया के बैठे होने का जिक्र किया और जमकर भाजपा पर हमला बोला, मलय घटक के उस बयान को लेकर भाजपा ने सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय मे एक संवाददाता सम्मलेन किया, जिस सम्मलेन मे भाजपा के पश्चिम बर्दवान जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य, भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी, कृष्णा प्रशाद, केशव पोद्दार, अर्जित राय उपस्थित रहे, इस दौरान कृषनेन्दु मुख़र्जी ने मलय घटक के ऊपर खूब खुन्नस उतारी और यह कहा की दूसरे को कोयला, लोहा और जमीन माफिया बोलने वाला पहले अपने गिरेबान मे झाँक ले, पूरा आसनसोल जानता है की कौन जमीन माफिया है, कौन लोहा और कोयला माफिया है, वह खुद जमीन, कोयला और लोहा माफिया है, यह सच्चाई है, जिस सच्चाई को झूठलाया नही जा सकता, चाहे जिटी रोड बाईपास स्थित 13, 14, 15 नंबर वार्ड मे तालाब भराई हो, या फिर 24, 25 और 28 नंबर वार्ड मे नदी की भराई या हो जाली कागजात और दस्तावेज के जरिए भेस्टेड लैंड की खरीद बिक्री का कार्य, सब इसी बड़े नेता और उसके लोग कर रहे हैं और दूसरे को माफिया बोल रहे हैं, कृषनेन्दु ने कहा रेलपार मे 24, 25 और 28 नंबर वार्ड से खुलेआम ड्रग्स का धंदा हो रहा है, यहाँ से पुरे शिल्पाँचल मे ड्रग्स की सफलाई हो रही है, यह सब किसके छत्रछाया मे हो रही है, सबको पता है, 15 वर्ष से वह वहाँ के विधायक हैं, उन्होंने इतने वर्ष मे क्या किया, रामकिशन मिशन के पीछे कई रास्ते के निर्माण हुए हैं, वहाँ कौन रहता हैं, पर वहाँ भेस्टेड जमीन की जाली कागजात और दस्तावेज तैयार कर खूब बिक्री हो रही है, सब जांच होगा, कृषनेन्दु ने यह दावा कीया की भाजपा सत्ता मे आते ही एक -एक चीज को बाहर निकालेगी.
राँची : हेमंत कैबिनेट की बैठक में बरसे विकास के फैसले…
राँची : झारखंड की मिट्टी में जब भी उम्मीद की कोई किरण फूटती है, तो वह सीधे गांवों–कस्बों के दिल तक रोशनी ले जाती है। CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने एक साथ आम आदमी, छात्रों, किसानों और दूर-दराज के इलाकों तक विकास और राहत का पिटारा खोल दिया। बैठक में शिक्षा की धरती को नया विस्तार मिला। बालूमाथ और सिमरिया में नये डिग्री कॉलेजों के निर्माण को स्वीकृति दे दी गई। पलामू और चतरा के बच्चों के लिये अब उच्च शिक्षा उनके ही गांव की दहलीज पर होगी। वहीं, बेहतर काम करने वाले शिक्षकों–कर्मियों का सम्मान मिलेगा। संस्कृत महाविद्यालयों के शिक्षकों को पंचम, छठा और सातवां वेतनमान मिलेगा। रांची विश्वविद्यालय में पदों का पुनर्गठन होगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था और मजबूत हो। इस बैठक में लिये गये दर्जनों फैसलों में कहीं सड़कों की धड़कन थी, कहीं शिक्षा का उजाला, कहीं किसानों की मुस्कान तो कहीं कर्मचारियों का संबल झलका।
सड़कें होंगी चौड़ी, सफर होगा आसान
गोड्डा, साहेबगंज, डालटनगंज और गुमला, इन चार दिशाओं में एक साथ सड़क निर्माण और चौड़ीकरण की बड़ी मंजूरी दी गई। नॉर्थ कोयल नदी पर नया उच्चस्तरीय सेतु बनेगा। कई सड़कों को एक विभाग से दूसरे में स्थानांतरित कर पुनर्निर्माण और मजबूतीकरण का रास्ता साफ हुआ। रांची में सिरमटोली–राजेंद्र चौक–मेकॉन गोलचक्कर के बीच चार लेन फ्लाईओवर के लिये भारी बजट की हरी झंडी दी गई।
किसानों के चेहरे पर मुस्कान
धान अधिप्राप्ति योजना को नई मंजूरी दी गई। MSP के ऊपर बोनस देने का बड़ा निर्णय लिया गया। अब किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे किसानों के पसीने की कीमत को सलाम करता यह फैसला गांवों में एक नई ऊर्जा भर गया है। कई कर्मचारियों की सेवा नियमित, किसी के ACP/MACP लाभ, तो किसी की नियुक्ति तिथि संशोधित कर सरकार ने न्यायालय के हर दिशा-निर्देश का सम्मान करते हुये लोगों को उनका हक लौटाया।
पर्यावरण, वन्यजीव और पर्यटन के लिये कदम
गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, मुटा के संचालन के लिये MoU की मंजूरी दी गई। झारखंड इकोटूरिज्म प्राधिकरण के नियमों में संशोधन, ताकि प्रकृति पर्यटन और बेहतर हो सके।
स्वास्थ्य सेवा और प्रशासनिक निर्णय
रिम्स के सह-प्राध्यापकों को प्रोन्नति का तोहफा मिला। गोड्डा और हजारीबाग के दो चिकित्सकों पर सेवा-मुक्ति और बर्खास्तगी की कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। परसपानी होमियो कॉलेज के इंटर्नों की वृत्तिका राशि बढ़ाई गई।
खनन और उद्योगों को गति
हजारीबाग के बड़कागांव इलाके में NTPC के लिए 30 साल की लीज स्वीकृति दी गई। ताकि कोयला परियोजना आगे बढ़े और क्षेत्र में रोजगार बने। खनिज धारित भूमि उपकर अधिनियम में संशोधन की स्वीकृति मिली। वहीं, झारखंड कोषागार संहिता में संशोधन की स्वीकृति दी गई। कई महत्वपूर्ण लेखापरीक्षा प्रतिवेदनों को विधानसभा में रखने की मंजूरी मिली।राजकीय मेलों और महोत्सवों के आयोजन को और व्यवस्थित व आकर्षक बनाने के लिये संशोधित मार्गदर्शिका को मंजूरी दी गई।
रांची: राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग ने तैयारी शुरू की, पहली बार प्रशासनिक औद्योगिक न्यायाधिकरण के नाम से अब जाना जाएगा लेबर कोर्ट
रांची: झारखंड में कार्यरत सभी श्रम न्यायालय (लेबर कोर्ट) अब औद्योगिक न्यायाधिकरण के नाम से जाने जाएंगे। साथ ही सभी लेबर कोर्ट में अभी तक केवल एक जज (न्यायिक अधिकारी) होते थे। अब पहली बार गैर न्यायिक सदस्य (प्रशासनिक अधिकारी) भी इसमें शामिल किए जाएंगे। उपरोक्त प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त सचिव रैंक के होंगे। यानी अब सभी औद्योगिक न्यायाधिकरण दो बेंच के होंगे। हालांकि न्यायालय की तरह यहां न्यायिक अधिकारी के पास ही शक्ति केंद्रित होगी।
केंद्र सरकार की चार श्रम संहिताओं
लेबर कोर्ट को लागू करने के बाद झारखंड सरकार अंतर्गत श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही राज्य सरकार अधिसूचना जारी कर इसे लागू करेगी। वर्तमान में राज्य के छह जिलों यथा रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, जमशेदपुर, हजारीबाग में लेबर कोर्ट कार्यरत है। इसके अलावा रांची में
श्रम से जुड़े विवादों के निपटारे में आएगी गति
यह नया ढांचा श्रम क्षेत्र में बेहतर प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सेवा समाप्ति, हड़ताल या लॉकआउट की वैधता, छंटनी, प्रतिष्ठान बंदी तथा ट्रेड यूनियन विवाद जैसे संवेदनशील मामलों की सुनवाई न्यायाधिकरण की विशेष पीठ द्वारा की जाएगी। इन न्यायाधिकरणों के गठन से श्रम से जुड़े विवादों के निपटारे में गति आएगी और उद्योगों तथा कर्मचारियों दोनों को राहत मिलेगी। इससे न्यायिक बोझ कम होगा और औद्योगिक संबंधों में पारदर्शिता तथा भरोसा बढ़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इन नियमों से औद्योगिक संबंधों में पारदर्शिता बढ़ेगी और उद्योगों एवं कर्मचारियों, दोनों को स्थिरता का लाभ मिलेगा।
एक औद्योगिक न्यायाधिकरण भी पूर्व से स्थित है।
राज्य सरकार को मिली है शक्तिः देश के श्रम कानूनों को आसान और कारगर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बीते 21 नवंबर को चार श्रम संहिताओं को लागू किया गया है। इसमें औद्योगिक संबंध-2020 संहिता की अधिसूचना भी
शामिल है। इसी संहिता की धारा 44 में औद्योगिक विवादों के निपटारे के लिए नए ढांचे के रूप में औद्योगिक न्यायाधिकरण गठन के प्रावधानों का जिक्र है। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार अधिसूचना जारी कर एक या अधिक औद्योगिक न्यायाधिकरण गठित कर सकेगी।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...

































