Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार, 28 दिसंबर 2025

राँची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के बाहर खड़ी दो बाइकों में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी।

घटना शनिवार को देर रात की बताई जा रही है, जब मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग में खड़ी बाइकों से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। 

स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन तब तक दोनों बाइकें पूरी तरह जल चुकी थीं। 


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आगजनी की आशंका जताई जा रही है। 

इस घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

राँची: डोरंडा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने इलाके के लोगों में डर पैदा कर दिया हैं।

डोरंडा मणिटोला में चोरों ने एक साथ दो जगहों को अपना निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने राध्या डेंटल क्लिनिक में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जहां रखे गए नगद और कई महत्वपूर्ण सामान चोरी हो गए।



इसके साथ ही लक्ष्मी गुप्ता के बंद घर में भी चोरों ने सेंध लगाई और कीमती सामान तथा नगद चुरा लिए। मौके पर पहुंची डोरंडा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

चिलकु::आकर्षिणी वार्षिक पूजा व मेला को लेकर की गई बैठक में कई बिंदुओं पर किया गया विचार विमर्श

सरायकेला - खरसावां जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता आकर्षिणी दरवार में आगामी 14 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली वार्षिक पूजा व मेला से संबंथित विषय को लेकर कल एक बैठक की गई। 

बैठक में दरवार को स्वच्छ रखने,खराब लाइट को मरम्मत करने, रंगाई पुताई करने, अतिथियों को निमंत्रण पत्र देने समेत कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।  

पूजा कार्यक्रम: बैठक में मुख्य पुजारी श्री नारायण सरदार ने पूजा कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 12 जनवरी 2026 को बुरू मांगे पूजा,14 जनवरी को मकर संक्रांति पूजा एवं 15 जनवरी को सुप्रसिद्ध आखान यात्रा व मेला का आयोजन प्रस्तावित है। 




एक जनवरी 2026,शहीद दिवस के अवसर पर पिकनिक व डीजे पर रहेगी प्रतिबंध*

खरसावां शहीद स्थल बेदी पर एक जनवरी को प्रतिवर्ष सार्वजनिक रूप से शहीद दिवस का आयोजन होता है जिसमें भव्य कार्यक्रम होती है इसी के मध्य नजर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त दिवस पर माता आकर्षणी के पावन शक्तिपीठ पर पिकनिक व डीजे पर पाबंदी रहेगी। विदित हो कि एक जनवरी 1948 को खरसावां के शहीद स्थल पर ब्रिटिश हुकूमत ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थी जिससे लाखों लोग शहीद हो गए थे। प्रत्येक वर्ष एक जनवरी के दिन शहीद दिवस का आयोजन सरकारी स्तर पर होता है जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री सह गणमान्य व्यक्तियों का आगमन होता है और यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं शहीद बेदी पर तेल चढ़ाने व श्रद्धासुमन के लिए आते हैं।

बैठक में कहा गया कि पूजा व मेला हेतु लिखित सूचना उपायुक्त महोदय सरायकेला खरसावां, आरक्षी अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी,वन प्रमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी,थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। आगामी कार्यक्रम को देखते हुए पिकनिक मनाने आ रहे दलों को आह्वान किया गया कि मेला स्थल को साफ रखने में सहायक बने। कुडा - कचड़ा,प्लेट व अन्य वस्तुओं को इधर-उधर फेंकना बंद करने का आह्वान किया गया है। उसे उचित निष्पादन करते हुए कूड़ेदान में ही डालकर सहायक बनने की अपील की गई। साथ ही पूजा स्थल के सामने बनने वाले पंडाल के जगह पर पिकनिक न करने कि हिदायत भी दी गई। आखान यात्रा एवं माघ महीने में लगने वाले मेला के लिए सभी दुकानदारों को दुकान की जगह 11 जनवरी को आंवटित की जाएगी।

उपस्थित रहे लोग: मौके पर खरसावां विधानसभा के पूर्व विधायक श्री मंगल सिंह सोय, सरायकेला जिला परिषद् सदस्या श्रीमती लक्ष्मी सरदार,चिलकु पंचायत के मुखिया सविता मुंडारी, माता आकर्षिणी पूजा व मेला संचालन समिति के अध्यक्ष नारायण सरदार, जय सिंह सरदार, सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुंभकार, सचिव रामजी प्रसाद सिंहदेव, शिमला के ग्राम प्रधान प्रवीर प्रताप सिंहदेव, डा जगदीश प्रसाद महतो, मृत्युंजय सिंहदेव, मोहनलाल हेम्ब्रम, शंकर लोवादा, कँहेया लाल सामड, सौरभ तांती, गोविंद सरदार, हेमसागर प्रधान, देवीदत्त प्रधान, वशिष्ठ प्रधान,दिनेश सरदार, गोपाल लोहार, सतेंद्र कालिंदी, रविंद्र नाथ राय, कृष्णा महतो, कमलेश मुंडारी, शिव शंकर हेम्ब्रम ,विश्वनाथ हेम्ब्रम, प्रकाश महतो, जितेंद्र प्रधान,प्रबीर प्रताप सिंह देव, कृष्णा महतो के स्थान पर ब्रज किशोर कुंवर एवं आदिबासी महासभा के उपाध्यक्ष मनोज सोय, चिलकु,ग्राम प्रधान, हर मोहन महतो समेत अन्य उपस्थित हुए थे।















*

बहरागोड़ा: सत्संग बिहार बहरागोड़ा में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्म महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया

बहरागोड़ा। सत्संग बिहार बहरागोड़ा में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्म महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया, जो सत्संग बिहार से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए संपन्न हुई। नगर परिक्रमा के बाद सत्संग परिसर में धर्म सभा का आयोजन किया गया।

धर्म सभा में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से पधारे ऋतिक कृष्ण प्रसाद पांडा महापात्र, ऋतिक सुशेन पात्र, शिशिर पात्र, सिद्धार्थ शंकर बासा, सुरेश्वर पात्र, खोखा खाटूआ, समीर नायक, हेमंत जाना, सत्यवान पात्र सहित विभिन्न स्थानों से आए अनेक ऋतिकों ने भाग लिया।




धर्म सभा को संबोधित करते हुए ऋतिक कृष्ण प्रसाद पांडा महापात्र ने ठाकुर अनुकूल चंद्र के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दूसरों को बचाना ही स्वयं को बचाना है, इसी को धर्म समझना चाहिए।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यदि मनुष्य ठाकुर  के विधान और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए, तो वह मंगल का अधिकारी बन सकता है और उनके नाम से जीवन सर्वगुण संपन्न बनता है।

धर्म सभा के उपरांत ठाकुर  के भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने ठाकुर अनुकूल चंद्र के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

बहरागोड़ा:-सत्संग बिहार बहरागोड़ा में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्म महोत्सव..............

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा क्षेत्र के सत्संग बिहार बहरागोड़ा में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्म महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया, जो सत्संग बिहार से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए संपन्न हुई। नगर परिक्रमा के बाद सत्संग परिसर में धर्म सभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से पधारे ऋतिक कृष्ण प्रसाद पांडा महापात्र, ऋतिक सुशेन पात्र, शिशिर पात्र, सिद्धार्थ शंकर बासा, सुरेश्वर पात्र, खोखा खाटूआ, समीर नायक, हेमंत जाना, सत्यवान पात्र सहित विभिन्न स्थानों से आए अनेक ऋतिकों ने भाग लिया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए ऋतिक कृष्ण प्रसाद पांडा महापात्र ने ठाकुर अनुकूल चंद्र के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दूसरों को बचाना ही स्वयं को बचाना है, इसी को धर्म समझना चाहिए।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यदि मनुष्य ठाकुर के विधान और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए, तो वह मंगल का अधिकारी बन सकता है और उनके नाम से जीवन सर्वगुण संपन्न बनता है। धर्म सभा के उपरांत ठाकुर के भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने ठाकुर अनुकूल चंद्र के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कुचाई:बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, कड़ाके की ठंड

खरसावां-कुचाई शीतलहरी व हवाओं ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, कड़ाके की ठंड में ठिठुर रही जिदगी, अलाव की नहीं है व्यवस्था, आमलोगों में गहरी नाराजगी,l

खरसावां-कुचाई शीतलहरी व हवाओं ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, कड़ाके की ठंड में ठिठुर रही जिदगी, अलाव की नहीं है व्यवस्था, आमलोगों में गहरी नाराजगी,


खरसावां-कुचाई शीतलहरी व हवाओं ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, कड़ाके की ठंड में ठिठुर रही जिदगी, अलाव की नहीं है व्यवस्था, आमलोगों में गहरी नाराजगी,

खरसावां-कुचाई में पड़ रही कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-



व्यस्त हो गया है। एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड जारी है। शीतलहरी हवा के साथ जिदगी ठिठुर रही है। ठंड से बेहाल हुए लोग किसी तरह बचने का प्रयास कर रहे हैं। आम आदमी, गरीब-गुरबा घास-भूषा आदि जलाकर आग की गर्माहट के साथ अपनी जिदगी बचाने में लगे हैं। सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त के आदेश के बावजूद खरसावां-कुचाई में प्रशासनिक स्तर पर अब तक अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।

अंचल प्रशासन भी इस ओर से उदासीन है। मात्र दो दिन अलाव का व्यवस्था कर प्रशासन ने अपना कॉलम पूरा कर लिया है। आमलोगों में इसको लेकर गहरी नाराजगी है। बढ़ती ठंड ने अब लोगों का घर से बाहर निकलना तक दूभर कर दिया है। दिन में जहां कनकनी के कारण लोगों को काम करने में दिक्कत हो रही है। वहीं रात के वक्त शीतलहर चलने से लोगों को हड्डियां गलाने वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। ठंडी हवा चलने से लोग घरों में दूबकने को मजबूर हो गए। शुक्रवार को सुबह से आसमान में कोहरा छाया रहा। इस दौरान तेज गति से हवा भी बहती रही। जिसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। आज खरसावां-कुचाई का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है। जो देर रात 14 डिग्री सेल्सियस घटकर 9 डिग्री सेल्सियस हो गया है। जिसके कारण दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। सबसे ज्यादा इस ठंड से बुजुर्ग और छोटे बच्चे परेशान हैं। कनकनी से परेशान लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। ठंड के कारण सड़कों पर भी आवाजाही कम रही। कोहरे की चादर के कारण वाहन चालकों को कई परेशानी उठाना पड़ा। गांव हो या शहरी क्षेत्र तरफ लोगों ने स्वंय जगह-जगह अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है।

हड्डियां गलाने वाली ठंड

खरसावां-कुचाई में हड्डियां गलाने वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। लोग जंगह-जगह चौक-चौहारों में लोग अपनी-अपनी दुकानों से बेकार हुए कार्टून एवं प्लास्टिकों को जलाकर किसी तरह ठंड से राहत पा रहें है। खरसावां-कुचाई में ठंड का आलम यह है कि लोग घरो से बहार नही निकल रहे है। साथ ही लोग गर्म कपड़ों से लदे नजर आ रहे हैं। लेकिन हड्डियों को कंपा देनेवाली ठंडी हवाओं के आगे गर्म कपड़े भी बेअसर हो जा रहे हैं। वहीं शाम होते ही बच्चे और बूढ़े घरों में दुबक जा रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने तो सुबह की सैर भी कुछ दिनों के लिए टाल दी है।

प्रशासनिक स्तर पर अलाव व्यवस्था की मांग

खरसावां-कुचाई के चौक-चौराहे में अलाव जलाने की मांग तेज हो उठी है। बाजार आए लोग चाय-नाश्ते की दुकान पर भट्ठी के समीप खड़े होकर ठंड से बचने का उपाय तलाशते हैं। इसको लेकर कई बार उन्हें झिड़कियां सुननी पड़ती है। अथवा चाय-नाश्ता करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासनिक स्तर पर चौक-चौराहे में अलाव व्यवस्था करने की मांग की।

उपायुक्त ने अलाव व्यवस्था का दिया निर्देश

जिले में लगातार गिरते तापमान और बढ़ रही शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। आम लोगों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी नगर निकायों और प्रखंडों को तत्काल प्रभाव से रात्रिकालीन अलाव व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने साफ निर्देश दिया है कि नगर निकाय क्षेत्रों के मुख्य चौकदृचौराहों, व्यस्त बाज़ारों, बस स्टैंडों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों और सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रमुख स्थानों पर अलाव की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि रात के समय ठंड से बेहाल जरूरतमंद लोगों को राहत मिले

ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के वीएलई महेश्वर महतो के द्वारा वीज़ा कंपनी के सहयोग से संचालित साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम, साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड लिटरेसी तथा साइबर शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल लेन-देन से जुड़े खतरों, साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।



कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करना, और संदिग्ध वेबसाइटों से किस प्रकार नुकसान हो सकता है। साथ ही सुरक्षित पासवर्ड, यूपीआई एवं एटीएम लेन-देन में सावधानी, और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। 

सीएससी वीएलई ने ग्रामीणों से अपील की कि वे डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस जागरूकता कार्यक्रम से ग्रामीणों में डिजिटल सुरक्षा को लेकर सकारात्मक समझ विकसित हुई और लोगों ने इसे उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविका अनीता दलबेहरा, श्याम लता महतो, सबिता महतो, गेलही नायक, नूतन प्रजापति, माखन स्वाइन, राजेश प्रजापति, गंगा सागर नायक, लक्ष्मी राउत तथा अन्य सभी ग्रामीण उपस्थित थे।

अल्लू अर्जुन पर चार्जशीट

पुष्पा-2: द रूल के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ केस में हैदराबाद पुलिस ने दायर चार्जशीट में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल कर लिया है। अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर 2024 को हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। मामला 4 दिसंबर 2024 का है, जब आरटीसी एक्स रोड्स स्थित संध्या थिएटर में फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भीषण भगदड़ मच गई थी।



 इस दर्दनाक हादसे में रेवती नामक महिला की मौत हो गई। उनका 9 वर्षीय बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब चिक्कड़पल्ली पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में कुल 23 आरोपियों को नामजद किया गया है। अल्लू अर्जुन को आरोपी संख्या 11 (A-11) बनाया गया है। संध्या थिएटर प्रबंधन और मालिक मुख्य आरोपी हैं। चार्जशीट में अभिनेता के निजी सुरक्षा कर्मियों, निजी मैनेजर और 8 बाउंसरों के नाम भी शामिल हैं। चार्जशीट के मुताबिक, अत्यधिक जोखिम भरी भीड़ की स्थिति में भी अभिनेता का दौरा नहीं टला, स्थानीय प्रशासन और पुलिस से समन्वय की कमी रही, वहीं, निजी सुरक्षा कर्मियों की गतिविधियों से अराजकता सामने आया। गंभीर बात यह भी सामने आई कि पुलिस ने सुरक्षा कारणों से अभिनेता अल्लू अर्जुन के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार किया था, बावजूद इसके कार्यक्रम हुआ।

शनिवार, 27 दिसंबर 2025

ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के वीएलई महेश्वर महतो के द्वारा वीज़ा कंपनी के सहयोग से संचालित साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम, साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड लिटरेसी तथा साइबर शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल लेन-देन से जुड़े खतरों, साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।



कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करना, और संदिग्ध वेबसाइटों से किस प्रकार नुकसान हो सकता है। साथ ही सुरक्षित पासवर्ड, यूपीआई एवं एटीएम लेन-देन में सावधानी, और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। 

सीएससी वीएलई ने ग्रामीणों से अपील की कि वे डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस जागरूकता कार्यक्रम से ग्रामीणों में डिजिटल सुरक्षा को लेकर सकारात्मक समझ विकसित हुई और लोगों ने इसे उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविका अनीता दलबेहरा, श्याम लता महतो, सबिता महतो, गेलही नायक, नूतन प्रजापति, माखन स्वाइन, राजेश प्रजापति, गंगा सागर नायक, लक्ष्मी राउत तथा अन्य सभी ग्रामीण उपस्थित थे।













सरायकेला के आसपास के क्षेत्रों मे प्रभु ईसा मसीह की जन्मदिन बड़ी उत्साह के साथ मनाई,

सरायकेला के आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को प्रभु ईसा मसीह की जन्मदिन बड़ी उत्साह के साथ मनाई गई। सरायकेला के ईएलएफ चर्च पास्टर सिलवानुश भुईंया के नेतृत्व में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए ।


इस अवसर पर पास्टर सिलवानुश भुईंया ने प्रभु यीशु के जीवनी और उनका संसार पर अवतरण का उद्देश्य पर बच्चों को जानकारी दी ।मौके पर प्रार्थना सभा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए जिसमें बच्चे झुमने लगे।












Breaking