Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार, 25 अगस्त 2025
गुड़ाबांदा: हाथी के हमले में युवक की दर्दनाक मौत.....
सरायकेला : झारखंडी करम अखाड़ा कालाडूंगरी के द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2025 रविवार को महा देश करम धूमधाम से होगा आयोजन
सरायकेला : झारखण्डी करम आखाड़ा कालाडुंगरी की ओर से आने वाले महा देश करम कार्यक्रम को हर्षोल्लास एवं बृहद रूप से मनाने हेतु स्थान आसनबनी समुदायिक भवन में एक बैठक किया गया , जिसमें निम्नलिखित अहम बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई।
* महा देश करम 28 सितंबर 2025 रविवार को भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
* इस कार्यक्रम में आस पास के सभी पंचायतों से प्रत्येक गांव से करम दलों और करमअतियो को जावा डाली के साथ सभी ग्रामवासियों को आमंत्रित किया जाएगा।
* कार्यक्रम को वृहद और सफल बनाने के लिए अगली महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 5.9.2025 शुक्रवार को घोषित हुई जिसमें आप सभी को उपस्थित प्रार्थनीय है।
* आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा वर्ष 2024 स्थापना किया गया। आयोजित होने वाले महा देश करम में जिले व अन्य क्षेत्रों के कडमी समुदाय के लोग इस महोत्सव में शामिल होकर अपनी एकता का परिचय देते हैं। महा देश करम का आयोजन अगले वर्षों से होते आ रही है। देश करम में पारंपरिक नृत्य के साथ पूजा की रस्म की जाती है। संघ के पदाधिकारी प्रखंड के हर कुडमी बहुल गांव का दौरा कर लोगों को महोत्सव में आने की अपील करेंगे। आसानबनी करम अखाड़ा मैदान में दिनांक 28 सितंबर 2025 रविवार को महा देश करम का आयोजन होगा।
* आज के बैठक में झारखंडी करम आखड़ा कालाडुंगरी के सदस्यगण-हीरालाल महतो , प्रभात रंजन महतो , आदित्य प्रताप महतो , शंकर महतो , हराधन महतो, विजय प्रताप महतो , रघुनाथ महतो , रामधन महतो , करण महतो , लक्ष्मण महतो , प्रकाश महतो , आकाश महतो , नरेश महतो , मनोज महतो , रतनलाल महतो टंकधर महतो , महेश्वर महतो, रंगलाल महतो आदि उपस्थित थे।
कर्मचारियों की प्रोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग : झारखण्ड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ
राँची। झारखण्ड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की प्रोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की है। महासंघ की ओर से रविवार को एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि सरकार की संस्तुति प्राप्त होने तथा नियमावली में स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद विश्वविद्यालयों द्वारा अब तक प्रोन्नति की प्रक्रिया प्रारम्भ नहीं की गई है।
महासंघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, महामंत्री विश्वम्भर यादव, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, संयुक्त सचिव वेद प्रकाश शुक्ला, कोल्हान विश्वविद्यालय अभिषद सदस्य प्रत्युष कुमार पानी, पूर्व संयुक्त सचिव एस.एन. पाण्डेय, कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष रमेशचंद्र ठाकुर, सचिव चन्दन कुमार, राँची विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रीय सचिव सुनील कुमार यादव, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सचिव नेतलाल मुर्मू, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि रविदास, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के अध्यक्ष गंगाधर नाग, सचिव सीमा तिर्की एवं उपाध्यक्ष चैतन्य शिरोमणि ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रोन्नति न होने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।
महासंघ ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पदोन्नति प्रक्रिया लंबित रहने से न केवल कर्मचारियों का मनोबल गिरा है, बल्कि वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता का अभाव दिखाई दे रहा है। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारियों का धैर्य टूट सकता है और स्थिति आक्रोश में बदल सकती है।
महासंघ ने कुलपतियों से आग्रह किया है कि लंबित प्रोन्नति मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को उनका हक मिल सके और कार्य वातावरण सकारात्मक बने।
भारत देश में अटपटा लगता है जब देश में पुजनीय गौमाता के जगह कुत्तों पर चर्चा होती है - मनोज चौधरी
सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी में गोवंश की जगह कुत्तों की चर्चा पर चिंता जताई उन्होंने कहा कि गौमाता के स्थान पर रईसों की गोदी और उनके बेडरूम में रहने वाला कुत्ता आज सुप्रीम कोर्ट और देश की सुर्खी बन चुका है, गौमाता के देश में गौमाता पालने की जगह कुत्ता पालने का हस्श्र आज देश के सामने है
क्योंकि गौमाता काटती नहीं। गाय चिल्लाती नहीं। संगठित नहीं है। गौमाता का कोई गिरोह नहीं है। पुज्यनीय गौमाता के दूध से हमें पुष्टि मिलती है जन्म से मृत्यु जीवन पर्यंत गौमाता के दूध, दही, घृत मनुष्य का और गोबर-मूत्र से हमारा और धरती का पोषण करती है। इसलिए कोर्ट और अभिजात्य समाज की नजर में बेकार है निरर्थक है।
Advertisement:
उन्होंने आम जनों और माननीय सुप्रीम कोर्ट से विनम्र निवेदन किया कि कुत्तों की वकालत से पहले पूजनीय गौमाता का पालन पोषण और संरक्षण के विषय में महत्वपूर्ण कदम उठाएं।
रविवार, 24 अगस्त 2025
बहरागोड़ा:-मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत एनएच-6 से जयपुरा नदी तक अब तक एक इंच काम भी शुरू नहीं.................
बहरागोड़ा:-जगन्नाथपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक अटल सातुआ की अध्यक्षता.......
सरायकेला में JLKM पार्टी की बढ़ी ताकत, पार्टी में 200 लोग शामिल
सरायकेला। नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो की अगुवाई में रविवार को सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी के हाथों से करीब 200 लोगों ने JLKM पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रेम मार्डी ने कहा कि पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों पर संघर्षरत है और बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ना पार्टी की ताकत को और बढ़ाएगा।
पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से अमित महतो, निखिल महतो, आनंद दास, सोनामोनी मार्डी, विजय महतो, प्रसनजीत महतो, श्याम महतो, गोमा महतो, कृष्ण दहल, गोपाल महतो, बीना महतो, सविता महतो, मोनेज महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करना है और आज के कार्यक्रम में इतने बड़े पैमाने पर लोगों का जुड़ना संगठन के लिए ऐतिहासिक कदम है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में ‘अभिव्यक्ति वार्षिक वाक्-मिता प्रतियोगिता’ का आयोजन
जमशेदपुर : डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में ‘कलाकृति की उड़ान’ के अंतर्गत अभिव्यक्ति वार्षिक वाक्-मिता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
प्रतियोगिता में नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने कविता, कहानी, भाषण और टेक-टॉक जैसी विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति दी। छोटे बच्चों ने बालमन, प्रकृति, हास्य, करुणा, देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं को जीवंत स्वर में प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया।
इस अवसर पर डी.बी.एम.एस. संस्था की सचिव श्रीमती अनीता रामकृष्णा, संयुक्त सचिव श्रीमती उषा मालिनी, संयुक्त कोषाध्यक्षा श्रीमती अरुणा रवि, प्रधानाचार्या श्रीमती गुरप्रीत भामरा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सुपर्णा राय एवं श्रीमती एस. शीरीन, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
हिंदी विभागाध्यक्षा श्रीमती रानी कुमारी के मार्गदर्शन और विभागीय शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
विजेताओं की सूची इस प्रकार रही –
• सामूहिक काव्य पाठ प्रतियोगिता : नर्सरी-ए, यूकेजी-बी, 2-सी, 4-डी
• एकल काव्य पाठ (कक्षा 5-6) : प्रथम – कृतिका चंद्रा, द्वितीय – राधिका सिंह, तृतीय – अर्थव पांडे
• कहानी वाचन (कक्षा 7-8) : प्रथम – जैनब खान, द्वितीय – हर्षित किशोर पांडे, तृतीय – सौमी राय
• भाषण प्रतियोगिता (कक्षा 9-10) : प्रथम – निधि कुमारी, द्वितीय – ईशानी सिंह, तृतीय – अलमास कैसर
• टेक-टॉक प्रतियोगिता (कक्षा 11-12) : प्रथम – उजैर काज़मी, द्वितीय – श्रीजा मुखर्जी, तृतीय – तन्वीशा नंदन
शनिवार, 23 अगस्त 2025
झारखंड बांधव समिति की तैयारी बैठक संपन्न | 26 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी
जमशेदपुर : झारखंड प्रेमी बंगाली एवं मूल निवासी बांग्ला भाषा भाषी लोगों को जोड़ने वाली संस्था झारखंड बांधव समिति की एक तैयारी बैठक रविवार को बिष्टुपुर ओ रोड स्थित बी.एस. रीजेंसी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक विश्वनाथ रॉय ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 अगस्त, संध्या 6 बजे से बी.एस. रीजेंसी, ओ रोड, बिष्टुपुर में एक दिवसीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम झारखंड आंदोलन के दो महानायक — दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन की स्मृति को समर्पित होगा।
समिति ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत बंगाली भाषा के संगीत एवं झूमर गीतों से की जाएगी। इसके पश्चात शहर के विभिन्न जाति, धर्म और समुदाय के प्रमुख जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
अध्यक्षीय संबोधन में श्री रॉय ने कहा, “यह श्रद्धांजलि सभा न केवल झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों को सामने लाएगी, बल्कि बंगाली भाषी समुदाय सहित सभी अमनपसंद समाजों के बीच भाईचारे और बंधुत्व को मजबूत करेगी।”
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य थे— विश्वनाथ रॉय, लालटू महतो, प्रणब नहा, निर्मल चंद्रा, अनिल कुमार माझी, निमाई दास, राजकुमार दास, अजीत तिर्की, निशांत राहुल सिंह, हाराधन प्रमाणिक, गौतम कुमार बोस और सौमित्र सुराल। संचालन प्रणब नहा एवं गौतम बोस ने संयुक्त रूप से किया।
अंत में समिति के आह्वायक द्वय विश्वजीत प्रमाणिक एवं सुब्रत विश्वास ने सभी को श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया।
समिति का नारा— “झारखंड हमारा है, बंगला हमारा है — बंधन में हम एक हैं।”
श्रीनाथ विश्वविद्यालय में इंटर-डिपार्टमेंटल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार आयोजन
श्रीनाथ विश्वविद्यालय में इंटर-डिपार्टमेंटल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लड़कों और लड़कियों के लिए सिंगल्स और डबल्स दोनों श्रेणियों में प्रतियोगिताएं हुईं। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल भावना का परिचय दिया।
लड़कों के सिंगल्स वर्ग में कुमार (बी.टेक, एमई) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एम.डी. हमीद रज़ा (बीबीए) दूसरे और रोहित मुर्मू (बीबीए) तीसरे स्थान पर रहे। डबल्स वर्ग में आदित्य कुमार सिंह (बीसीए) और आदर्श के. चौधरी (बीसीए) की जोड़ी ने बाजी मारी। शिव नारायण कुमार और सुमित कुमार सिंह की जोड़ी दूसरे तथा आदर्श मयंक और अनिकेत दास तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों के सिंगल्स वर्ग में प्रिया भारती (बीसीए) ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुष्पांजलि कुमारी (बीसीए) द्वितीय और प्रियंका मुर्मू (बीबीए) तृतीय स्थान पर रहीं। डबल्स वर्ग में प्रिया भारती और प्रियंका मुर्मू की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अराधना कुमारी और अंजली गोड़ाई की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही जबकि पुष्पांजलि कुमारी और प्रिया लुगुन की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की उपलब्धि पर डीन एडमिनिस्ट्रेशन जे. राजेश ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है और ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ एसएन सिंह ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और प्रतिभागियों की सराहना की जिन्होंने पूरे चैंपियनशिप के दौरान शानदार प्रदर्शन किया।