Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 30 सितंबर 2025

सरायकेला में महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पंडालों में लगी लंबी कतारें

सरायकेला मंगलवार को महा अष्टमी के अवसर पर सरायकेला नगर के पंडालों में श्रद्धालुओं को भारी भीड़ उमड़ी। 

मां दुर्गा की अलौकिक छवि और आकर्षक सजावट से सजे पंडालों में भक्तों का आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा पब्लिक दुर्गा मंदिर में विगत 350 वर्षों से तांत्रिक मत के अनुसार मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है परंपरागत विधि विधान से आयोजित इस पूजा में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था और विश्वास देखने को मिला यहां दर्शन और पूजा के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे नगर को दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर दुल्हन की तरह सजाया गया है आकर्षक पंडाल निर्माण और मनमोहक सजावट ने शहर को रौनक बढ़ा दी है। 




घाटशिला: हीरागंज में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब भट्टी ध्वस्त

घाटशिला : अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर मंगलवार (30 सितम्बर) को अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। निरीक्षक उत्पाद श्री रामदास भगत के नेतृत्व में घाटशिला थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से हीरागंज में छापामारी की गई।



छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब की कई भट्टियां नष्ट की गईं। कार्रवाई में लगभग 1500 किलोग्राम अवैध जावा महुआ को नष्ट किया गया तथा 60 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। भट्टी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस छापामारी दल में मो. गुफरान (अवर निरीक्षक, उत्पाद), देवसाय भगत (पु.नि.उ, घाटशिला थाना) सहित प्रतिनियुक्त जिला पुलिस बल और गृह रक्षक शामिल थे।





गुड़ाबांदा में शिवदुर्गा ज्वालकाटा समिति में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

गुड़ाबांदा  प्रखंड अंतर्गत सिंहपुरा पंचायत के शिवदुर्गा ज्वालकाटा कमिटी परिसर में पूजा के अवसर पर भारी संख्या में भक्तगणों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।



समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री राजकिशोर महतो, उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार महतो, सचिव श्री मदनमोहन महतो तथा कोषाध्यक्ष के रूप में लव महतो और दिवस महतो शामिल हैं। सह सचिव की जिम्मेदारी रविन्द्र नाथ महतो संभाल रहे हैं।

समिति के सक्रिय सदस्यों में हरिश महतो, नितिश महतो, निखिल महतो, राजकुमार महतो, अमित महतो, अजय महतो, मिथुन महतो, लालटु महतो, संजय महतो, तापस महतो और राजीव महतो अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, संरक्षक की भूमिका में सुबोध महतो एवं सुखोमय महतो समिति का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

पूजा स्थल पर भक्तों की भीड़ और उत्साह देखते ही बन रहा था। वातावरण देवी माँ के जयकारों से गूंजायमान रहा।





माकुलाकोचा में झारखंड मुक्ति वाहिनी की बैठक, वन विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

चांडिल :दलमा तराई क्षेत्र के माकुलाकोचा स्थित हिरण पार्क गेस्ट हाउस में शनिवार को झारखंड मुक्ति वाहिनी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संयोजक चंदन सिंह ने की, जिसमें दलमा क्षेत्र के आदिवासी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।


बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। जर्जर सड़कों, पेयजल संकट, सोलर लाइट की कमी, हाथियों द्वारा फसल बर्बाद होने पर मुआवजा न मिलने जैसे मुद्दों पर नाराज़गी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में कीचड़ भरे रास्तों से गर्भवती महिलाओं और बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि 1982–83 में चांडिल डैम परियोजना के लिए मिले 33 करोड़ रुपये का अब तक क्षेत्रीय विकास में कोई ठोस उपयोग नहीं हुआ। साथ ही, पर्यटन से होने वाली आय का लाभ भी गांवों तक नहीं पहुंच रहा।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि जंगलों में आग बुझाने की जिम्मेदारी ग्रामीणों पर डाल दी जाती है, मगर इसके बदले उन्हें न तो सुरक्षा कवच मिलता है और न ही समय पर मजदूरी। वहीं, अवैध पेड़ कटाई और पत्थर खनन को लेकर भी विभागीय मिलीभगत के आरोप लगाए गए।

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो झारखंड मुक्ति वाहिनी व्यापक आंदोलन करेगी।

इधर, इस मामले में दलमा रेंजर दिनेश चंद्र ने स्पष्ट किया कि हर साल सड़क मरम्मत वन विभाग द्वारा की जाती है, लेकिन इस बार भारी बारिश की वजह से सड़कें खराब हुई हैं। बरसात खत्म होते ही मरम्मत कार्य शुरू होगा। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

पेड़ कटाई के आरोप पर उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस का निर्माण सरकार के आदेश पर हो रहा है और आगे से वहां बिना अनुमति के बैठकें आयोजित नहीं करने दी जाएंगी।






ईचागढ़: 26 वर्ष पुराना मुख्य टीकर पुल हुआ जर्जर , हादसे को दे रहा आमंत्रण

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सबसे पहला पुल और क्षेत्र का लाइफ लाइन माने जाने वाले सिल्ली रांगामाटी सड़क पर करकरी नदी का टीकर पुल काफी जर्जर हो गया है।


इस पुल से सैकड़ों भारी वाहन जमशेदपुर, रांची, रामगढ़, हजारीबाग व धनबाद जैसे शहरों आवाजाही करते हैं। पुल के ऊपर बड़े बड़े गढ्ढे बन गए हैं। 

वाहन चालक जान को हथेली में लेकर इस पुल से वाहन को पार करते हैं। आपको बता दूं कि संयुक्त बिहार में तत्कालीन विधायक अरविंद कुमार सिंह के कार्यकाल में ईचागढ क्षेत्र का यह पुल निर्माण कराया गया था एवं बिहार सरकार के कविना मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी,सांसद राम टहल चौधरी एवं विधायक अरविंद कुमार सिंह ने उद्घाटन किया था। पुल बनने के 26 वर्षों के बाद एक बार भी मरम्मती नही कराया गया है। ग्रामीण बताते हैं कि तत्कालीन विधायक के प्रयास से तीन चार फंड को मिलाकर पुल का निर्माण कराया गया था। वहीं विधायक के द्वारा ग्रेड वन रास्ता का निर्माण कर 1999 से मिलन चौक तक 407 सवारी वाहन का यातायात प्रारंभ हुआ था। लोगों ने विभाग से पुल का तत्काल मरम्मती व उच्च स्तरीय नया पुल निर्माण कराने का मांग किया है। 







खरसावां के मां तारा पीठ में महाष्टमी पर धूमधाम से हुई दुर्गा पूजा

खरसावां के शहरी क्षेत्र के कुम्हार साई स्थित मां तारा पीठ पर प्रत्येक वर्ष की भांति मां भगवती के यहां विधि विधान पूर्वक दुर्गा पूजा हो रहा है। मां भगवती महाष्टमी रात को पूरी विधि विधान पूर्वक पंडित के द्वारा किया जाता है। 




इस महाष्टमी पूजा खरसावा के प्रसिद्ध मां तारा मंदिर पर होता है और खरसावा राज प्लेस स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा होता है। इस मां तारा दरबार में जो विभाग अपने मन्नत करते हैं उनकी पूरा होता है महाष्टमी के दिन भक्तों उड़ीसा, बिहार, झारखंड राज्य से भक्तों ने अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना करने आते हैं अपने मन्नत पूरा होने पर बकरी की बलि मां के पीठ पर दी जाती है। 

मौके पर मां तारा मंदिर के पुजारी विमला प्रसाद षाड़ंगी ने कहा कि मां तारा की पूजा प्रत्येक वर्ष तो होता है यह पूजा करीब 2 सौ वर्ष से हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के अंदर एक ही मां तारापीठ मंदिर यह है। मां के यहां हर दिन पूजा अर्चना किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन महाष्टमी रात करीब 2:00 बजे मां का प्रसाद मां के यहां दिया जाता है उसके बाद‌ हजारों संख्या में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है। 






ईचागढ़ : बैंक मित्र से लूट, सिर पर हमला कर नकदी लेकर फरार

सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मित्र फाल्गुनी गोप और उनके साथी दुर्गा सोरेन पर हमला कर नकदी से भरा बैग लूट लिया।




घटना रांगामाटी–मिलन चौक मार्ग पर घटी। बताया जा रहा है कि फाल्गुनी गोप रोज़ की तरह बैंक का काम निपटाकर अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बासाहातू के पास पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन पर धावा बोल दिया।

हमले में दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान दुर्गा सोरेन रुपये बचाने के लिए भागे, लेकिन अपराधियों ने उनका पीछा कर लाठी से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुर्गा सोरेन से अपराधी नकदी से भरा बैग छीनकर रांगामाटी की ओर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुर्गा सोरेन को अस्पताल भेजा। फिलहाल बैंक मित्र फाल्गुनी गोप सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन को पूरी तरह लापरवाह बताते हुए कहा कि क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, तो लोगों का आक्रोश और बढ़ सकता है।





खरसावां क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुंभकार ने सांसद कालीचरण मुंडा से की मुलाकात

खरसावां क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुंभकार ने खूंटी के सांसद कार्यालय में सांसद कालीचरण मुंडा से मुलाकात किया। 

इस दौरान खरसावा विधानसभा क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार पूर्वक सांसद जी के साथ चर्चा की। कुंभकार ने बताया की सांसद कालीचरण मुंडा जी को स्थानीय जन सुविधाओं, विकास योजनाओं और लंबित परियोजनाओं शीघ्र गति देने पर एवं एवं समस्याओं की समाधान करने की मांग रखा। सांसद कालीचरण मुंडा ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया की क्षेत्र की विकास और जनहित के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खरसावा और आसपास क्षेत्रों को समस्याओं का समाधान सरकार स्तर पर जल्द से जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से खरसावा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुंभकार,कुचाई प्रखंड प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा, खुटानी प्रखंड अध्यक्ष अशोक मुंडारी आदि उपस्थितथे।





सोमवार, 29 सितंबर 2025

गुड़ाबांदा में दुर्गा पूजा का आगाज़

गुड़ाबांदा प्रखंड में इस बार पांच जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। रविवार को महा षष्ठी के अवसर पर सभी पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।






सुबह से ही ग्रामीण परिवार पूजा पंडालों में पहुंचने लगे और मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम पूजा के साथ-साथ बंगला व ओड़िया नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चार दिनों तक मेला भी लगेगा। दुकानों, झूलों और रोशनी से सजे मेलों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की भारी भीड़ जुटने लगी है। ऐतिहासिक पंडालों की परंपरा बरकरार

ज्वालाकाटा में इस वर्ष लगातार 74वां दुर्गा पूजा आयोजित हो रहा है। पाथरपाड़ा में 66वीं बार पूजा की जा रही है। बालिजुड़ी और आकाशचिड़ा के पंडाल भी आकर्षक सजावट और भव्य मूर्तियों के कारण श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहे हैं। गुड़ाबांदा की सड़कों से लेकर पूजा पंडालों तक चारों ओर भक्तिमय माहौल है। ढाक की धुन, रोशनी और जयकारों से पूरा इलाका देवीमय हो उठा है।

खरसावां के लाल बाजार में सोना नदी में डूबने से युवक की मौत

खरसावां संवाददाता सुशील कुमार, खरसावा थाना अंतर्गत पंचायत चिलकु, गांव लाल बाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है।


जहां उग्रेसेन सरदार नामक युवक की सोना नदी में डूबने से मौत हो गई है। वह अपनी जानवर चराने के लिए नदी के पास गया था तभी यह हादसा हुआ इस संबंध में खरसावा थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया मृतक को पहचान उग्रेसेन सरदार, उम्र वर्ष पिता लंके सरदार गांव लाल बाजार के रूप में हुई है उन्होंने बताया शव को अपने कब्जे में ले लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। और घटना के कारणों का पता लगा रही है उग्रेसेन सरदार को मौत से परिवार एवं गांव में शीक की लहर है परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह मेहनती था और उसकी मौत से परिवार को बड़ा झटका लगा है।

Breaking