Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुधवार, 12 नवंबर 2025

हजारीबाग: खेल के इतिहास में पहली बार झारखंड की बेटी दूसरी अंतर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में भाग लेगी

हजारीबाग (हुरहुरु) की बेटी राखी कुमारी को इंटरनेशनल कबड्डी तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयनित किया गया

राखी कुमारी, पिता श्री अशोक पासवान की पुत्री, हजारीबाग के हुरहुरु की निवासी हैं। वे राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी रह चुकी हैं और पिछले तीन सीज़न से प्रो कबड्डी लीग तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं।

अब राखी झारखंड की पहली महिला तकनीकी पदाधिकारी होंगी जो दूसरे वुमेन्स कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 (17 नवंबर से 24 नवंबर, बांग्लादेश) में हिस्सा लेंगी।

राखी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु जी और समर्थकों को देते हुए कहा कि यह उनके विश्वास और सहयोग के बिना संभव नहीं था।

उन्होंने आईकेएफ के निदेशक तेजस्वी सिंह गहलोत, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, चेयरमैन विपिन कुमार सिंह, तथा हजारीबाग के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

राखी ने कहा कि वह अनुशासनपूर्वक अपना कार्य करेंगी और राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगी। 

मुंबई: सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की सेहत पर दिया बड़ा अपडेट

मुंबई से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में अब सुधार है। सनी देओल की टीम ने आधिकारिक बयान जारी करते हुये कहा है कि “धरम जी स्थिर हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। सभी से उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की जाती है।” धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। उनके पोते करण देओल और राजवीर देओल बीती शाम अस्पताल पहुंचे। करण की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे थोड़े भावुक और चिंतित नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं, बॉबी देओल के करीबी मित्र निखिल द्विवेदी को भी धर्मेंद्र के जुहू स्थित घर के बाहर देखा गया। धर्मेंद्र की खराब सेहत के चलते धनुष-कृति सैनन की फिल्म “तेरे इश्क में” का प्रमोशनल इवेंट और हुमा कुरैशी की “दिल्ली क्राइम 3” की स्क्रीनिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इस बीच, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने निधन की अफवाहों पर नाराजगी जताते हुये कहा “मैंने सुबह खबरें देखीं और परेशान हो गया। शुक्र है कि धरमजी बिल्कुल ठीक हैं। मरे उनके दुश्मन।” धर्मेंद्र के प्रशंसक अब सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी की यही दुआ है कि हिंदी सिनेमा के इस “ही-मैन” को जल्द से जल्द घर लौटते देखा जाये।



पाकिस्तान: कोर्ट के बाहर 12 मा’रे गये

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार की सुबह खौफ का साया उतर आया। जिला एवं सत्र अदालत के बाहर अचानक बड़ा धमाका हुआ, गर्जना, धुआं और चीखें, कुछ ही सेकंडों में सबकुछ बदल गया। धमाका इतना भयानक था कि आवाज छह किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धूल, धुआं और मलबे के बीच सिर्फ अफरातफरी थी। चीखों में गुम हो गये सवाल और सन्नाटे में बारूद की कराह गूंज उठी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस भयानक हादसे में अबतक 12 लोग मारे गये, कई बेतरह जख्मी हो गये।  धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया, बचाव दलों ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जले हुये वाहन, मलबे के ढेर और लोगों की आंखों में सदमे की तस्वीरें।अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन प्रारंभिक जांच में इसे आतंकी हमला माना जा रहा है।



रिम्स रांची में हीमोफीलिया मरीजों का हंगामा, NGO पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप

राँची : झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हीमोफीलिया मरीजों और उनके परिजनों ने मंगलवार को रिम्स (RIMS) रांची में विरोध प्रदर्शन किया. मरीजों ने आरोप लगाया कि रिम्स का हीमोफीलिया ट्रीटमेंट सेंटर (HTC), जो राज्य के सैकड़ों मरीजों के लिए जीवनरेखा माना जाता है, अब प्रशासनिक लापरवाही और निजी हस्तक्षेप का शिकार हो गया है.


मरीजों का कहना है कि यह केंद्र, जो नि:शुल्क और वैज्ञानिक इलाज के उद्देश्य से स्थापित किया गया था, अब Hemophilia Society, Ranchi Chapter के प्रभाव में है. आरोप है कि रिम्स की सरकारी इमारत और उपकरणों का उपयोग यह NGO अपने निजी कार्यालय की तरह कर रहा है. मरीजों ने बताया कि सरकारी संसाधनों से किए गए टेस्ट की रिपोर्टें सोसाइटी के लेटर हेड पर जारी की जा रही हैं, जिन पर रिम्स की मुहर लगी होती है. यह गंभीर अनियमितता है.









रांची : सीएम हेमंत ने गवर्नर गंगवार को दिया न्यौता

रांची में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।


MSME विधेयक पर जताया आभार: मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

मोरहाबादी में होगा मुख्य समारोह: 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।











अयोध्या: अयोध्या राम मंदिर लगभग तैयार, जानिए 25 नवंबर का खास पल

अयोध्या : ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर का निर्माण अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मुख्य गर्भगृह और शिखर पर अधिकांश कार्य लगभग पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर को मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा, जो इस ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक होगा। यह केवल मंदिर निर्माण की पूर्णता का संकेत नहीं, बल्कि अयोध्या से पूरे विश्व में आस्था, एकता और भारतीय संस्कृति का संदेश देगा।

अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल, लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं दर्शन को राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आने के बाद अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। शहर में जय श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं, हर ओर भक्ति और आनंद की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के संभावित आगमन की तैयारियां तेज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन और ट्रस्ट युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा, सफाई और सजावट के विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं। पूरे शहर में भव्य तोरण, लाइटिंग और स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं, जिससे अयोध्या पूरी तरह उत्सवमय हो गई है।

झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे, सीएम हेमंत सोरेन ने एलईडी प्रचार वाहनों को दिखाया हरी झंडी

रांची : झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्यभर में रजत जयंती उत्सव की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची से एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।


ये प्रचार वाहन रांची, खूंटी और रामगढ़ जिलों में जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह उत्सव झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में योगदान दें।




नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकवादियों को साफ संदेश दिया, दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी को जमानत नहीं

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के लालकिले के पास हुए भीषण कार धमाके के एक दिन बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने देश को एक सख्त संदेश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की नरमी बरतने से इंकार करते हुए, संदिग्ध आतंकी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।


सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आतंकवाद जैसी गंभीर घटनाओं में जमानत देने से न केवल कानून का उल्लंघन होगा, बल्कि इससे आतंकवादियों को गलत संदेश भी जाएगा। कोर्ट का मानना है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई आवश्यक है ताकि समाज में सुरक्षा और न्याय की भावना मजबूत बनी रहे।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है और सुरक्षा एजेंसियां दिल्ली धमाके की जांच में जुटी हैं। अदालत का यह निर्णय स्पष्ट करता है कि आतंकवाद से जुड़े अपराधों पर शून्य सहिष्णुता नीति अपनाई जाएगी।

भूटान में बोले पीएम मोदी: दिल्ली धमाके के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, इसकी तह तक जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर भूटान पहुंचे हैं। भूटान की राजधानी थिम्फू के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भूटान सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। पीएम मोदी 11-12 नवंबर को भूटान दौरे पर रहेंगे। इस दौरे से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें' जन्मदिन समारोह में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी ने भूटान में दिल्ली विस्फोट पर दुख व्यक्त किया। भूटान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली धमाके की घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। दिल्ली ब्लास्ट ने सभी को व्यथित किया। पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और जो भी इस धमाके के पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।



राँची: कुरकुरे से लदा ट्रक पलटा, घंटों ठप रहा यातायात

राँची :-रामगढ से कुरकुरे लेकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पोटका के तुड़ी पुल पर पलट गया। हादसे के कारण पोटका-राजनगर मुख्य सड़क पर करीब तीन से पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। घटना के बाद पुल की संकरी सड़क से किसी तरह छोटे वाहन गुजर पा रहे थ। सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को सड़क के किनारे हटाया गया । बताया जा रहा है कि रामगढ से कुरकुरे लादकर राजनगर थाना क्षेत्र के हैंसल जा रहा था ।

सुबह -सुबह लगभग 5 बजे गाड़ी चलाते समय अचानक झपकी आने से ट्रक पुलिया से टकरा गया और बीच सड़क पर पलट गया। हादसा बड़ा था लेकिन चालक को किसी तरह की गंभीर चोट नही आई है। चालक बाल-बाल बच गया।

Breaking