अयोध्या : ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर का निर्माण अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मुख्य गर्भगृह और शिखर पर अधिकांश कार्य लगभग पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर को मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा, जो इस ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक होगा। यह केवल मंदिर निर्माण की पूर्णता का संकेत नहीं, बल्कि अयोध्या से पूरे विश्व में आस्था, एकता और भारतीय संस्कृति का संदेश देगा।
अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल, लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं दर्शन को राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आने के बाद अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। शहर में जय श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं, हर ओर भक्ति और आनंद की लहर दौड़ गई है।
प्रधानमंत्री मोदी के संभावित आगमन की तैयारियां तेज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन और ट्रस्ट युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा, सफाई और सजावट के विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं। पूरे शहर में भव्य तोरण, लाइटिंग और स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं, जिससे अयोध्या पूरी तरह उत्सवमय हो गई है।







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें