कोलकाता, 11 नवंबर 2025 — फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर को कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय बंगाल फोटो वीडियो एक्सपो में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था को आयोजकों की ओर से मोमेंटो प्रदान किया गया।
संस्था के सचिव दलजीत सिंह और सहसचिव राजेश चौहान ने यह सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष अशोक केसरी, पूर्व सचिव रूपेश कुमार और संस्थापक सदस्य अभिमन्यु कुमार भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर झारखंड फोटोग्राफिक संगठन केंद्र के अध्यक्ष वापी घोषाल, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह तथा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। संस्था ने इस सम्मान के लिए बंगाल फोटो वीडियो एक्सपो समिति का आभार व्यक्त किया।










0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें