रांची में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
MSME विधेयक पर जताया आभार: मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।
मोरहाबादी में होगा मुख्य समारोह: 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।










0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें