सेंट्रल सिख नौजवान सभा, जमशेदपुर के तत्वावधान में आज टेल्को गुरुद्वारा के प्रागंण में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 80 से ज्यादा बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C में विभाजित किया गया था। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आकर्षक एवं रचनात्मक चित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरियाली और पृथ्वी बचाओ जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। निर्णायक मंडल में शहर के हर्षित शर्मा,अमृतांशु सिंह और अमन विभर द्वारा सभी चित्रों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा विजेताओं को सराहना पत्र,स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया,साथ ही सभी प्रतिभागियों को सराहना पत्र सह उपहार भेंट कर प्रोत्साहन बढ़ाया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह,महासचिव अमरजीत सिंह,गुरचरण सिंह बिल्ला, सी जी पी सी के सलाहकार सह टिंपलेट यूनियन के वरीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल,सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रवींद्र कौर,टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह,पलविंदर कौर, समाजसेवी आरफीन अशरफ,आशा सिंह उपस्थित रही,सभी अतिथियों को आयोजकों द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया,सभी अतिथियों ने नौजवान सभा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की,
कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह,आग़ाज़ संस्था के इंद्रजीत सिंह,कार्यक्रम के संयोजक जगजीत सिंह,नौजवान सभा के महासचिव रंजीत सिंह, मनिंदर सिंह,हरप्रीत सिंह,सुरेंद्र सिंह,परमवीर सिंह,जयपाल सिंह आदि का सहयोग रहा
विजेताओं के नाम
ग्रुप A(उम्र 9 तक)
1.हर्षप्रीत कौर
2.वंशित शर्मा
3.लुविका साहू
ग्रुप B(उम्र 10 से 16)
1.खुशी
2.गुरप्रीत कौर
3.रौनक कुमार और मन्नत कौर
ग्रुप C (उम्र 17 से 25)
1. गुरप्रीत सिंह
2. कुमार कौशिक
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रविवार, 25 जनवरी 2026
बहरागोड़ा:-सियालबिंदा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना.................
बहरागोड़ा संवाददाता
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सियालबिंदा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।जिसमें गाँव स्थित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक लखविंदर बेसरा के साथ मारपीट करने और उन्हें बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, सियालबिंदा उच्च विद्यालय परिसर में आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के प्रधानाध्यापक को स्कूल के नीम के पेड़ में बांध दिया। उनके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित भी किया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था।जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का जाँच किया गया। जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। पुलिस ने बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 05/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं और SC/ST एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया तथा अभियुक्त मानिक बैरा (36 वर्ष),संजय बेरा (32 वर्ष), नन्दलाल बेरा (23 वर्ष) विनोद बेरा (30 वर्ष)तथा नारायण बेरा (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।सभी आरोपी ग्राम सियालबिंदा के ही निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि उचित सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर स्थित नाले से रविवार तड़के एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर स्थित नाले से रविवार तड़के एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी राहुल के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार युवक मूल रूप से आदित्यपुर का रहने वाला था और दो दिन पूर्व कल्याण नगर स्थित अपने चाचा-चाची के घर आया था. बीते दो दिनों से वह लापता था. रविवार सुबह उसका शव नाले से बरामद हुआ. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया है. घटना के बाद इलाके में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा
शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा नेताजी की जयंतीउत्सव मेले की चकाचौंध और देशभक्ति के गीतों से गुलजार हुई......
प्रमुख आयोजनों की एक झलक
1. काली संघ मैदान: देशभक्ति के स्वर
सांसद विद्युत वरण महतो ने समारोह का उद्घाटन करते हुए नेताजी के बलिदान को याद किया। यहाँ आयोजित सांस्कृतिक संध्या में:
* +2 उच्च विद्यालय के छात्रों ने अपनी कला से समां बांधा।
* टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
2. शिशु उद्यान: विधायक और पूर्व मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति
नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में विधायक समीर महंती और डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने कार्यक्रम की कमान संभाली।
* रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे बच्चों ने अपनी मधुर आवाज में स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम की भावपूर्ण शुरुआत की।
मनोरंजन का 'डोज': मौत का कुआँ और ब्रेकडांस झूला
मेले में इस बार मनोरंजन के साधनों की कोई कमी नहीं है। मेले के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं:
* साहसिक खेल: मौत का कुआँ।
* रोमांच: ब्रेकडांस झूला और ड्रैगन ट्रेन।
* बच्चों के लिए: मिक्की माउस और वाटर बोटिंग।
इसके अलावा, विभिन्न प्रकार की दुकानों पर सजे सामान और लजीज व्यंजनों के स्टाल मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं। यह उत्सव अगले 9 दिनों तक बहरागोड़ा की शामों को इसी तरह रोशन रखेगा।
सोमवार, 19 जनवरी 2026
बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओ पी चौधरी के निधन पर शोक सभा का आयोजन....
बहरागोड़ा:-शिक्षा और साहित्य जगत को गहरा आघात: वरिष्ठ शिक्षक व कवि बासुदेव घोष का निधन.....
बहरागोड़ा संवाददाता
बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा क्षेत्र के सेवानिबृत शिक्षक बासुदेब घोष का सोमवार 19 जनवरी 2026 की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनका जन्म 16 नवम्बर 1955 को हुआ था और वे 70 वर्ष के थे। स्व. बासुदेव घोष का जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने बेंदा मौदा मध्य विद्यालय में अध्यापन करते हुए कई वर्षों तक सेवा दी और 2015 में सेवानिवृत्त हुए। सरल स्वभाव और ज्ञान बांटने की लगन के कारण वे सभी के प्रिय शिक्षक थे। स्व घोष एक समर्पित कवि भी थे। वे बंगाली भाषा के साथ-साथ बाहारागोड़ा–झारग्राम–मयूरभंज क्षेत्र की लोकभाषा ‘देर्गुजरी’ में भी रचनाएँ किया करते थे। उनकी कविताओं में हमारी लोक संस्कृति की भावनाएँ और सादगी छलकती थीं। उनकी लेखनी ने कई लोगों के दिलों को छुआ और हमारी संस्कृति को समृद्ध किया। उनके द्वारा रचित रचनाएँ हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। उनके जाने से हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी शिक्षाएँ और आदर्श हम सभी को सदैव मार्गदर्शित करते रहेंगे। इस कठिन समय में हम दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हैं और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। उनके सुपुत्र बिप्लब घोष (जो कोलकाता में बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं) को यह दुःख सहने की शक्ति मिले, ऐसी हम प्रार्थना करते हैं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह गहरा सदमा सहने की हिम्मत दे। हम सब बासुदेब घोष को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी यादें और रचनाएँ हमेशा हमारे साथ रहेंगी।
रविवार, 18 जनवरी 2026
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप............
बहरागोड़ा:-कंटालिया ग्राम मे दो दिवसीय महायज्ञ...........
बहरागोड़ा संवाददाता
बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के माटिहाना पंचायत अंतर्गत
कंटालिया ग्राम में दो दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्री जगन्नाथ धाम से आए हुए आचार्य गण एवं काशी से आए हुए आचार्य गण द्वारा चंडी यज्ञ का आयोजन हुआ इस वर्ष पहली बार आयोजन हुआ. इसी वर्ष से प्रत्येक वर्ष चलेगा श्री भूतेश्वर महादेव जी का मंदिर में चल रहा है लगभग 100 वर्ष पुराना मंदिर है.मंदिर का विशेषता यह है कि जो भी व्यक्ति मनोकामना करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होता है एवं इस मंदिर में अमेरिका से भी यजमान द्वारा कार्यक्रम किया गया है. कार्यक्रम का आचार्य गण श्री रघुनाथ पाठक श्री प्रहलाद पांडा श्री प्रसाद पांडा श्री आशीष होता एवं सभी ग्राम वासियों द्वारा संपन्न किया गया.
शनिवार, 17 जनवरी 2026
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा में स्कूटी और ऑटो का दर्दनाक हादसा स्कूटी सवार गंभीर...........
बहरागोड़ा संवाददाता
बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी मोड़ के पास एनएच-18 पर शनिवार को स्कूटी और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार
टक्कर हो गई. इस हादसे में केंवला गांव निवासी स्कूटी सवार अरुण पैड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.मिली जानकारी के अनुसार, अरुण पैड़ा दोपहर में घर पर खाना खाने के बाद अपनी साइट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एनएच पर उनकी स्कूटी और ऑटो रिक्शा में सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.हादसे की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल बहरागोड़ा सीएचसी (CHC) में भर्ती कराया. साथ ही पुलिस ने घायल के परिजन को भी हादसे की सूचना दी. सीएचसी के डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया.
जमशेदपुर:-अपराधियों का बोलबाला: झारखंड की बदहाल विधि-व्यवस्था:- सांसद श्री बिद्युत बरण महतो.......
जमशेदपुर संवाददाता
जमशेदपुर:- सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने झारखंड की वर्तमान विधि-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला है और आम जनता भय के साये में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर तक दिनदहाड़े हत्या, अपहरण और लूट की घटनाएँ हो रही हैं, जिससे जनता में आक्रोश है।
*अपराधियों के हौसले बुलंद*
सांसद महतो ने कहा कि जमशेदपुर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी क्षेत्र से युवा उद्यमी कैरव गांधी का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया जाना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि बिष्टुपुर और सोनारी में हुई सशस्त्र लूट की घटनाएँ और शहर में फैलता ड्रग्स तथा अवैध शराब का काला कारोबार पुलिस की विफलता को दर्शाता है।
*सरकार की संवेदनहीनता*
सांसद महतो ने सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जीत महतो की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मृत्यु और भाजपा नेता तारा पदो महतो की सरेआम हत्या के बावजूद दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य में कानून का शासन नहीं, बल्कि अपराधियों का बोलबाला है।
*मांगें*
सांसद महतो ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि कैरव गांधी की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जनता को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है, तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने इस जंगलराज के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान किया है।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...











