Advertisement

Advertisement

Advertisement

रविवार, 3 अगस्त 2025

Bahragora:-विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सारना समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी.........

बहरागोड़ा संवाददाता 


बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा क्षेत्र के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान, बहरागोड़ा में रविवार को सारना समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक प्रोफेसर श्याम मुर्मू ने की। बैठक में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना और प्रभात फेरी से की जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न जनजातीय सांस्कृतिक रंग बिखेरने वाले कलाकार शामिल होंगे। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी नियुक्त किए गए संरक्षक प्रो. श्याम मुर्मू,अध्यक्ष कृष्ण मुंडा,उपाध्यक्ष रबी चांद मंडी, पानसरी हासदा सचिव विधान चंद्र मंडी सह सचिव नलिनी मुंडा कोषाध्यक्ष ललित कुमार मंडी इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में प्रेम मुर्मू, राजेश मुर्मू, सुनील बेसरा, चंद्र मोहन हांसदा और उत्तम मुंडा की सक्रिय भूमिका तय की गई।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें