Advertisement

Advertisement

Advertisement

रविवार, 7 सितंबर 2025

चाईबासा । मुठभेड़ में 10 लाख के ईनामी जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया।

10 लाख रुपए का इनामी जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया। कोबरा जवानों ने मुठभेड़ में अपटन को मार गिराया।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रविवार सुबह सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल में घटी। मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया। उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

नक्सलियों की गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से चली गोलीबारी के बीच जवानों का दबाव बढ़ता देख कई नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि मुठभेड़ में एक नक्सली मौके पर ही ढेर हो गया।

मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों  ने इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जवानों को एक नक्सली का शव मिला, जिसकी पहचान जोनल कमांडर अमित हांसदा के रूप में हुई। उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों की मानें तो इस अभियान से इलाके में सक्रिय माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।





0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें