Advertisement

Advertisement

Advertisement

रविवार, 7 सितंबर 2025

खरसावां में बिराट करम परब का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

 खरसावां रविवार को खरसावा स्थित तसर मैदान में कुड़मी समाज खरसावा कुचाई इकाई समिति द्वारा बिराट करम परब का भव्य आयोजन किया गया। 



कार्यक्रम की शुरुआत विशाल शोभा यात्रा से हुई जिसमें सैकड़ो लोग पारंपरिक वेशभूषा में मांदर को थाप पर नृत्य करते हुए देहरीडीह से निकल कर तसर मैदान पहुंचे पूजा के पश्चात दीपहर दो बजे से संस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ विभिन्न गांव से आई महिलाओं, युवतियों और युवाओं ने करम नृत्य व गीत प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया, इस दौरान मैट्रिक और इंटरमीडिएट में कुड़मालि विषय से उत्तीर्ण एवं विशेष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही निशूल्लक शिक्षा देने वाले शिक्षकों सुनील चंद्र महतो, त्रिलोचन महतो, तुषार कांत महतो, रामविलास महतो, दीपक महतो, गदाधर महतो, सुभाष महतो को भी सम्मानित किया गया। मौके पर इकाई संयीजक पंकज कुमार महतो ने कहा कि करम पूजा भाई बहन के प्रेम प्राकृति पूजन और सामाजिक संस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।



बहनें अपने भाइयों को दीर्घायु और सुख, शांति समृद्धि को कामना करती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओडिशा को शिखा कुमारी, राजाराम महतो और अमरदीप महतो सहित कोई कलाकारों ने करम गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की भाव विभोर कर दिया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, सांसद प्रतिनिधि छीटे राय किस्कू, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि कोन्दी कुंभकार, संजय जारिका, अनिता बीयपाई, बबलू महतो, महेश्वर महतो, बहादुर महतो, मुकुंद महतो, जगन्नाथ महतो, विद्यासागर महतो, प्रकाश महतो, श्यामलाल महतो, संजय महतो, विशाल महतो, रुद्र प्रताप महतो, दिलीप महतो, अजय महतो, शिवा महतो, सदानंद महतो, तिलक महतो, काफी संख्या में कुड़मी समाज के लोग उपस्थित थे। सरायकेला खरसावां संवाददाता सुशील कुमार।








0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें